बलरामपुर। ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों में बलरामपुर के जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज ने एक बार फिर अपने छात्रों की शानदार सफलता से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। मंगलवार को घोषित परिणामों में, जहां ICSE कक्षा 10 में 176 में से 173 छात्रों ने सफलता प्राप्त की, वहीं ISC कक्षा 12 में 147 में से 142 छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। यह अभूतपूर्व सफलता विद्यालय के उच्च शैक्षिक मानकों, छात्रों की मेहनत और विद्यालय के समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। ICSE कक्षा 10 में कृतिक सिंधी…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर (तुलसीपुर)। आई.सी.एस.ई. और आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षा 2025 के घोषित परिणामों में तुलसीपुर स्थित स्टारवर्ड्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छोटे कस्बों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा की मिसाल पेश करते हुए इस विद्यालय के छात्रों ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि अगर लगन और मेहनत हो, तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। विद्यालय के प्रबंधक विनोद सिंह कल्हंस ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सफलता हमारे शिक्षकों की कड़ी मेहनत, छात्रों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम…
बलरामपुर (शिवपुरा)। जनपद के शिवपुरा ब्लॉक मुख्यालय अंतर्गत आने वाले अस्पताल मार्ग पर विगत 15 दिनों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। रोड पर जमा गंदा पानी न केवल आवागमन को बाधित कर रहा है, बल्कि आमजन, मरीजों और स्कूली बच्चों के लिए भी मुसीबत का कारण बना हुआ है। बारिश के बाद से ही रास्ते पर पानी भर गया है, जिससे शिवपुरा चौराहे से अस्पताल तक की दूरी तय करना बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय निवासी नंदू कुमार, पप्पू, उमेश, मोहित, प्रदीप और अजहर अली सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन…
बलरामपुर । डीएम पवन अग्रवाल ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया सतघरवा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं में खामियां पाई गई, जिनसे डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य केंद्र के कार्यों को दुरुस्त करने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने सबसे पहले पानी की व्यवस्था की जांच की। उन्होंने पाया कि शीतल पेयजल की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर ठीक से कार्य कर रहा था, जो एक सकारात्मक…
बलरामपुर। जिला मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल ने मंगलवार को खंड विकास कार्यालय हरैया सतघरवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर, विभिन्न पटलों, और कामकाजी प्रक्रियाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनका मुख्य उद्देश्य कार्यालय में बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना और जनहित से जुड़े कार्यों में सुधार लाना था। डीएम ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका की समीक्षा की और कर्मचारियों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया। इसके बाद, उन्होंने कार्यालय में रखी गई पत्रावलियों के बेहतर रखरखाव का निर्देश दिया, ताकि सभी दस्तावेज़ सुव्यवस्थित और आसानी से उपलब्ध हो सकें। डीएम ने कहा कि सरकारी कार्यों की…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ बुधवार को छात्रों के उग्र प्रदर्शन का गवाह बनी। बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था, निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली और शासन बहाली की मांग को लेकर हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के बैनर तले यह विरोध प्रदर्शन हजरतगंज स्थित GPO पार्क से शुरू हुआ और विधानसभा की ओर मार्च किया गया।शुरुआत में शांतिपूर्वक चला प्रदर्शन उस वक्त उग्र हो गया जब छात्रों ने विधानसभा की ओर बढ़ते हुए पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई। हजरतगंज क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और…
बलरामपुर। जिले में थाना रेहरा बाजार क्षेत्र का मामला, बैंक कर्मचारियों और अन्य आरोपियों की मिलीभगत से हुआ बड़ा घोटाला जिले के थाना रेहरा बाजार क्षेत्र में एक बड़े फर्जी चेक घोटाले का खुलासा हुआ है। इस घोटाले में आरोपियों ने स्वयं सहायता समूह के खाते से 1,35,000 रुपये निकालने के लिए फर्जी चेक जारी किए थे। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो मुख्य आरोपी रामबाबू गुप्ता और सुशील तिवारी के अलावा तीन बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं।घटना 27 अप्रैल 2025 को सीमा देवी द्वारा थाना रेहरा बाजार में दी गई थी। सीमा…
बलरामपुर। जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। अधिकांश स्वास्थ्य केन्द्रों में लगे अग्निशमन यंत्र केवल शो-पीस बनकर रह गए हैं, जिन्हें चलाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी प्रशिक्षित नहीं हैं। इसके अलावा, पुराने और जर्जर विद्युत उपकरणों के कारण भी बड़े हादसों का खतरा बना हुआ है। इन सभी समस्याओं के बावजूद, जिम्मेदार अधिकारी इन व्यवस्थाओं को पूर्ण बताने में लगे हैं। हाल ही में लखनऊ के एक अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद सरकार ने सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसी…
बलरामपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी साजन तिवारी उर्फ रघुवंश तिवारी को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। मुठभेड़ में उपनिरीक्षक नंदकेश तिवारी भी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई…
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर वीरेन्द्र कुमार को ग्रुप मुख्यालय गोरखपुर द्वारा 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर के ‘बेस्ट कैडेट अवार्ड’ के लिए चुना गया है। इस सम्मान पर महाविद्यालय और बटालियन में हर्ष की लहर दौड़ गई है। बटालियन के अधिकारियों से लेकर महाविद्यालय प्राचार्य तक सभी ने वीरेन्द्र को बधाई दी है। 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर से बलरामपुर, बहराइच, गोंडा व श्रावस्ती जिले के लगभग 19 इंटरमीडिएट व डिग्री कॉलेज सम्बद्ध हैं। इन कॉलेजों में सीनियर डिवीजन के लगभग 1300 से अधिक कैडेट्स शामिल हैं। इनमें से एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के सीनियर…