बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक शाखा सीमा जागरण मंच के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय सेना भर्ती प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और युवाओं के वर्ग अभ्यास के साथ हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर ब्लॉक मुख्यालय श्रीदत्तगंज स्थित कुबेरमति पांडेय मेमोरियल इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। समापन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश चंद्र मिश्रा, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष उतरौला अनूप…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ बुधवार सुबह ठीक 08 बजे जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने नगर पालिका बलरामपुर क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, स्वच्छता, नालियों की स्थिति, कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही का बारीकी से जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने वीर विनय चौराहे से चौक बाजार तक पैदल भ्रमण कर मुख्य बाजार क्षेत्र की वास्तविक स्थिति को नजदीक से देखा और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट व सख्त निर्देश दिए। पैदल निरीक्षण के दौरान डीएम ने सड़कों पर फैली गंदगी, नालियों में जमा कचरे और जलनिकासी…
बलरामपुर। जिले के पचपेड़वा विकासखंड स्थित राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज, विशुनपुर विश्राम में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर विवाद तेज हो गया है। आरोप है कि विद्यालय में 25 दिसंबर को प्रभारी प्रधानाचार्य पल्लवी सचान द्वारा छात्राओं से ईसाई धर्म से संबंधित भाषण, नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई गईं, जो स्थानीय थारू संस्कृति और सनातन परंपराओं के अनुरूप नहीं थीं। समाज कल्याण विभाग और जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित इस विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम पर सनातन संगठनों और छात्र संगठनों ने आपत्ति जताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि यह आयोजन प्रायोजित तरीके से किया…
गोण्डा। कलेक्ट्रेट सभागार, गोण्डा में आज मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अंकिता जैन की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला अनुश्रवण समिति और कार्यक्रम विभाग से संबंधित जिला पोषण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न शैक्षिक और पोषण संबंधी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार सभी योजनाओं और परियोजनाओं में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से पालन…
गोण्डा। जनपद गोण्डा के जिला महिला चिकित्सालय में आज “विटामिन ए संपूर्ण” कार्यक्रम के द्वितीय चरण का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अंकिता जैन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस अभियान की अहमियत पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने कहा कि विटामिन ए बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक पोषक तत्व है। इसकी कमी से बच्चों में आंखों से संबंधित रोग, रोग प्रतिरोधक क्षमता…
लखनऊ। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के वंचित, पिछड़े वर्ग और दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ठोस, संवेदनशील और परिणामोन्मुखी नीतियों पर काम कर रही है। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए। बैठक में मंत्री कश्यप ने डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ और जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय दिव्यांगजनों…
बलरामपुर। जनपद में जारी भीषण शीतलहर के मद्देनजर आदर्श नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा गौशाला, ग्राम सेवक रामपुरवा में गौवंश की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कड़ाके की ठंड से गौवंश को सुरक्षित रखने हेतु गौशाला परिसर में लगातार अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के निर्देश पर गौशाला में ठंड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए गए हैं। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि शीतलहर के दौरान गौवंश को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसी क्रम में नगर पालिका…
बलरामपुर । सजावट और उल्लास ने बनाया त्योहार का माहौल सेंट जेवियर्स डिज्नी वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को क्रिसमस डे का पर्व पारंपरिक उल्लास और आधुनिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को क्रिसमस ट्री, सितारों, रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था, जिससे पूरे स्कूल में उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना सभा से हुई। विद्यालय के प्रबंधक सुयश कुमार ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्य, प्रेम और करुणा ही समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले सहित नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। जिलाधिकारी विपिन जैन ने कार्यभार संभालते ही स्पष्ट कर दिया था कि अब न तो जाम की समस्या बर्दाश्त की जाएगी और न ही नालों पर कब्जा। इसी प्राथमिकता के तहत नगर में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत कर दी गई। इस अभियान के अंतर्गत मुख्य हाईवे, बाजार और प्रमुख मार्गों को शामिल किया गया। प्रशासन द्वारा पहले से तय शेड्यूल के अनुसार लगातार बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। इसका असर भी साफ नजर आने लगा है। कई अतिक्रमणकारियों…
बहराइच । कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में गेरुआ नदी से सुबह एक जंगली हाथी के शावक का शव बरामद किया गया। वन विभाग की टीम को यह शव नदी में उतराता मिला। पोस्टमार्टम के बाद शावक का विसरा जांच के लिए बरेली भेजा गया है।कतर्नियाघाट का जंगल नेपाल से सटा हुआ है। नेपाल की कर्णाली नदी कोठियाघाट सीमा से कतर्नियाघाट के जंगल में प्रवेश करते ही गेरुआ नदी बन जाती है।गुरुवार सुबह रेंजर आशीष गौंड वन कर्मियों के साथ नाव से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान भवानीपुर गांव के पास नदी में उन्हें मृत शावक दिखाई दिया।टीम ने शव को…