बलरामपुर । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास के तहत बलरामपुर में पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हरित योग कार्यक्रम के साथ हुआ। बी.एड. विभाग, एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज के सिटी पैलेस प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में पौधरोपण और जल योग का प्रदर्शन कर पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल, विशिष्ट अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, 94 वर्षीय वयोवृद्ध श्री शिव बक्स सिंह, पूर्व प्रबंधक श्री राजेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में माँ और मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय बच्चा और उसके नाना गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक परिवार मोटरसाइकिल से बेटी को ससुराल छोड़ने जा रहा था।जानकारी के अनुसार, इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवानीयापुर कला निवासी 55 वर्षीय रामजन्म अपनी बेटी मीरा देवी (35), नातिन अदिति (2) और नाती आदित्य (4) के साथ मोटरसाइकिल से सुगनागर (कौवापुर) जा रहे थे। नगर कोतवाली क्षेत्र में जैसे ही उनकी बाइक पहुंची, तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर…
बलरामपुर। जिले के श्रीदत्तगंज कस्बे में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे दो क्लीनिकों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। ये क्लीनिक गीत मेडिकल स्टोर/क्लीनिक और ओम मेडिकल स्टोर/क्लीनिक हैं, जहां बिना किसी लाइसेंस के इलाज किया जा रहा था।यह कार्रवाई जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर की गई। पीसीपीएनडीटी और निजी प्रतिष्ठान नोडल अधिकारी डॉ. रवि नंदन त्रिपाठी ने अपनी निरीक्षण टीम के साथ मौके पर जाकर क्लीनिकों की जांच की।जांच में पता चला कि दोनों क्लीनिकों का न तो कोई रजिस्ट्रेशन है और न ही वहां तैनात डॉक्टर अधिकृत हैं। बल्कि इलाज का काम…
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जातीय जनगणना कराए जाने के ऐतिहासिक फैसले ने देशभर में राजनीतिक हलचल तो मचाई ही है, लेकिन बलरामपुर में यह फैसला एक जश्न में बदल गया। शनिवार को भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने अटल भवन कार्यालय, तुलसीपार्क पर ढोल-नगाड़ों के साथ इसका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया और पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए इसे “सामाजिक न्याय की दिशा में क्रांतिकारी कदम” बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह निर्णय सिर्फ आंकड़ों की गिनती नहीं, बल्कि देश की राजनीति…
बलरामपुर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां एक ओर लापरवाही उजागर हुई, वहीं टीकाकरण कार्य में सक्रियता भी देखने को मिली।सीएमओ सबसे पहले विकासखंड तुलसीपुर अंतर्गत स्थित आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सीखूनिया कला पहुंचे। वहां तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रशांत उपाध्याय भले ही उपस्थित पाए गए, लेकिन कार्य में लापरवाही सामने आई। एनसीडी (गैर संचारी रोग) मरीजों की रजिस्टर में प्रविष्टि नहीं की जा रही थी। साथ ही लैब रजिस्टर भी केंद्र पर उपलब्ध…
बलरामपुर। तुलसीपुर में जन समस्याओं के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल सख्त दिखे। शनिवार को तहसील तुलसीपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि शिकायतों को हल्के में लेने की आदत अब नहीं चलेगी। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही उनकी प्राथमिकता है। समाधान दिवस के दौरान डीएम ने फरियादियों की समस्याएं ध्यान से सुनीं और मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत पर गंभीरता से काम करें। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद व कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके…
बलरामपुर। शहर की ऐतिहासिक पहचान झारखंडी सरोवर अब आधुनिकता की राह पर है। शुक्रवार को आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने सरोवर सौंदर्यकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह स्थल लोगों के लिए आकर्षण और सुकून का केंद्र बन जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि सरोवर का सौंदर्यीकरण इस तरह किया जा रहा है कि यह एक स्मार्ट और पर्यावरणीय स्थल के रूप में विकसित हो सके। यहां वॉकिंग ट्रैक, आकर्षक लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था और हरियाली को बढ़ावा…
बलरामपुर। जिले में नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आईं महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। नियुक्ति पत्र प्राप्त कर इन महिलाओं ने अपने जीवन में नए रास्ते खोले और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बलरामपुर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी और जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने चयनित कार्यकत्रियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर…
बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में लंबे समय से बिना मान्यता के संचालित हो रहे मदरसों पर अब जिला प्रशासन का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के निर्देश पर प्रशासन ने पिछले हफ्ते सोमवार से शुक्रवार तक विशेष अभियान चलाकर कुल 23 अवैध मदरसों को बंद करा दिया। इस कार्रवाई के बाद से मदरसा संचालकों में हड़कंप मच गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने इन मदरसों की जांच की। इन सभी मदरसों के पास न तो कोई वैध मान्यता है और न ही शिक्षा विभाग द्वारा…
बलरामपुर। बाढ़ की तबाही ने बलरामपुर जिले में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। तराई क्षेत्र की अधिकांश सड़कें एवं पुलियां बाढ़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। बाढ़ के कारण सड़कें पूरी तरह टूट गई हैं और कई जगह नव निर्मित पुलियों का अप्रोच भी बह गया है। गत वर्ष की बाढ़ से जो सड़कें और पुलियां क्षतिग्रस्त हुई थीं, उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। इसके चलते ग्रामीणों को वर्ष भर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस वर्ष फिर से बाढ़ ने वही मार्ग तबाह…