Author: सद्‌भावना आवाज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ बुधवार को छात्रों के उग्र प्रदर्शन का गवाह बनी। बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था, निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली और शासन बहाली की मांग को लेकर हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के बैनर तले यह विरोध प्रदर्शन हजरतगंज स्थित GPO पार्क से शुरू हुआ और विधानसभा की ओर मार्च किया गया।शुरुआत में शांतिपूर्वक चला प्रदर्शन उस वक्त उग्र हो गया जब छात्रों ने विधानसभा की ओर बढ़ते हुए पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई। हजरतगंज क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और…

Read More

बलरामपुर। जिले में थाना रेहरा बाजार क्षेत्र का मामला, बैंक कर्मचारियों और अन्य आरोपियों की मिलीभगत से हुआ बड़ा घोटाला जिले के थाना रेहरा बाजार क्षेत्र में एक बड़े फर्जी चेक घोटाले का खुलासा हुआ है। इस घोटाले में आरोपियों ने स्वयं सहायता समूह के खाते से 1,35,000 रुपये निकालने के लिए फर्जी चेक जारी किए थे। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो मुख्य आरोपी रामबाबू गुप्ता और सुशील तिवारी के अलावा तीन बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं।घटना 27 अप्रैल 2025 को सीमा देवी द्वारा थाना रेहरा बाजार में दी गई थी। सीमा…

Read More

बलरामपुर। जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। अधिकांश स्वास्थ्य केन्द्रों में लगे अग्निशमन यंत्र केवल शो-पीस बनकर रह गए हैं, जिन्हें चलाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी प्रशिक्षित नहीं हैं। इसके अलावा, पुराने और जर्जर विद्युत उपकरणों के कारण भी बड़े हादसों का खतरा बना हुआ है। इन सभी समस्याओं के बावजूद, जिम्मेदार अधिकारी इन व्यवस्थाओं को पूर्ण बताने में लगे हैं। हाल ही में लखनऊ के एक अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद सरकार ने सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसी…

Read More

बलरामपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी साजन तिवारी उर्फ रघुवंश तिवारी को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। मुठभेड़ में उपनिरीक्षक नंदकेश तिवारी भी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई…

Read More

बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर वीरेन्द्र कुमार को ग्रुप मुख्यालय गोरखपुर द्वारा 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर के ‘बेस्ट कैडेट अवार्ड’ के लिए चुना गया है। इस सम्मान पर महाविद्यालय और बटालियन में हर्ष की लहर दौड़ गई है। बटालियन के अधिकारियों से लेकर महाविद्यालय प्राचार्य तक सभी ने वीरेन्द्र को बधाई दी है। 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर से बलरामपुर, बहराइच, गोंडा व श्रावस्ती जिले के लगभग 19 इंटरमीडिएट व डिग्री कॉलेज सम्बद्ध हैं। इन कॉलेजों में सीनियर डिवीजन के लगभग 1300 से अधिक कैडेट्स शामिल हैं। इनमें से एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के सीनियर…

Read More

बलरामपुर । जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।डीएम ने निर्देश दिया कि जिले में शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए ड्यू लिस्ट बनाकर कार्य किया जाए ताकि कोई बच्चा छूट न जाए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की मदद से घर-घर जाकर टीकाकरण की स्थिति की निगरानी की…

Read More

बलरामपुर । जिले से होकर गुजरने वाला राज्यमार्ग-26 अब और अधिक सुरक्षित और सुगम होने जा रहा है। उतरौला से सिद्धार्थनगर जनपद की सीमा तक करीब 20.6 किलोमीटर लंबी सड़क की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर की जा रही है। सड़क के चौड़ीकरण के लिए शासन से 74 करोड़ 75 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।इस परियोजना के तहत सड़क को मजबूती के साथ चौड़ा किया जाएगा, जिससे आवागमन और परिवहन सुविधाओं में सुधार होगा। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर व गोरखपुर जनपदों की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।…

Read More

बलरामपुर । तुलसीपुर तहसील के पिपरहवा विशुनपुर गांव में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने वाली है। दो करोड़ 55 लाख 97 हजार रुपये की लागत से बनी पेयजल परियोजना का कार्य आखिरकार पूरा हो गया है। इस परियोजना के पूरा होने से गांव के 850 घरों में रहने वाले करीब 4250 लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने जा रही है।गौरतलब है कि यह योजना 27 फरवरी 2021 को शुरू की गई थी और इसका कार्य 26 अगस्त 2024 तक पूरा किया जाना था। कार्यदायी संस्था लारसन एंड टुब्रो को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।…

Read More

बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने बताया है कि जल्द ही प्रवेश के लिए नियमावली जारी की जाएगी, जिससे विद्यार्थी आवेदन प्रक्रिया को समझ सकेंगे। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी विश्वविद्यालय के पहले सत्र से पढ़ाई शुरू कर सकेंगे। यह अवसर सिर्फ मंडल के विद्यार्थियों को मिलेगा, क्योंकि विश्वविद्यालय उसी क्षेत्र में स्थापित किया गया है।इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षा में बलरामपुर, गोंडा, बहराइच और श्रावस्ती के हजारों विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। बलरामपुर…

Read More

बलरामपुर । जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं और नहर विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों से निर्माण कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति का ब्योरा लिया और कार्यों की गति को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि कार्यों में देरी पाई गई तो संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने कहा कि सभी विभाग समय…

Read More