बलरामपुर। इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित गांवों में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन कवच के तहत थाना तुलसीपुर व एएचटीयू थाना की संयुक्त टीम ने ग्राम भगवानपुर रतनपुर में चौकसी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष एएचटीयू दुर्विजय सिंह व थाना तुलसीपुर के हल्का प्रभारी ने ग्राम सुरक्षा समिति, ग्राम प्रधान, कोटेदार, रोजगार सेवक व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ बैठक कर नेपाल सीमा से सटे इलाकों में होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी, मानव व गौ तस्करी, अवैध कटान समेत अन्य गतिविधियों पर चिंता जताई।पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर (हर्रेया सतघरवा)। तराई क्षेत्र की नियति बन चुकी है हर साल पहाड़ी नालों की बाढ़। बारिश शुरू होते ही पहाड़ों से उफनते खरझार, कचनी, धोदेनिया और जमधरा जैसे नाले तबाही लेकर आते हैं। खेतों में तैयार फसलें जलमग्न हो जाती हैं, सड़कें बह जाती हैं और घरों में पानी घुसकर जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर देता है।हरैया, ललिया और महराजगंज का तराई इलाका इस बर्बादी का सबसे बड़ा गवाह है। खरझार नाले में तीन पहाड़ी नालों का संगम होने से यह नाला सबसे ज्यादा विकराल रूप धारण करता है। इसके पानी से शांतिनगर, लोहेपनिया, साहबनगर, कनहरा, दांदव, सुगानगर और विजयीडीह…
बलरामपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले बलरामपुर जिले के होनहार छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया। इस मौके पर सभी मेधावियों को फूल-माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन न सिर्फ छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बना, बल्कि जिले के शैक्षणिक वातावरण को भी नई दिशा देने वाला साबित हुआ। समारोह की शुरुआत जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन का असली आधार है। कार्यक्रम में कुल…
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को पॉयनियर पब्लिक स्कूल में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का माहौल उस समय और खास हो गया जब जनपद की सैकड़ों महिलाओं ने सरकार की योजनाओं और सोच को समर्थन देने का संकल्प लिया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं बहराइच-श्रावस्ती की विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि महिलाओं का असली सम्मान सिर्फ भाजपा सरकार में हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां पूर्ववर्ती सरकारों में महिलाएं…
बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शुक्रवार को विकास खंड तुलसीपुर के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। निरीक्षण का उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाना था।निरीक्षण की शुरुआत रमवापुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर से हुई, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अंशु कुमारी मौजूद रहीं। सीएमओ के पहुंचते ही उन्होंने अब तक हुए कार्यों की जानकारी दी। बताया गया कि…
बलरामपुर। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर बलरामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर श्रमिकों को जागरूक और सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के निर्देशन में बलरामपुर सदर विकास खंड परिसर में एक दिवसीय गोष्ठी, पंजीकरण शिविर और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष कैंप लगाया गया।इस अवसर पर तुलसीपुर के माननीय विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, खंड विकास अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, उपनिदेशक कृषि विभाग, कौशल विकास मिशन के प्रबंधक ओम प्रकाश और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते…
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए बलरामपुर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 8 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। यह परीक्षा आगामी 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 3500 अभ्यर्थी शामिल होंगे।अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के गठन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। केंद्रों का निर्धारण आयोग के निर्देशानुसार किया जाएगा और प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएंगी। परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए…
बलरामपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाने के मकसद से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरहवा और बघनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से नदारद मिले। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।निरीक्षण के समय अमरहवा पीएचसी पर डॉक्टर मोहम्मद सलमान खान सहित कुछ कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. नमिता, स्टाफ नर्स, वार्ड आया समेत करीब आधा दर्जन कर्मचारी गायब मिले। सीएमओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मरीजों की सेवा में लापरवाही…
बलरामपुर। पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में गुरुवार को हाउस वाइज विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी ने किया, जबकि उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय व उप प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की संरक्षता में प्रतियोगिता संपन्न हुई। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों—प्राइमरी (कक्षा 1 से 5), जूनियर (कक्षा 6 से 8) और सीनियर (कक्षा 9 से 12) में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों को गांधी, सुभाष, टैगोर और आजाद हाउस में विभाजित किया गया था।प्रश्न विज्ञान के प्रमुख विषयों—भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान—से संबंधित थे। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने…
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर जानलेवा हमले व उन्हें मिल रही धमकियों के विरोध में समाजवादी पार्टी बलरामपुर इकाई ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए हमलावरों पर कार्रवाई और सांसद को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की।इस मौके पर समाजवादियों ने प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था, PDA वर्ग के उत्पीड़न और सत्ताधारी दल के संरक्षण में हो रहे हमलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। समाजवादी पार्टी कार्यालय से जुलूस के रूप में सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे।विधायक गैंसड़ी राकेश…