बलरामपुर। बलरामपुर के खुले आसमान में लंबे समय बाद विशालकाय गिद्धों का झुंड देखा गया है। कभी विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके इन पक्षियों की वापसी ने न केवल पर्यावरण प्रेमियों और वन विभाग को उत्साहित किया है, बल्कि शोधकर्ताओं के बीच भी खुशी का माहौल बना दिया है। गिद्धों को ‘प्रकृति का सफाईकर्मी’ कहा जाता है। ये मृत पशुओं के अवशेष खाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं और एंथ्रैक्स व रेबीज जैसी बीमारियों के फैलाव को रोकते हैं। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग और आसपास के तराई जंगलों में इनकी उपस्थिति जिले के पारिस्थितिक संतुलन के पटरी पर लौटने का…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार की रात उस समय हलचल मच गई जब अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने रात्रि गणना के दौरान रिक्रूट आरक्षियों और उनके प्रशिक्षकों का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से प्रशिक्षण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने आई। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों से सीधे संवाद किया और उन्हें पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समय-पालन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण काल ही पुलिस सेवा की नींव होता है, इसी दौरान सीखे गए संस्कार और आदतें भविष्य की पूरी सेवा को दिशा देती हैं। इसलिए प्रत्येक…
बलरामपुर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से बलरामपुर पुलिस ने शनिवार को जिले भर में व्यापक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाया गया। यातायात प्रभारी उमेश सिंह ने अपनी टीम के साथ जिले के प्रमुख चौराहों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने ऐसे वाहनों को निशाने पर लिया जिन पर जाति…
बलरामपुर। जनपद में बच्चों में कुपोषण मिटाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “प्रोजेक्ट संवर्धन” को अब समाज के संगठनों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। रोटरी क्लब, लायंस क्लब और इनर व्हील क्लब ने आगे आकर अतिकुपोषित बच्चों को गोद लिया और उनके पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और नियमित निगरानी की जिम्मेदारी संभाली। अभियान में रेड क्रॉस सोसायटी ने भी सक्रिय सहभागिता की और बच्चों के स्वस्थ विकास में अहम भूमिका निभाई। विभिन्न विकास खंडों में आयोजित VHSND (Village Health, Sanitation and Nutrition Day) सत्रों के दौरान चिन्हित बच्चों को गोद लेकर इन संगठनों ने उनके उज्जवल भविष्य की…
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को हृदय रोगियों के इलाज का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। इसके लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संस्थान में तीसरी कैथ लैब का उद्घाटन किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह नई कैथ लैब रोगियों को समय पर जांच और उपचार मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाएगी। अब इमरजेंसी हृदय रोगियों की जांच और उपचार भी तुरंत किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि संस्थान के कॉर्डियोलॉजी विभाग में अभी दो कैथ लैब हैं। तीसरी लैब शुरू होने के बाद प्रतिदिन एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर से जुड़े लगभग 30…
सिद्धार्थनगर। लोकसभा क्षेत्र डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल के जन्मदिवस के अवसर पर तुलसियापुर में भव्य कंबल वितरण और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने समारोह में प्रतिभाग किया और गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों में कंबल वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर लगभग चार हजार गरीब परिवारों को कंबल प्रदान किए गए, जिनमें कई परिवारों को मंत्री ए. के. शर्मा ने स्वयं अपने हाथों से कंबल वितरित किए। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सांसद जगदंबिका पाल के जनसेवा एवं…
बलरामपुर। तुलसीपुर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शुक्रवार को नगर पंचायत ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। बैरागी पुरवा से नई बाजार चौक तक चले इस अभियान में बुलडोजर की मदद से सड़क और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नगर पंचायत अधिकारियों के अनुसार, अभियान से दो दिन पहले ही अतिक्रमण की जद में आने वाले स्थानों को चिह्नित कर संबंधित लोगों को सूचना दे दी गई थी। इसका असर यह रहा कि अधिकांश लोगों ने स्वयं ही अपने अवैध कब्जे हटा लिए।…
बलरामपुर | रबी फसल सीजन के दौरान किसानों को खाद की किल्लत न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीएम विपिन कुमार जैन के निर्देश पर जिले में खाद की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग के अनुसार जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है और किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। कृषि विभाग ने बताया कि 1 जनवरी 2026 तक जिले में 25,623 मीट्रिक टन यूरिया, 4,715 मीट्रिक टन डीएपी, 166 मीट्रिक टन एमओपी, 2,135 मीट्रिक टन एनपीके और 16,029 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट का…
बलरामपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने आज सघन अभियान चलाया। इस कार्रवाई में 19 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और लगभग 150 लीटर लहन नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान जिला आबकारी अधिकारी मृत्युंजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया। आबकारी, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हसुआढोल में दबिश दी। टीम ने तालाब के किनारे जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई लहन को जेसीबी की मदद से नष्ट…
बलरामपुर। इस्लाम धर्म के चौथे खलीफा और पहले इमाम हजरत अली की यौमे पैदाइश के मौके पर नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और “या अली” के उद्घोष के साथ उनके आदर्शों और शिक्षाओं को याद किया। जुलूस की अगुवाई अहले-बैत-ए-अतहार फाउंडेशन के सदर सैयद मोहम्मद बिन जावेद ने की। उन्होंने बताया कि इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रजब माह की 13 तारीख को हजरत अली का जन्म हुआ था। हजरत अली पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के चचेरे भाई और दामाद थे। जुलूस मोहल्ला यतीमखाना से शुरू होकर एमपीपी इंटर कॉलेज, वीर…