बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने विकास खण्ड उतरौला के प्राथमिक विद्यालय कूपा देवर में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता दिवस (वीएचएसएनडी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सत्र में दी जा रही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एएनएम रेनू पाण्डेय द्वारा 03 गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच की गई, जबकि 21 बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 03 किशोरियों को स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित परामर्श भी दिया गया। सीएमओ ने बताया कि जनपद बलरामपुर में वर्तमान में विटामिन-ए सम्पूरण अभियान संचालित किया…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 13 गांवों में खड़ंजा और सीसी रोड निर्माण के लिए एक करोड़ 93 लाख 89 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। इससे दर्जनभर से अधिक गांवों में आवागमन आसान होगा और वर्षों से चली आ रही सड़क समस्याओं से राहत मिलेगी। कोयलखार से भगोसर तक खड़ंजा सड़क निर्माण पर 10.25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, चौबेपुर से परसा गांव को जोड़ने के लिए 23 लाख रुपये की लागत से सड़क बनेगी। गौरा बगनहा में समय माता मंदिर…
बलरामपुर। नववर्ष 2026 के अवसर पर आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान पालिकाध्यक्ष ने बलरामपुर नगर की बहुप्रतीक्षित और गंभीर जनसमस्या झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ऊपरगामी सेतु (ओवरब्रिज) के निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबंधित एनओसी (NOC) सौंपते हुए परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग नगर का प्रमुख आवागमन मार्ग है। यहां…
अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित आस्तीकन गहनाग बाबा स्थल पर शीघ्र ही पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा। मिल्कीपुर विधायक चन्द्रभानु पासवान द्वारा अयोध्या तीर्थ विकास परिषद को भेजे गए प्रस्ताव पर निदेशालय ने एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। स्वीकृत राशि से स्थल पर बुनियादी एवं पर्यटक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। आस्तीकन गहनाग बाबा स्थल क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां विभिन्न धार्मिक अवसरों पर मेले और कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिनमें दूर-दराज…
बलरामपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने जनपद के सभी संबंधित अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान आमजन की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) और क्षेत्राधिकारियों (सीओ) को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए। त्योहारी आयोजनों, जुलूसों और पूजा स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए…
बलरामपुर। जनपद में रविवार को सभी 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का सफल आयोजन किया गया। मेलों में कुल 1702 मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्वास्थ्य मेलों में 833 पुरुष, 716 महिलाएं और 153 बच्चों का पंजीकरण कर उपचार किया गया। मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ रक्तचाप, शुगर, टीबी, कुष्ठ रोग, नेत्र एवं दंत रोगों की जांच की गई।मेलों में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। साथ ही परिवार नियोजन से संबंधित परामर्श दिया गया और बच्चों का नियमित टीकाकरण भी कराया गया। सरकारी योजनाओं की…
बलरामपुर | ग्रेजुएट मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन का वार्षिक पदग्रहण समारोह रविवार को आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2026 के लिए नवचयनित पदाधिकारियों को संगठन के अध्यक्ष डॉ प्रांजल त्रिपाठी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कार्यभार ग्रहण कराया। इस दौरान डॉ ए.के. भट्ट को अध्यक्ष, डॉ विकास अग्रवाल को सचिव और डॉ ऋषि राज सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ प्रांजल त्रिपाठी ने वर्ष 2025 में संगठन द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक और चिकित्सकीय कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन की स्थापना वर्ष 1986 में हुई थी। इसके…
बलरामपुर। प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के मकसद से चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत आज जनपद में एक जोरदार स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने थाना कोतवाली नगर और थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत कचहरी आवासीय परिसर तथा भगवतीगंज चौराहा में खुद सफाई करते हुए आमजन को स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश दिया। पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की टीम ने थाना परिसर, आवासीय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई का काम बड़े जोश के साथ किया। अभियान के दौरान नागरिकों से…
बलरामपुर। सुहेलवा वन क्षेत्र में हाल के दिनों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) गौरव गर्ग ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने के भीतर जंगल क्षेत्र में कुल 5 लोगों की जान गई है। इनमें से दो घटनाएं 25 दिसंबर को हुईं, जब स्थानीय लोग जंगल में हिंसक वन्यजीवों के हमले का शिकार बने। डीएफओ गौरव गर्ग ने बताया कि ठंड के मौसम में तेंदुआ, बाघ, भेड़िया और सियार जैसी हिंसक जानवरों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। भोजन और पानी की तलाश में ये जानवर अक्सर मानव आबादी…
बलरामपुर (तुलसीपुर)। तुलसीपुर नगर क्षेत्र में विश्व हिंदू महासंघ की देवीपाटन-तुलसीपुर टीम ने सड़क दुर्घटनाओं से निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत लगभग 200 से अधिक गोवंशों के गले में रेडियम बेल्ट पहनाई गईं, जिससे रात में उनकी दृश्यता बढ़े और वाहन चालकों को दूर से ही उनका पता चल सके। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर घूम रहे गोवंशों को पहले गुड़, चारा और पूरी खिलाई। इसके बाद उनके गले में चमकती रेडियम बेल्ट पहनाई गई। ये बेल्ट रात में रोशनी देती हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए उन्हें देखना आसान…