बलरामपुर। प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल संबोधन सुना। कार्यक्रम में विधायक सदर पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी और नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र और चेक वितरित किए। साथ ही जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक पल्टूराम ने कहा कि नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। विकास खंड श्रीदत्तगंज अंतर्गत ग्राम पिपरी कोल्हुई में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) का बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने औचक निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट संवर्द्धन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एएनएम वंदना मौर्या द्वारा 13 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) की गई, जबकि 12 बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। इसके अलावा दो किशोरियों को पोषण, एनीमिया की रोकथाम और व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने मौके पर मौजूद…
बलरामपुर। सनातन नववर्ष की पूर्व संध्या पर नगर में आर्य वीर-वीरांगनाओं द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत इस यात्रा में “हम अब अंग्रेजों के नहीं गुलाम” और “हवन से मनाएंगे नववर्ष” जैसे नारों के साथ युवाओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान बरेली से आए पंडित भानु प्रकाश शास्त्री ने देशभक्ति गीत “भारत मां शेरावाली है” प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। वहीं हरिद्वार से आए स्वामी वेदामृतानंद ने सनातन नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके ऐतिहासिक और धार्मिक पक्षों की जानकारी दी।…
गोण्डा। उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को वेंकटाचार्य क्लब में जिला प्रशासन के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने की। कार्यक्रम के दौरान लोक भवन से आयोजित “नवनिर्माण के 9 वर्ष” पुस्तक के विमोचन का सजीव प्रसारण राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) सभागार में देखा गया। इस दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सरकार की उपलब्धियों का अवलोकन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद ग्राम्य विकास थीम पर आधारित विकास मेले का उद्घाटन किया गया।…
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित ओपन स्टेट सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलरामपुर में भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ रहे, जिन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं केवल खेल प्रतिभाओं को मंच नहीं देतीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को भी नई दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और खेल…
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ, जिसमें खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम, सपा नेता सलिल सिंह ‘टीटू’, उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद और प्रवेश कुमार रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में सोनभद्र और लखनऊ की टीम आमने-सामने रहीं। मैच की शुरुआत से ही लखनऊ की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए बढ़त बनाई और…
बलरामपुर। जनपद के किड्जी स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के 10 छात्रों ने हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षा सिल्वर जोन फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष करीब एक लाख प्रतिभागियों के बीच किड्जी स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय में इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है। प्रबंध निदेशक राजा अग्रवाल ने बताया कि…
बलरामपुर। ईद-उल-फितर का त्योहार करीब आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सुबह से लेकर देर रात तक कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर कुर्ता-पायजामा और पठानी सूट की खरीदारी में तेजी देखी जा रही है। युवा, बच्चे और बुजुर्ग सभी पारंपरिक परिधानों की तलाश में बाजारों का रुख कर रहे हैं। नगर पालिका और महिला अस्पताल के पास कपड़ा व्यापारियों (तौसीफ रजा, मेराज वारसी, समीर, अजमल और इमरान) का कहना है कि इस बार अरमानी लच्छा फैब्रिक के कुर्तों के साथ-साथ कॉटन लिनेन के सफेद, क्रीम और हल्के रंगों के कपड़ों…
बलरामपुर। जनपद में न्यायिक कार्यवाही को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित प्रकरणों, अभियोजन की प्रगति तथा न्यायालयों में की जा रही पैरवी की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अपराधियों को समयबद्ध और प्रभावी दंड दिलाने के लिए अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अभियोजन अधिकारियों के साथ बेहतर…
बलरामपुर। आदर्श नगरपालिका परिषद के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत लाभार्थियों को अनुदान राशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री के संबोधन को लाभार्थियों ने सुना।प्रदेश स्तर पर योजना के तहत करीब 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त के रूप में लगभग 900 करोड़ रुपए भेजे गए। जनपद बलरामपुर में भी 210 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला।इनमें बलरामपुर नगर के 31, उतरौला के 38, गैसड़ी के 74, पचपेड़वा के 35 और तुलसीपुर के 32 लाभार्थी…