Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर। जिले में चुनाव प्रक्रिया को और मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के तहत चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि जनपद के आधिकारिक एनआईसी (NIC) साइट पर डीईओ (DEO) पोर्टल उपलब्ध है, जहां से चुनाव से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने…

Read More

बलरामपुर। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की एक समीक्षा बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और आकांक्षी ब्लॉक श्रीदत्तगंज की स्थिति पर चर्चा की गई। सीएमओ ने सभी योजनाओं को सही तरीके से लागू करने और उनकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत चल रही सभी योजनाओं की नियमित तौर पर समीक्षा की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर योजना से जुड़ी वित्तीय और प्रगति से जुड़ी जानकारियों…

Read More

अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा ने जिले की सियासी बिसात फिर से बिछानी शुरू कर दी है। जातीय समीकरण को साधते हुए भाजपा ने बलरामपुर में पहली बार ब्राह्मण नेता रवि मिश्रा को जिला अध्यक्ष बनाया है। 2024 में बलरामपुर सीट गंवाने के पीछे ब्राह्मण समाज की नाराजगी को अहम कारण माना गया था। यही वजह है कि पार्टी अब 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जातीय संतुलन बैठाने में जुट गई है। रविवार को अटल भवन सभागार में हुई बैठक में यह ऐलान किया गया। जिले की कमान संभालने के लिए 19 दावेदार थे, लेकिन…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर स्थित पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज में महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद की स्मृति में शहीद दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी ने आज़ाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद समस्त शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चंद्रशेखर आज़ाद के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला शहीद दिवस पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी ने चंद्रशेखर आज़ाद के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे बचपन से ही राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत थे। उन्होंने 1920-21 के असहयोग आंदोलन…

Read More

बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलरामपुर में आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता के चौथे दिन का पहला मुकाबला जनपद लखनऊ बनाम अयोध्या के बीच हुआ, जिसमें लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-0 से जीत दर्ज की। लखनऊ की खिलाड़ी प्रतिमा ने चारों गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। गोरखपुर का फाइनल में प्रवेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला गोरखपुर बनाम मेरठ के बीच खेला गया, जिसमें गोरखपुर ने मेरठ को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सुनील कुमार भारती (क्रीड़ाधिकारी, फतेहपुर), क्रीड़ाधिकारी दिनेश…

Read More

बलरामपुर। छोटा धुसाह स्थित सेंट जॉर्ज कॉन्वेंट स्कूल में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय में छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता, नाट्य प्रस्तुति और श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से आज़ाद के संघर्ष और बलिदान को याद किया। इस मौके पर कक्षा 7 के छात्र आयुष तिवारी ने चंद्रशेखर आज़ाद का किरदार निभाया, वहीं कक्षा 5 के सर्वेश यादव और आदर्श कुमार सरोज ने उनके जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। देशभक्ति की भावना जागृत कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यक्ष एम.बी. पांडे ने चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र के…

Read More

बलरामपुर। संदीप कुमार जिले में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। जिलेभर के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य रूप से झारखंडी मंदिर में भोर चार बजे से ही शिवभक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए और जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की।झारखंडी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मंदिर में भक्तों को सुगमता से दर्शन कराने के लिए अलग-अलग…

Read More

बलरामपुर । सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, बलरामपुर में मंगलवार को CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षा के तहत सामाजिक विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कुल 362 छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन इनमें से 359 छात्र ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 3 छात्र गैरहाजिर रहे।परीक्षा केंद्र पर पूरी व्यवस्था दुरुस्त रही, जिससे छात्रों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। कुछ सवाल थोड़े घुमावदार रहे परीक्षा के दौरान सख्ती से निगरानी रखी गई, लेकिन किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई खबर नहीं आई।छात्रों ने परीक्षा को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया दी। कुछ ने कहा कि पेपर आसान…

Read More

बलरामपुर। जिले में मंगलवार को अभियोजन कार्यों और कानून-व्यवस्था को लेकर डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में अभियोजन अधिकारियों और शासकीय अधिवक्ताओं के कामकाज की बारीकी से समीक्षा की गई।डीएम ने साफ निर्देश दिए कि महिला अपराध, बच्चों से जुड़े अपराध और गंभीर मामलों में अदालत में मजबूत पैरवी होनी चाहिए, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि मुकदमों में गवाहियां तय तारीख पर ही कराई जाएं, ताकि मामलों में बेवजह की देरी न हो और पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके। बाल अपराधों में सख्त कार्रवाई के…

Read More

बलरामपुर। नगर पालिका सभागार में महाशिवरात्रि और रमजान की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने की, जिसमें सभासद, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में साफ-सफाई, जल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था और सुरक्षा को दुरुस्त करने पर चर्चा हुई। नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिवरात्रि पर शिवालयों के आसपास सफाई और रोशनी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि भक्तों को कोई परेशानी न हो। इसी तरह, रमजान के दौरान मस्जिदों और बाजारों में साफ-सफाई, पेयजल और रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के…

Read More