गोण्डा। जिले में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल के तहत राजकीय जिला पुस्तकालय एवं ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी गोण्डा प्रियंका निरंजन ने की। बैठक में जिलाधिकारी ने इस महत्वाकांक्षी योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को इसके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से ग्रामीण अंचलों के छात्र-छात्राओं, युवाओं और…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। परिवार नियोजन को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को बलरामपुर के जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन “इतनी भी क्या जल्दी है?” एसबीसीसी (सोशल एंड बिहेवियर चेंज कम्युनिकेशन) कैम्पेन के तहत उम्मीद परियोजना के माध्यम से जनपद के 150 चयनित गांवों में जाकर विवाह की सही उम्र, बच्चों में उचित अंतराल और गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग को लेकर लोगों को जागरूक करेगा। इस मौके पर डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि परिवार नियोजन केवल स्वास्थ्य से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि यह सामाजिक…
बलरामपुर। नगर में सुगम यातायात और सुव्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बलरामपुर नगर पालिका ने सोमवार दोपहर 12 बजे से कड़ा रुख अपनाते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। अभियान के तहत वीर विनय चौराहे से लेकर चौक तक अतिक्रमण वाले स्थलों को चिन्हित कर दुकानों के सामने लाल निशान लगाए गए। नगर पालिका की कार्रवाई से पहले ही कई दुकानदारों ने पहल करते हुए अपनी दुकानों के बाहर बने अवैध छज्जों को स्वयं तोड़ दिया। वहीं, जिन दुकानदारों ने चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके खिलाफ पुलिस बल की मौजूदगी में सख्त कार्रवाई की गई और जेसीबी…
बलरामपुर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य जारी है। इसी क्रम में सोमवार को जनपद की सभी चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची का विधिवत प्रकाशन किया गया। यह मतदाता सूची जनपद के सभी 1805 मतदेय स्थलों पर आम नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध करा दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि 28 अक्टूबर 2025 की स्थिति में जनपद में कुल…
अयोध्या। जनपद अयोध्या में क्रियाशील 76 धान क्रय केंद्रों पर 5 जनवरी तक कुल 6,799 किसानों का धान खरीदा जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का 46.05 प्रतिशत है। धान खरीद की गति अपेक्षाकृत धीमी होने से लक्ष्य की पूर्ति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, जबकि किसानों के धान तौल की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित है। तहसीलवार खरीद की स्थिति इस प्रकार है— मिल्कीपुर तहसील के 20 क्रय केंद्रों पर 1,848 किसानों का धान खरीदा गया, जो 51.12 प्रतिशत है। सोहावल तहसील के 8 क्रय केंद्रों पर 622 किसानों का धान खरीदा गया, जो 39.95 प्रतिशत है।…
अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमित भट्ट ने की। समाधान दिवस के दौरान कुल 143 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के संबंध में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तहसील क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी वेद प्रकाश ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गाटा संख्या 845घ रकबा 1.461 हेक्टेयर, जो जंगल-झाड़ी के खाते में दर्ज सरकारी भूमि है, उस पर…
बलरामपुर। नेशनल मेडिकोज़ ऑर्गेनाइजेशन अवध प्रांत द्वारा आयोजित गुरु गोरख स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 का आयोजन जिले में 6, 7 और 8 फरवरी को किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को एक समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा के सफल संचालन और चिकित्सा सेवाओं की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रो. एम.एल.बी. भट्ट, निदेशक कल्याण सिंह कैंसर संस्थान लखनऊ, प्रो. राजेश चतुर्वेदी, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज बलरामपुर, नेशनल मेडिकोज़ ऑर्गेनाइजेशन के अधिकारी एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विशेष रूप से सीमावर्ती गांवों में लगने वाले मेडिकल कैंपों पर चर्चा की…
अयोध्या। रूदौली में हुई ट्राली चोरी का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली ने शुजागंज क्षेत्र में चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए अभियान त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी फुटेज और कड़ी मेहनत के बल पर तीन आरोपियों को धर दबोचा। मौके से दो चोरी की ट्रालियां और एक ट्रैक्टर बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में विष्णु सिंह (दत्तनगर, गोण्डा), अर्जुन रावत (मिर्जापुर) और अभिषेक सिंह उर्फ नितिन (महमदपुर, अमानीगंज) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि विष्णु…
बलरामपुर। तहसील उतरौला में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। डीएम ने विशेष रूप से भूमि विवाद, राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों…
बलरामपुर। लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने और एक व्यक्ति की मौत का कारण बने आरोपी को अदालत ने सजा सुनाई है। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कनविक्शन के तहत इस मामले में मजबूत पैरवी की गई, जिसके चलते दोषी को कोर्ट से सजा मिली। मामला 14 अक्टूबर 2025 का है। तुलसीपुर निवासी बिन्द्रा लाल ने थाना तुलसीपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि सईद अहमद, निवासी खेलपुर, ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में धारा 279 और 304A के तहत केस दर्ज…