Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर। गुरुवार को बड़गांव टोल प्लाजा पर जिला परिवहन विभाग (आरटीओ) द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और वाहन चालकों को सुरक्षा उपायों के महत्व के प्रति जागरूक करना था। यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित किया गया है, जिसे प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की ओर से बढ़ावा दिया जा रहा है।अभियान के तहत दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए विशेष…

Read More

बलरामपुर। गुरुवार को गैंसड़ी में 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान के तहत एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को टीबी के लक्षणों के बारे में जागरूक करना और टीबी के मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि टीबी का इलाज केवल खांसी से संबंधित नहीं है, बल्कि इसके अन्य लक्षण भी हो सकते हैं। इनमें दो सप्ताह से अधिक खांसी आना, मुंह से खून आना, बुखार, सीने में दर्द, थकान, सांस लेने में परेशानी, रात को पसीना आना,…

Read More

बलरामपुर। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया और उन्हें शीघ्र समाधान देने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। खासकर राजस्व से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित की जाएंगी। समस्याओं का किया जाए त्वरित निवारण एसपी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का…

Read More

बलरामपुर। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय सर्पदंश नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले के चिकित्सा अधिकारियों, स्टाफ नर्सों, फार्मासिस्टों और बीसीपीएम को सर्पदंश से बचाव और उपचार के लिए प्रशिक्षित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य मास्टर ट्रेनर डॉ. सौरभ गुप्ता ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सर्पदंश के लक्षण, उपचार और प्रोटोकॉल पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्पदंश के बाद दर्द, सूजन, त्वचा का रंग बदलना, उल्टी, खून का बहना और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण नजर आते हैं, जिनके आधार…

Read More

बलरामपुर। आमजन की शिकायतों और समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए शासन द्वारा स्थापित आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने सख्ती दिखाई है। दिसंबर 2024 की मूल्यांकन रिपोर्ट की समीक्षा में 20 अधिकारियों की कार्यप्रणाली में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद डीएम ने सभी से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।डीएम ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। रिपोर्ट में यह पाया गया कि कई अधिकारी शिकायतों को सरसरी तौर पर निपटा रहे हैं,…

Read More

बलरामपुर । जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। जिला पूर्ति अधिकारी, बलरामपुर ने समस्त पेट्रोल पंपों के मालिकों और प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वे “नो हेल्मेट, नो फ्यूल” नीति का पालन सख्ती से करें। इसके तहत अब दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल केवल तब मिलेगा, जब वे हेलमेट पहने हुए होंगे। यदि कोई चालक हेलमेट के बिना पेट्रोल पंप पर आता है, तो उसे पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। यह आदेश सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), बलरामपुर के पत्र और परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के पत्र के आधार पर…

Read More

सद्भावना आवाज़ विनोद तिवारी मिल्कीपुर उपचुनाव के तहत भाजपा प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान के नामांकन सभा में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राष्ट्रवादियों और परिवारवादियों के बीच है। भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता चन्द्रभानु पासवान को प्रत्याशी बनाया है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने इस क्षेत्र के सांसद के सुपुत्र को प्रत्याशी बना कर परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा दिया है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि इस चुनाव के माध्यम से हमें यह संदेश देना है कि भ्रम और झूठ की राजनीति करने वालों को मिल्कीपुर, अयोध्या और प्रदेश की…

Read More

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रविवार से श्री भारती प्रज्ञा आराधन पखवाड़े की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम 26 जनवरी तक चलेगा और इसकी शुरुआत ऑनलाइन व्याख्यान माला से हुई। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया, और इस अवसर पर युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईएएस अधिकारी और विवेकानंद केंद्र के प्रांत संचालक डॉ. डीएन लाल उपस्थित रहे। अपने संबोधन में डॉ. लाल ने…

Read More

कोतवाली जरवा क्षेत्र के बालापुर बाजार स्थित एक गांव में बीती रात चोरों ने 99 माल की दुकान समेत दो घरों में लाखों रुपये के सामान की चोरी कर इलाके में हड़कंप मचा दिया। चोरों ने पहले लोहे के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और फिर एक-एक करके कीमती सामान की चोरी की। चोरी की इस वारदात के बाद पीड़ितों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सपा के पूर्व प्रत्याशी और 99 माल के संचालक हारून ने बताया कि बीती रात लगभग 2 बजे के आस-पास चोर उनके घर के सामने लगे लोहे के…

Read More

जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि देखी जा रही है। खासकर सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है। डॉक्टर लोगों को उपचार के साथ ही सर्दी से बचाव के तरीके भी समझा रहे हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को पूरी तरह से दुरुस्त किया गया है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ-साथ ठंड से बचाव के प्रति जागरूक…

Read More