बलरामपुर। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध बलरामपुर के दो युवाओं को रक्तदान और समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवी आलोक अग्रवाल और वैभव त्रिपाठीको 22 मार्च को आगरा में आयोजित समारोह में “प्रदेश सेवा रत्न सम्मान 2026” प्रदान किया जाएगा।यह कार्यक्रम संकल्प मानव सेवा संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा और एक विशाल रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम की गठन समिति में आलोक अग्रवाल को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। 38 बार कर चुके हैं रक्तदान आलोक अग्रवाल जिले…
Author: सद्भावना आवाज़
प्रतापगढ़ । नगर पंचायत कुंडा स्थित बजरंग महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 101 दूल्हों की एक साथ निकली बारात लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। आतिशबाजी, डीजे और मंगल गीतों के बीच नगर भ्रमण करते हुए बारात जब विवाह स्थल पहुंची तो नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे नजारे को देखने के लिए उमड़ पड़े। कार्यक्रम का आयोजन योगीराज देवरहा बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट और राजा भइया यूथ ब्रिगेड के सहयोग से किया गया।समारोह कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ। बजरंग महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर…
बलरामपुर। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने गुरुवार को विकास खंड बलरामपुर सदर का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की अव्यवस्था, निर्माण कार्यों में सुस्ती और मनरेगा में लापरवाही पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया और मौके पर ही कड़े निर्देश जारी किए।डीएम ने विभिन्न पटलों पर रखे रजिस्टरों की जांच करते हुए सभी अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षों पुरानी और निष्प्रयोज फाइलों को समयबद्ध तरीके से बीड आउट कर कार्यालय को व्यवस्थित रखने को कहा।पेंशन योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने साफ कहा कि…
बलरामपुर। आगामी महाशिवरात्रि और रमजान पर्व को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान और लगातार गश्त की जा रही है।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में थाना प्रभारियों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग की। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली गई, वहीं नियमों के…
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निवेश बढ़ाते हुए देवीपाटन मंडल के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर को 50 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बजटीय सहायता देने की घोषणा की है। राज्य सरकार के 10वें चुनावी बजट में किए गए इस प्रावधान को क्षेत्रीय शिक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इससे विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को गति मिलने के साथ-साथ शैक्षणिक और तकनीकी सुविधाओं के विस्तार का रास्ता साफ होगा।बलरामपुर जिला मुख्यालय के सदर ब्लॉक अंतर्गत कोयलरा गांव में लगभग 52 एकड़ भूमि पर विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा…
बलरामपुर। नगर के गेल्हापुर स्थित श्री उदासी संगत मंदिर परिसर में सत्संग सभागार, संत आवास एवं भंडारा हाल के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया। यह निर्माण कार्य हरिका रविंद्र नागेश्वर (HRN) सेवा फाउंडेशन के सौजन्य से कराया जा रहा है, जिससे मंदिर परिसर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक स्वरूप प्राप्त होगा।शिलान्यास कार्यक्रम में परम पूज्य महंत बृजानन्द जी महाराज एवं नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न इस धार्मिक अनुष्ठान…
बलरामपुर। आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर सक्रियता दिखाई है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं।जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक प्रकरण पर विस्तार से विचार करते हुए पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मामलों में समयबद्ध, प्रभावी और विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना…
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में बुधवार को एमएलके पीजी कॉलेज में अहम बैठक हुई। बैठक में साफ कर दिया गया कि इस बार परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही या नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में अधिकारियों को जानकारी दी गई कि जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। इस दौरान 66 परीक्षा केंद्रों पर करीब 36 हजार 150 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने…
अयोध्या। मिल्कीपुर सर्किल के थाना कुमारगंज क्षेत्र अंतर्गत चौधरीपुर गांव के मजरे गोडवा में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे जमीन कब्जेदारी और दरवाजा लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में वृद्ध जमुना प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल 100 शैय्या अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक के पुत्र आसाराम ने बताया कि बुधवार सुबह उनके पिता जमुना प्रसाद दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के विपक्षीगण जमीन के कब्जे और दरवाजा लगाने के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे। आरोप…
बलरामपुर। एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर के क्रीड़ा विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “प्रयास एवं पराक्रम” का शुभारंभ बुधवार को महाविद्यालय के हॉकी फील्ड में गरिमामय वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रातः 10:30 बजे हुआ। यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 11 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न खेल विधाओं में छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।उद्घाटन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे. पी. पांडेय, पूर्व प्राचार्य प्रो. आर. के. सिंह, मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह सहित कई वरिष्ठ प्राध्यापक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं…