बलरामपुर। जनपद में बैंक, डाकघर, जनसेवा केंद्र और अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बलरामपुर पुलिस ने सोमवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देश पर जिले भर में एक साथ संचालित किया गया।अभियान के तहत जनपद के सभी थानों की पुलिस, चौकी प्रभारी और मिशन शक्ति टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों, डाकघरों और जनसेवा केंद्रों के अंदर व बाहर सघन चेकिंग की। पुलिस टीमों ने बैंक परिसर के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।चेकिंग के दौरान बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से वार्ता…
Author: सद्भावना आवाज़
बहराइच । महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज परिसर में बनी दस अवैध मजारों को सोमवार को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई 24 साल पुराने एक मामले में की गई है।इन मजारों को तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट ने 2002 में अवैध घोषित किया था। इसके बाद मजारों का संचालन करने वाले पक्ष ने कमिश्नर के समक्ष अपील दायर की थी। सात साल पहले 2019 में कमिश्नर ने भी तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट के आदेश को सही ठहराया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।मेडिकल कॉलेज से लगी जिलाधिकारी कार्यालय के पास सदियों पुराना रसूल शाह बासवाड़ी का अस्ताना है।…
गोंडा। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की फटकार के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने गोंडा-लखनऊ हाईवे पर बने 20 से अधिक अवैध कटों को बंद कर दिया है। ये कट गोंडा मुख्यालय से करनैलगंज-गोंडा सीमा तक फैले थे। इन अवैध कटों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही थीं।वाहन चालक निर्धारित स्थानों के बजाय इन अवैध कटों का उपयोग कर रहे थे, जिससे यातायात बाधित होता था और हादसे होते थे। जिले में इन दिनों घने कोहरे का प्रकोप भी देखा जा…
बलरामपुर। मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों के खाने के लिए आने वाले सरकारी पैसे में बड़ा घोटाला सामने आया है। बलरामपुर में मिड-डे मील योजना के नाम पर 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम हड़प ली गई। इस मामले में पुलिस ने अब तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी इस घोटाले में कई लोगों को जेल भेजा जा चुका है।पूरा मामला तब सामने आया, जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से कराई गई जांच में मिड-डे मील योजना के खर्च में गंभीर गड़बड़ी पाई गई। जांच में खुलासा हुआ कि योजना से जुड़े…
बलरामपुर। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की नहरबालागंज शाखा में सामने आए बड़े लोन घोटाले में बलरामपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 12 करोड़ रुपये से अधिक के सरकारी धन के गबन के मामले में वांछित चल रहे लोन अप्रूवर अधिकारी विनय शर्मा को लखनऊ के चिनहट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।यह मामला पीएनबी सर्किल ऑफिस अयोध्या द्वारा कराई गई विभागीय जांच के बाद सामने आया। जांच में पाया गया कि नहरबालागंज शाखा के तत्कालीन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक महेश त्रिपाठी और उनके सहयोगियों ने…
बलरामपुर। जिले में सड़क नेटवर्क को दुरुस्त करने की दिशा में शासन ने अहम फैसला लिया है। सदर और उतरौला विधानसभा क्षेत्र की 12 प्रमुख लिंक सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 5.85 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी इन सड़कों के सुधरने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी।उतरौला विधानसभा क्षेत्र में सरजोतिया–नारायणपुर लिंक रोड की मरम्मत पर 86.45 लाख रुपये खर्च होंगे। किशुनपुर ग्रांट लिंक रोड के लिए 51.50 लाख और रामपुर अरना से बहनपुरवा लिंक रोड के लिए 41.25 लाख रुपये…
बलरामपुर। मुसाफिरों को कम किराये में गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग ने जनता बस सेवा शुरू की है। इस सेवा में किराये में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जिला मुख्यालय से ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसों को चलाने की तैयारी की जा रही है। जनपद के ग्रामीण रूटों पर जनता बस सेवा शुरू करने की तैयारी परिवहन विभाग कर रहा है।बलरामपुर डिपो में 87 रोडवेज बसों का बेड़ा है। मुसाफिरों को कम किराये में गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए निगम की तरफ से जनता बस सेवा की सौगात देने की तैयारी की जा रही है। बलरामपुर…
बलरामपुर। नगर के बहुप्रतीक्षित झारखंडी ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर सदर विधायक पल्टूराम ने मंगलवार को लखनऊ स्थित निर्माण भवन में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता इं. अशोक कुमार दूबे से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की।विधायक पल्टूराम ने प्रमुख अभियंता को सौंपे गए मांगपत्र में बताया कि झारखंडी ओवरब्रिज के निर्माण से नगर की यातायात व्यवस्था काफी हद तक सुगम होगी और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से जुड़ी सभी औपचारिकताएं जिलाधिकारी बलरामपुर और उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा…
बलरामपुर। तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड की सुनवाई मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई, लेकिन दोनों पक्षों की बहस पूरी न हो पाने के कारण अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 20 जनवरी तय की है। यह सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय की अदालत में हुई।गौरतलब है कि 4 जनवरी 2022 की रात करीब 10:20 बजे जरवा मार्ग पर फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।पुलिस जांच में सामने आया था कि यह हत्या समाजवादी पार्टी के टिकट को लेकर चल रहे विवाद के चलते की गई…
बलरामपुर। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने मंगलवार को निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि परियोजना समयबद्ध तरीके से पूरी होनी चाहिए ताकि विश्वविद्यालय निर्धारित समय पर अपने शैक्षणिक उद्देश्यों की शुरुआत कर सके। सर्दियों के मौसम…