Author: सद्‌भावना आवाज़

लखनऊ। लखनऊ के विभूतिखंड एरिया में स्थित होटल द ग्रैंड जेबीआर में रविवार के दिन एक होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान ही वहां पर हंगामा और बवाल हो गया ।जिसके तहत पुलिस ने होटल प्रबंधन और हंगामा करने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार उन्होंने घटना की सूचना पाकर रिपोर्ट दर्ज कराई अब रिपोर्ट के आधार पर जांच के बाद कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ बिना मान्य लाइसेंस के शराब की बिक्री की जांच आबकारी विभाग की टीम ने करना शुरू कर दिया…

Read More

इसके लिए गोरखपुर जेल में एक नई पहल की गई है। यहां जेल में बंद महिलाओं को ब्यूटीशियन, ज्वेलरी मेकिंग और टेराकोटा वर्क की ट्रेनिंग दी जा रही है। महिलाओं को ट्रेनिंग देने के लिए गोरखपुर जेल प्रशासन से ‘अपना ट्रस्ट’ संस्था से टाइअप किया गया है।महिलाओ को आत्मनिर्भर बनेंगी सरकार। सोमवार को इस ट्रेनिंग की शुरुआत भी जेल में हो गई। पहले दिन महिला बंदियों ने टेराकोटा की मूर्तियों पर डिजाइन करना सीखा। 25% महिलाओं से कोई भी मिलने नहीं आता स्वेच्छा ने बताया, जेल में उन्होंने 200 महिला बंदियों की काउंसिलिंग की। इससे पता चला कि करीब 25%…

Read More

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने 500 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीनी विवाद और कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने इत्मीनान से उनकी परेशानी जानी और अधिकारियों से कहा कि ऐसी कार्रवाई करें कि कोई भी दबंग जमीन कब्जा करने की जुर्रत न कर आए।सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह हरहाल में सुनिश्चित करना होगा कि किसी…

Read More

अयोध्या। अयोध्या के राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 27 पर भीषण सड़क हादसे में ट्रक पर सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। थानाध्यक्ष रौनाही संतोष कुमार सिंह के अनुसार इस घटना में ड्राइवर,कंडक्टर और मालिक की मौत हुई है। घटना रात लगभग 12:00 बजे की है। रौनाही थाना क्षेत्र के बिजली भवानी के सामने ओवर ब्रिज पर यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक में खराबी आने पर उसे देखने के लिए तीनों लोग नीचे उतरे थे। इस दौरान पीछे स आ रही अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी पुलिस ने तीनों शवों को पंचनामा कर पोस्ट मार्टम…

Read More

लखनऊ। घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव की है, जहां अजहरुद्दीन उर्फ अजहर नाम के एक व्यक्ति ने निकाह का झूठा वादा करके अपनी प्रेमिका का लगातार 5 साल तक शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा। प्रेमिका ने आरोप लगाया है कि अजहर ने मां से मिलने के बहाने एक दिन अपने घर बुलाया जहां पर उसने नशीला पदार्थ पिलाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद निकाह के नाम पर लगातार वह मेरा शोषण करता रहा। लखनऊ पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अजहरुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच प्रारंभ कर दी है। पीड़िता ने पुलिस…

Read More

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मोहान रोड स्थित राजकीय बाल गृह में बाथरूम की जाली निकालकर सात युवक दीवाल कूदकर वहां से भाग गए। बाल गृह से किशोरों के भागने से वहां पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पारा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर सभी किशोरों को सुरक्षित राजधानी के अलग-अलग इलाके से पकड़ लिया। पुलिस ने 3 टीमों का गठन किया जिसकी सहायता से 24 घंटे में सभी सातों किशोरों को अलग-अलग स्थान से बरामद कर लिया। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा किशोरों को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर पारा तेज बहादुर सिंह की निगरानी में गठित…

Read More

अयोध्या। राजकीय रेलवे के अयोध्या कैंट थाना पुलिस ने सोमवार को एक शातिर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी के तीन मामलों से जुड़ा सामान और नकदी बरामद हुआ है। जीआरपी पुलिस आरोपी को अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए लेकर लखनऊ रवाना हुई है। रेलवे स्टेशन अयोध्या के चौकी प्रभारी अशोक कुमार पाठक ने बताया कि प्लेटफार्म व ट्रेनों में यात्रियों के पर्स, जेवर, बैग व मोबाइल आदि की चोरी करने वाले 47 वर्षीय रुस्तम निवासी ग्राम दसलावन थाना हैदरगंज हालपता पत्थरकट चौराहा कोतवाली बीकापुर को सुबह आचार्य नरेंद्र देव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से पकड़ा…

Read More

अयोध्या। अयोध्या में हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजू दास ने इम्पल्स सिने इंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और संजय रॉय प्रस्तुत हिंदी फिल्म संदेह के टीजर-पोस्टर को लांच किया। फ़िल्म यूनिट की ओर से प्रोड्यूसर प्रदीप श्रीवास्तव ,डायरेक्टर अयाज़ खान , प्रोडक्शन हेड भास्कर शुक्ला, लेखिका श्वेता श्रीवास्तव मौजूद रही। प्रोड्यूसर प्रदीप श्रीवास्तव के अनुसार फिल्म आज की स्थितियों को दर्शाते हुए युवाओं को संदेश देगी कि वे विषम परिस्थितियों में भी धैर्य न खोये। फिल्म समाज का आइना है।संदेह एक संदेश जनक कॉमर्शियल फिल्म है। महंत राजू दास ने कहा कि आज के युवाओं को राष्ट्र विरोधी और समाज विरोधी…

Read More

गोरखपुर। बाल स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रगति में जनपद गोरखपुर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में एक सोपान और आगे बढ़ा। मुख्यमंत्री ने जंगल कौड़िया स्थित सीएचसी से यहां और चरगांवा (खुटहन) सीएचसी पर नवनिर्मित पीकू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) का उद्घाटन किया। इन पीकू का निर्माण हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड ने कॉरपोरेट एनवायरनमेंट रिस्पांसबिलिटी (सीईआर) फंड से कराया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मजबूत हो रही स्वास्थ्य सुविधाओं से मृत्यु दर में काफी कमी आ रही है। सीएम योगी ने कहा कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं पर हर एक नागरिक का अधिकार है।…

Read More

बलरामपुर। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना के तहत जिले के 90 आपदा मित्रों को आगामी 15 मार्च को 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हेतु लखनऊ रवाना किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश के 25 जनपदों में आपदा मित्र योजना संचालित की जा रही है। जिसमें जनपद बलरामपुर भी शामिल है। इस योजना के तहत जिले के 300 आपदा मित्रों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाना है। जिला आपदा विशेषज्ञ श्री सिंह ने बताया…

Read More