बलरामपुर (तुलसीपुर)। नगर पंचायत बोर्ड की निर्धारित बैठक में अधिशासी अधिकारी (EO) प्रवीण कुमार दुबे की अनुपस्थिति ने सभासदों में भारी नाराजगी पैदा कर दी। सभासदों का आरोप है कि बैठक की सूचना समय पर दी गई थी, इसके बावजूद अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे। इस पर बैठक से पहले सभासदों ने नारेबाजी कर विरोध जताया और अपने गुस्से का खुलकर इज़हार किया। सभासद प्रतिनिधि रामदयाल सोनी ने कहा कि नगर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव और निर्णय लेने के लिए बोर्ड बैठक बेहद जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि अधिकारी की बार-बार अनुपस्थिति से विकास कार्य प्रभावित होते…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर की होनहार छात्रा शुभी सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत के आगे कोई भी मुश्किल टिक नहीं सकती। शुभी सिंह का चयन भारत सरकार की प्रतिष्ठित इंस्पायर फेलोशिप योजना के अंतर्गत देश के दो प्रमुख शोध संस्थानों सीएसआईआर-नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनबीआरआई), लखनऊ और सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिनल एंड एरोमैटिक प्लांट्स (सीआईएमएपी) में पीएचडी शोध के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शुभी सिंह, स्वर्गीय एस. के. सिंह (पूर्व निरीक्षक, पुलिस कार्यालय बलरामपुर) की पुत्री हैं। उनके…
बलरामपुर। महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए जिले में चलाए जा रहे विशेष अंतर्विभागीय अभियान “प्रोजेक्ट संवर्धन” के तहत ग्राम रामपुर बगनहा में आयोजित वीएचएसएनडी (Village Health, Sanitation and Nutrition Day) सत्र का जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सत्र में उपस्थित महिलाओं और बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण, वजन-लंबाई माप, पोषण परामर्श और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं…
गोण्डा। ठंडी रातों में शहर के जरूरतमंदों को राहत देने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, नायब तहसीलदार सदर गोण्डा और जिला आपदा विशेषज्ञ ने देर रात शहर के गुरु नानक चौराहा, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न रैनबसेरों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कम्बलों का वितरण कर ठंड से राहत दिलाने का प्रयास किया। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी व्यक्ति ठंड में परेशान न हो और सभी सुरक्षित एवं गर्मी के साथ रात गुजार सकें। मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश ने कहा,…
अयोध्या। बुधवार शाम करीब चार बजे कुमारगंज थाना क्षेत्र के सराय हेमराज गांव स्थित डबल नहर पुल के पास विश्राम यादव पुत्र श्रीराम के छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि छप्पर के भीतर बंधी दो भैंस और एक पड़वा मामूली रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही कुमारगंज थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का…
बलरामपुर। राम लल्ला की स्थापना दिवस के पावन अवसर पर दूल्हापुर क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सेवा का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू ने जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि राम लल्ला की स्थापना दिवस जैसे पावन अवसर पर समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर…
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ बुधवार को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अंग्रेजी नववर्ष 2026 की शुभकामना देते हुए प्रार्थना की कि यह साल सभी के लिए मंगलकारी रहे। इस अवसर पर सीएम योगी ने अयोध्या के इतिहास और रामजन्मभूमि आंदोलन की महत्वपूर्ण घटनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या का नाम ही शौर्य और वैभव का प्रतीक है। “यहाँ कभी कोई दुश्मन टिक नहीं पाया, लेकिन कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ, मजहबी…
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में लंबे समय तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा देने वाले कर्मचारी कृष्ण प्रताप सिंह के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कृष्ण प्रताप सिंह ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और पूर्ण समर्पण भाव से नगर पालिका की सेवा…
बलरामपुर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने और पोषण स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की एक विस्तारित एवं व्यापक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पहली बार एम.एल.के. पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित हुई, जिसमें जिले के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी), चिकित्सक, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा सभी सीडीपीओ शामिल हुए। बैठक के दौरान विकास खंड-वार स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारियों एवं सीडीपीओ द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय सुविधाओं, टीकाकरण की प्रगति और पोषण स्तर को लेकर विस्तृत…
बलरामपुर। नव वर्ष के स्वागत को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। पूरे शहर में उत्सव का माहौल नजर आ रहा है। बाजार सजे हुए हैं, फूलों की दुकानों पर रंग-बिरंगी रौनक है और उपहारों की खरीदारी पूरे शबाब पर है। लोग अपने-अपने अंदाज में नए साल को खास और यादगार बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बाजारों से लेकर सोशल मीडिया तक हर ओर जश्न का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। नव वर्ष की शुभकामनाओं के लिए फूलों की मांग में अचानक तेजी आ गई है। गोंडा मार्ग समेत शहर के प्रमुख इलाकों में फूलों की…