बलरामपुर। विद्युत विभाग द्वारा राजस्व वसूली का अभियान 23 फरवरी से 25 फरवरी तक संचालित किया जाएगा अधिशासी अभियंता विद्युत बालकृष्ण ने बताया कि जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बकाया बिजली उपभोक्ता से अनुरोध है कि वह अपने बिजली कनेक्शन का संपूर्ण बकाया धनराशि अविलंब भुगतान करने का कष्ट करें। अभियान के दौरान बकाया राशि के भुगतान बकाया राशि के भुगतान जमा की रसीद को परिसर पर जाने वाली टीमों को दिखाना आवश्यक होगा। अन्यथा कि स्थिति में परिसर पर जाने वाली टीमों द्वारा विद्युत कनेक्शन को तत्काल अस्थाई रूप से काट दिया जाएगा तथा बकाया राशि के भुगतान…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर बलरामपुर एमएलके पीजी कॉलेज के हाकी मैदान में चल रहे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जे. पी. पांडे, कुल अनुशासन प्रोफेसर पी.के सिंह वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की क्रीड़ा अध्यक्ष अजहरुद्दीन एवं खेल प्रशिक्षक श्री नारायण सिंह ने मुख्य अतिथियों का बैच और माला पहनाकर स्वागत किया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमें 800 मीटर बालक वर्ग दौड़ में प्रमोद कुमार प्रथम, नवल किशोर चौहान द्वितीय एवं सत्येंद्र प्रताप पांडे तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर बालिका वर्ग में सुमन सिंह प्रथम, कन्या वती द्वितीय,…
बलरामपुर। अमृत विचार कार्यालय में चोरों ने पत्रकार को भी नहीं बख्शा…. बीती रात एक अजब गजब वाकया सामने आया है जिसमें चोरों ने पत्रकार के कार्यालय का ताला काटकर कुछ जरूरी दस्तावेज सहित लाखों रुपए के सामान पर अपना हाथ साफ कर दिया। यह घटना नगर बलरामपुर के अमृत विचार समाचार पत्र के कार्यालय की है, ब्यूरो चीफ अनिरुद्ध प्रताप शुक्ल के अनुसार बीती रात वह कार्यालय का ताला बंद करके घर को चले गए पर जब सुबह वह पुनः कार्यालय पहुंचे तब उनके सामने एक अजीब ही नजारा था, उन्होंने देखा कि उनके कार्यालय का ताला टूटा हुआ…
बलरामपुर। शिक्षा क्षेत्र हरैया सतघरवा कंपोजिट विद्यालय बंजर डीह में स्मार्ट क्लास का फीता काट कर किया गया उद्घाटन। मुख्यअतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर, छात्राओं द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। स्मार्ट क्लास का शुभारंभ मुख्य अतिथि साकेत मिश्रा “सलाहकार पूर्वांचल विकास बोर्ड ” विशिष्ट अतिथि – मनीष शुक्ला “समाजसेवी”, मोहित देव त्रिपाठी खंड शिक्षा अधिकारी, सियाराम वर्मा प्रधान, श्री दिनेश कुमार ए आर पी, श्री वेद मणि, श्री विवेकानंद, श्री सत्य प्रकाश पाठक जी, श्री अरुण कुमार त्रिपाठी जी प्रधानाध्यापक, सुभाष चंद्र मिश्र एवं अध्यापक विजय गुप्ता मनोज कुमार…
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के एक्शन प्लान एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश लल्लू सिंह दिशा-निर्देश के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश बलरामपुर विमल प्रकाश आर्य की अध्यक्षता संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सचिव द्वारा कानून के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा जनपदवासियों से अपील किया कि जो भी लोग कोविड टीकाकरण से वंचित रह गए है वे अपने निकटतम कोविड टीकाकरण केन्द्र जाकर अपना टीकाकरण अवश्य करवा लें, जिससे कोविड जैसी जानलेवा महामारी को देश व समाज के जड़ से…
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के नंदूपुर गांव निवासी युवक अंकेश पांडे 32 वर्ष की 11 फरवरी को हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक युवक की मां मीरा पांडेय की तहरीर पर इनायत नगर पुलिस द्वारा चार लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि मृतका अंकेश पांडे 11 फरवरी को अपनी मां मीरा पांडे के साथ पड़ोसी गांव देवकली में स्थित अपने खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई करने गया था। इसी दौरान आरोपियों द्वारा खेत में जानवरों से बचाव के लिए लगाए गए तार में…
बलरामपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय इमलिया खादर शि0क्षे0 पचपेड़वा बलरामपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आया कि राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय प्र0अ0 उ0प्रा0 वि0 इमलिया खादर शिक्षा क्षेत्र पेचपड़वा, आवासीय पता-बरौली, पो0 देवकली कला तहसील धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर दिनांक 03.09.2020 से बिना किसी सूचना के लगातार अनुपस्थित चल रहे है। साथ ही इनका वेतन अवरूद्ध कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दिनांक 17 जनवरी, 2023 को प्रथम एवं द्वितीय नोटिस भेजा गया परन्तु डाक विभाग द्वारा पता गलत दर्शाते हुये नोटिस कार्यालय को वापस भेज दिया गया जबकि नोटिस…
अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर श्रावस्ती जिले में तैनात सर्जन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। सर्जन पर आईटीआई के सामने संचालित अपने निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप है, जिससे महिला का पैर काटना पड़ा। वहीं शिकायतकर्ता को जबरदस्ती बेहोश तथा प्रताड़ित करने का भी आरोप है। कोतवाली अयोध्या के मौनी बाबा जानकी बल्लभपुरम निवासी सनी श्रीवास्तव का कहना है कि लक्ष्मणपुरी अमानीगंज निवासी श्रावस्ती जिले के संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात सर्जन डा. दिग्विजय नाथ यहां आईटीआई के सामने स्थित शाहपुर काम्प्लेक्स में धन्वंतरि हेल्थ केयर नाम…
बलरामपुर। मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग, उ०प्र० श्री नितिन अग्रवाल जी की अध्यक्षता में यू०पी० इन्वेस्टर्स समिट से सम्बन्धित फिल्म के प्रदर्शन / जिला उद्योग बन्धु की बैठक / प्रेस वार्ता कार्यक्रम में बताया गया कि मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व तथा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल निर्देशन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में ऐतिहासिक निवेश हुआ है। यह भारत के किसी भी राज्य में आयोजित अब तक के सबसे बड़े निवेशक सम्मेलनों में से एक है। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए मा0 मंत्री जी द्वारा बताया…
बलरामपुर। कोषागार बलरामपुर के माध्यम से पेंशन प्राप्त करने वाले ऐसे समस्त आयकर की श्रेणी में आने वाले सम्मानित पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित करते हुये वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि माह जनवरी, 2023 की पेंशन आपके खाते में 01 फरवरी, 2023 को भेजी जा चुकी है। ऐसी दशा में आयकर देयता की श्रेणी में आने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों से अपील करते हुये उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 का आयकर आगणन विवरण बचत के साक्ष्यों के साथ कोषागार में अनिवार्य रूप से 25 फरवरी, 2023 तक जमा करें, ताकि कोषागार द्वारा आयकर की गणना उपरान्त नियमानुसार आयकर…