Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर। सीमावर्ती इलाकों की पहचान अब केवल जंगल, पिछड़ापन या उपेक्षा तक सीमित नहीं रहेगी। उत्तर प्रदेश सरकार के 10वें बजट में थारू संस्कृति संग्रहालय का उल्लेख इसी बदली हुई सोच का संकेत देता है। भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जनपद के सोहेलवा वन क्षेत्र के पास स्थित थारू बहुल गांव इमलिया कोडर अब थारू जनजाति की सांस्कृतिक विरासत के केंद्र के रूप में उभर रहा है। इमलिया कोडर में स्थापित थारू जनजाति संस्कृति संग्रहालय का हाल ही में लोकार्पण किया गया है। यह संग्रहालय थारू समाज की लोककला, पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण, कृषि उपकरण, लोकगीतों और जीवनशैली को सहेजने का…

Read More

बलरामपुर। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना विकसित करने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित अकादमिक रिसोर्स सेंटर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला, वित्त एवं लेखाधिकारी विवेक कुमार पांडे तथा खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय रामचंद्र मौर्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक विकासखंड से चयनित पांच-पांच छात्रों ने विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में अपने-अपने नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। वहीं विकासखंड स्तर पर विजेता रही क्विज…

Read More

बलरामपुर। जनपद में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व्यापक स्तर पर मनाया गया। अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 9 लाख 25 हजार 496 बच्चों और किशोरों को एलबेंडाजोल की खुराक दी गई, जिससे उन्हें कृमि संक्रमण से सुरक्षित किया जा सके। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर में बच्चों को स्वयं दवा खिलाकर किया। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों में कुपोषण, एनीमिया और शारीरिक विकास में बाधा का बड़ा कारण है, जिसे इस तरह के नियमित अभियानों से रोका जा सकता है। सीएमओ ने…

Read More

बलरामपुर। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को जनपद दौरे पर रहीं। उन्होंने माँ पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में आयोजित एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में भाग लेकर बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सबसे पहले माँ पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय परिसर पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रशासनिक भवन, अकादमिक भवन, कुलपति आवास सहित अन्य निर्माणाधीन संरचनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय से पूरे हों और गुणवत्ता से कोई समझौता न…

Read More

बलरामपुर। जिले में गुरुवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली को कागज़ों से निकालकर ज़मीन पर दुरुस्त करने की कोशिशें एक बार फिर देखने को मिलीं, जब जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के सिरसिया स्थित भंडारगृह का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण सिर्फ एक औपचारिक दौरा नहीं था, बल्कि पीडीएस से जुड़ी हर कड़ी—भंडारण से लेकर परिवहन तक—को परखने का प्रयास था, जहाँ अक्सर लापरवाही और देरी की शिकायतें सामने आती रही हैं।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोदाम की व्यवस्थाओं, उपलब्ध स्टॉक, अनाज उठान की प्रक्रिया और परिवहन व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने मौके पर…

Read More

बलरामपुर | जिले के उतरौला कस्बे से सामने आया फर्जी FSSAI लाइसेंस का मामला जिले की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जांच में सामने आया है कि करीब ढाई लाख रुपये देकर कूटरचित FSSAI लाइसेंस तैयार कराया गया, जिसके सहारे लंबे समय से भैंसे के मांस का कारोबार खुलेआम चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मामला तब उजागर हुआ जब खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की टीम ने उतरौला क्षेत्र में…

Read More

बलरामपुर । असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PM-SYM) पेंशन योजना को जनपद में व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जा रहा है। श्रम विभाग ने इस योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान तेज कर दिया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र श्रमिक इसका लाभ उठा सकें।श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिजवान खान ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु…

Read More

बलरामपुर । वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव के साथ मारपीट की घटना को लेकर अधिवक्ता समाज में व्याप्त आक्रोश के बीच पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चक्का जाम की स्थिति टल गई है। पुलिस द्वारा दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जिला बार एसोसिएशन ने प्रस्तावित चक्का जाम कार्यक्रम स्थगित कर दिया है, हालांकि अधिवक्ताओं की हड़ताल फिलहाल जारी रहेगी। घटना के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने चक्का जाम का आह्वान किया था। इसी बीच पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी को दूसरे जिले से लाने की प्रक्रिया…

Read More

बलरामपुर । जनपद में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिले में चिह्नित किए गए 19 ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इन स्थानों पर रोड मार्किंग, साइनेज, क्रैश बैरियर और अन्य तकनीकी उपायों के जरिए दुर्घटनाओं को रोकने की पहल की जा रही है।पिछले वर्ष की तुलना में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों और मृतकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार सड़क हादसों में 7.94 प्रतिशत घायलों और 12.10 प्रतिशत मृतकों की संख्या बढ़ी है। इसी को देखते हुए प्रशासन…

Read More

बलरामपुर । मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल की ओर से बुधवार को ऑनलाइन माध्यम से दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का विषय “प्रमोटिंग एथिकल रिसर्च कल्चर एंड रिस्पॉन्सिबल पब्लिशिंग–2026” रखा गया है, जिसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ शोध की नैतिकता और जिम्मेदार प्रकाशन पर विचार साझा कर रहे हैं।कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम अध्यक्ष व मुख्य संरक्षक कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह तथा मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत विभागाध्यक्ष पूजा मिश्रा के स्वस्तिवाचन से हुई।…

Read More