Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर (पचपेड़वा)। थारू संग्रहालय, इमलिया कोडर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा हिंदू समाज के उत्थान और सांस्कृतिक संरक्षण के उद्देश्य से भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्तित्व शामिल हुए। सम्मेलन के मुख्य वक्ता श्रीमद् जगतगुरु स्वामी ओम प्रपन्नाचार्य ने कहा कि हिंदू समाज की महान परंपराओं और वीरता को याद रखना हर युवा का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने इतिहास, संस्कृति और मूल्यों को सीखें और अपने जीवन में अपनाएं। स्वामी ओम ने कहा, “भगवान राम के वनवास…

Read More

बलरामपुर। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में बकाया पैसे के लेन-देन को लेकर जानलेवा हमला करने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पैसे मांगने पर धारदार हथियार से युवक के गले पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के रहने वाले इम्तियाज अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब उन्होंने बकाया पैसे की मांग की तो विपक्षी राजकुमार पुत्र रामतेज ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से उनके…

Read More

बलरामपुर। जिले में कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से नकदी, लैपटॉप, घरेलू सामान और चांदी के जेवरात समेत चोरी का अधिकांश माल बरामद किया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। घर में घुसकर की गई थी बड़ी चोरी कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी साहिद अहमद अंसारी ने 5 जनवरी को थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि 30 दिसंबर 2025 की रात अज्ञात चोर उनके घर में…

Read More

अयोध्या। मंगलवार शाम करीब चार बजे NH-27 रौजागांव ओवरब्रिज के पास काम कर रहे मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी कि एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति ओवरब्रिज के नीचे पुआल के पास बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुदौली भेजा गया। सीएचसी रुदौली में तैनात चिकित्सकों द्वारा अधेड़ व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। सूचना के आधार पर पुलिस सीएचसी रुदौली पहुंची और अज्ञात शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण की। इसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम…

Read More

बलरामपुर। एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में वेतन भुगतान और वित्तीय कार्यों में देरी ने शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ को खासी नाराज कर दिया है। आज दिनांक 6 जनवरी, 2026 को अपराह्न 12:45 बजे महाविद्यालय के पुस्तकालय सभागार में दोनों संघों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षक एवं कर्मचारियों ने बताया कि महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव के अनुमोदन में विलंब के कारण वेतन सहित प्रोन्नति और अन्य वित्तीय कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। इस पर सभी सदस्यों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। कल तक भुगतान नहीं हुआ तो 8 जनवरी से काम बंद बैठक…

Read More

बलरामपुर (तुलसीपुर)। शहर के सबसे बड़े जाम वाले हरैया तिराहे पर अब राहत मिलने वाली है। रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बनने वाला 628 मीटर लंबा ओवरब्रिज अपने पहले पिलर के सांचे के साथ निर्माण की राह पर है। इस पर बनने वाले ओवरब्रिज के लिए सरकार ने कुल 99.70 करोड़ का बजट तय किया है, जिसमें से पहली किस्त के रूप में 35 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। ट्रेनों की आवाजाही से लगते थे लंबा जाम गोरखपुर-गोंडा लूप लाइन पर रोजाना 30 जोड़ी ट्रेनें चलती हैं। ट्रेनों के आने पर समपार फाटक बंद हो जाता है और दोनों…

Read More

बलरामपुर (रेहराबाजार)। परंपरागत खेती से आगे सोचने का नतीजा क्या होता है, यह ग्रामसभा लौकिया ताहिर के युवा किसान नवनीत ने साबित कर दिखाया है। स्नातक तक पढ़ाई करने के बाद जहां ज्यादातर युवा नौकरी की तलाश करते हैं, वहीं नवनीत ने खेती को ही अपना भविष्य बनाया। नई तकनीक और उन्नत फसलों के सहारे उन्होंने एक एकड़ जमीन में ऐसी खेती की, जो अब मुनाफे की मिसाल बन चुकी है। नवनीत ने दो वर्ष पहले एक एकड़ भूमि में ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी और गेंदे के फूलों की खेती शुरू की। उन्होंने ड्रैगन फ्रूट के 1400 पौधे, स्ट्रॉबेरी के 2400…

Read More

बलरामपुर (तुलसीपुर)। धर्म और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से देश के चारों धामों में श्रीमद्भागवत कथा आयोजन का संकल्प लिया गया है। इस महायज्ञ की शुरुआत श्रीजगन्नाथ पुरी धाम से की जा रही है। इसमें भाग लेने के लिए तुलसीपुर से 108 श्रद्धालुओं का जत्था 10 जनवरी को श्रीजगन्नाथ पुरी के लिए रवाना होगा। कथा के आयोजक ऋषिदेव महाराज ने बताया कि चारों धामों में श्रीमद्भागवत कथा करने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में पहली भागवत कथा 12 जनवरी से 18 जनवरी तक श्रीजगन्नाथ पुरी धाम में आयोजित की जाएगी। इस आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ 10…

Read More

गोण्डा। किसानों को सरकारी योजनाओं का समय से लाभ दिलाने और फसल से जुड़ा सटीक डाटा तैयार करने के उद्देश्य से डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी गोण्डा प्रियंका निरंजन ने की। इसमें राजस्व विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि डिजिटल क्रॉप सर्वे शासन की एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील योजना है, जिसका सीधा लाभ किसानों को फसल बीमा, आपदा मुआवजा, सहायता योजनाओं और अन्य सरकारी लाभों के…

Read More

गोण्डा। सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा के ललिता शास्त्री सभागार में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी गोण्डा प्रियंका निरंजन ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और सभी को नियमों के पालन की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियम केवल औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि यह हमारे जीवन की सुरक्षा से सीधे जुड़े हुए हैं। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य…

Read More