Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर । भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अनुभवी कार्यकर्ता डी.पी. सिंह बैस पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार 12वीं बार जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इस फैसले के बाद पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे उनके लंबे समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।डी.पी. सिंह बैस वर्ष 1990 से भाजपा से जुड़े हुए हैं और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जमीनी स्तर से की। छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए वे छात्रसंघ के महामंत्री रहे और इसके बाद विभिन्न छात्र, युवा और सामाजिक संगठनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। संगठन…

Read More

बलरामपुर। शनिवार को ईद-उल-फितर का मुकद्दस त्योहार पूरे जिले में बड़े ही अकीदत, भाईचारे और खुशी के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिदों और ईदगाहों की ओर रुख करने लगे। जिले भर की करीब सात सौ मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने पहुंचकर ईद की नमाज अदा की और मुल्क की अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी।नगर के मोहल्ला गोविंदबाग स्थित हाजी इब्राहीम मिस्त्री मस्जिद में नमाज से पहले तकरीर करते हुए मौलाना सैय्यद अहमद उल्लाह ने कहा कि ईद सिर्फ खुशी का नाम नहीं है,…

Read More

लखनऊ। लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को फिर से दोहराया कि सत्ता में आने पर महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपए देंगे। समाजवादी पेंशन फिर से शुरू करेंगे। फिल्म धुरंधर को लेकर मचे विवाद के बीच बिना नाम लिए कहा कि भाजपा अब पैसे देकर फिल्में बनवा रही है। उनका मकसद दूसरे दलों को बदनाम करना है।सपा के मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह के दौरान अखिलेश ने कहा कि सपा की सरकार ने पहले भी यश भारती के जरिए देश-विदेश के लोगों को सम्मानित किया था। सम्मान राशि भी देते थे। इस सरकार ने उस…

Read More

लखनऊ। राजधानी के महानगर इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पारिवारिक रिश्तों की नींव को हिला कर रख दिया। यहां एक बहू ने अपने ही घर में सास की हत्या की साजिश रच डाली। आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले सास को काबू में किया, हाथ-पैर बांधे और फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। वजह थी—उसके अवैध संबंधों का विरोध।पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई अचानक हुआ अपराध नहीं, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। शनिवार दोपहर जब घर के पुरुष सदस्य बाहर थे, तब बहू…

Read More

लखनऊ। लखनऊ स्थित डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में रविवार को प्रशिक्षु डिप्टी जेलर के 121वें सत्र और उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के जेल वार्डरों के 178वें सत्र की भव्य दीक्षांत परेड आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया।दीक्षांत परेड के दौरान प्रशिक्षु डिप्टी जेलर और जेल वार्डरों ने मार्चपास्ट कर अपने कठोर प्रशिक्षण, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया। परेड की सटीकता और तालमेल ने उपस्थित अतिथियों और अधिकारियों को प्रभावित किया।इस अवसर पर…

Read More

बलरामपुर। आगामी जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ किया गया। विकास भवन परिसर स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर हॉल में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी विपिन कुमार जैन ने किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार होती है। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी,…

Read More

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा आयोजित ‘समता मार्च’ को बुधवार को प्रशासन ने गेट नंबर-3 पर रोक दिया। छात्र डीएम कार्यालय तक शांतिपूर्ण मार्च कर ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके चलते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कुछ छात्रों को हिरासत में लिए जाने की भी बात सामने आई है। हालांकि प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाने की बात कही जा रही है। छात्र यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन के…

Read More

बलरामपुर। जनपद की ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों पर कार्यरत केयरटेकर महिलाओं को कई महीनों से मानदेय नहीं मिलने का मामला सामने आया है। आर्थिक संकट से जूझ रहीं इन महिलाओं ने जिला प्रशासन से जल्द भुगतान की मांग की है। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं गांवों में सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई और देखरेख की जिम्मेदारी निभा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिल पा रहा है। इससे उनके परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है और रोजमर्रा के खर्च पूरे करना भी मुश्किल हो गया है। इस संबंध में केयरटेकर महिलाओं ने सामूहिक…

Read More

बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति, गुणवत्ता और पारदर्शिता की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप, समयबद्ध और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने झारखंडी सरोवर, रानी तालाब शिव मंदिर, श्री हनुमान मंदिर चौक बाजार, घंटाघर चौक बाजार तथा बुद्धा पार्क (माया होटल के निकट) सहित कई प्रमुख स्थलों का दौरा किया। यहां चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित…

Read More

बलरामपुर। बरकतों और रहमतों के महीने रमजान में रोज़ा और इबादत की खास अहमियत होती है। इसी कड़ी में शहर की 6 वर्षीय बच्ची आयशा ऐमन ने अपना पहला रोज़ा रखकर परिवार और मोहल्ले का दिल जीत लिया। नगर के गदुरहवा मोहल्ले निवासी अतीकुर्रहमान उर्फ गुड्डू (क्रिकेटर) की बेटी आयशा ऐमन ने घर में रोज़ा रखते माहौल को देखकर खुद भी रोज़ा रखने की जिद की। परिजनों की सहमति मिलने के बाद उसने पूरे उत्साह के साथ सहरी की और दिनभर बिना कुछ खाए-पिए रोज़ा रखा। इस दौरान वह नमाज़ और इबादत में भी लगी रही। पिता गुड्डू ने बताया…

Read More