बहराइच । बहराइच में नानपारा रेंज के भंडारी पुरवा गांव में एक किसान सरसों की फसल काट रहा था। साथ में सात वर्षीय बेटी भी थी। फसल कटाई के दौरान जंगल से निकल कर आए तेंदुए ने बालिका पर हमला बोल दिया। बालिका को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत ग्राम भंडारी पुरवा निवासी पराग यादव का खेत जंगल से सटा हुआ है। खेत में इस समय सरसों की फसल तैयार लगी है। जिस पर पराग सरसों की फसल काट रहा था। साथ में बेटी…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र में दबंगों का हौंसला बढ़ गया है। वह जब जहां चाहें किसी को घर में घुसकर लहूलुहान कर देते हैं तो कहीं रास्ते में घेरकर महिला-पुरुष को लहूलुहान कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद में दबंगों ने एक घर में घुसकर एक परिवार को बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया। भयापुरवा इमिलिया में दबंगों ने देर रात एक घर में घुसकर महिला और पुरुष को लहूलुहान कर दिया गया। ग्राम भयापुरवा निवासी महेश प्रताप पुत्र सुरेंद्र बहादुर सिंह के परिजनों को गांव के ही दबंगों अरुण सिंह,…
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन का कार्य होगा। शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूलों से विषय के प्रवक्ता की सूची मांगी जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा के एक सप्ताह होते ही मूल्यांकन की तैयारी तेज हो गई है। 18 मार्च से शुरू होने वाले मूल्यांकन को देखते हुए तीन विद्यालय केंद्र बनाए गए हैं, जो सीसीटीवी कैमरे से लैस रहेंगे। हालांकि अभी तक जनपद में…
बाराबंकी। बाराबंकी मेंं बुधवार सुबह बेकाबू कार ने 4 किशोरों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों की मौत हो गई। उधर इटावा में होलिका दहन के लिए जुटी भीड़ को तेज रफ्तार वर्ना कार ने टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने कार को फूंक दिया।बाराबंकी बदोसरांय क्षेत्र के रहने वाले सुबह चार किशोर नमाज पढ़कर लौट रहे थे। रोड पार करते वक्त उनको एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चे उछलकर 10 फीट दूर गिरे। 3 बच्चों की मौके पर मौत हो…
गोरखपुर। होली पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान करीब अपनी फरियाद लेकर पहुंचे करीब 300 लोगों की सीएम ने समस्या सुनी और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। इनमें सबसे अधिक फरियाद इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने वालों को रही।गोरखनाथ मंदिर परिसर महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे। उनकी पीड़ा सुनी, उसे महसूस किया और समस्या के त्वरित निराकरण का निर्देश अधिकारियों को दिया। समस्या सुनने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “समस्या कोई भी हो, मेरे रहते घबराने या चिंता…
गोंडा। गोंडा के नवाबगंज के लौव्वावीरपुर गांव के एक युवक ने पशुओं से हो रही समस्या की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। स्थानीय प्रधान, सचिव और खंड विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप भी लगाये हैं।युवक धर्मेंद्र ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव में 200 पशुओं की क्षमता का गौ-आश्रय केंद्र बना हुआ है। जिसका लोकार्पण जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने किया था। इस गौशाला में संरक्षित पशुओं को रात में छोड़ देने से किसानों का खासा नुकसान हो रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, सचिव पवन कुमार…
एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बलरामपुर और आस पास के जिलों से गायब हुए करीब 25 लाख रुपए के स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद 151 मोबाइल को एसपी केशव कुमार ने उनके स्वामियों को सौंपा।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया की सर्विलांस और एसओजी की टीम ने पिछले कुछ महीनों में बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती सहित अलग अलग जिलों से गायब हुए 151 स्मार्ट मोबाइल फोन विभिन्न स्थानों से बरामद करने में सफलता हासिल की है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि बरामद…
बाराबंकी के राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में पारख महासंघ के द्वारा आज ‘नशामुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ जागरूक किया। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने लोगों को अपनी जिंदगी में कभी भी नशा न करने का और होली का त्योहार नशामुक्त मनाने के साथ ही नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प करवाया। उन्होंने कहा कि शराब बंदी नशा रोकने की दिशा में कोई इलाज नहीं, बल्कि हमें खुद से नशा छोड़ना पड़ेगा।…
बलरामपुर। बलरामपुर में होली व शब-ए-बारात के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारत नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। आने जाने वालों की गहनता से जांच की जा रही जा रही है । संवेदनशील स्थानों के साथ साथ जिले के 18 21 होलिका दहन स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मंगलवार को बताया कि जिले के समस्त थानों के पुलिस फोर्स द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च करते हुए चौराहों, मार्केट तथा बॉर्डर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा…
अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा जगत के सुपर हीरो है। उन्होंने अपनी जवानी से लेकर अभी तक बॉलीवुड के माध्यम से तमाम हिट फिल्में दी हैं। उनकी हिट फिल्मों में कुली, दीवार ,शोले आदि कई ऐसी फिल्में हैं जो सिनेमा के जगत में काफी पसंद की गई है। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन जिस भी फिल्म में होते हैं वह फिल्म वैसे ही चल जाती है ।और हमेशा दर्शकों के दिलों पर राज करती है। अमिताभ बच्चन 80 की उम्र में भी छह फिल्मों का हिस्सा हैं। ब्रह्मास्त्र मूवी में तो अमिताभ को एक्शन करते भी देखा जा चुका…