Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर (उतरौला)। वर्षों से जर्जर हाल में पड़ी उतरौला विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। बरसात से पहले इन सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया जाएगा। सड़कों की मरम्मत पर कुल 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की करीब 50 हजार आबादी को राहत मिलेगी।विधायक राम प्रताप वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की पुरानी मांग को देखते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि…

Read More

बहराइच। कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल में दो निरीक्षक सहित 26 अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस फेरबदल में 4 उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर भी किया है। इंस्पेक्टर अपराध कोतवाली नगर रहे राम प्रकाश यादव को यातायात शाखा का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है जबकि निरीक्षक मनोज यादव को स्वाट टीम प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में कई चौकी प्रभारियों का भी तबादला किया गया है। बशीरगंज चौकी प्रभारी रहे सर्वजीत गुप्ता को स्वाट…

Read More

बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बलरामपुर जिले की सीमावर्ती सड़कें बदहाली की मार झेल रही हैं। जरवा, गैसड़ी, पचपेड़वा, करैली, गनेशपुर, टिकुइया, प्रतापपुर से लेकर विशनपुर कलों और कोयलाबास तक की सड़कें जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी हैं। इन सड़कों पर आवागमन करना अब जोखिम भरा हो गया है। कहीं गहरे गड्ढे हैं तो कहीं कीचड़ और उखड़ी गिट्टियां जानलेवा साबित हो रही हैं।ग्रामीण इलाकों की सड़कें इतनी खराब हो चुकी हैं कि चार पहिया वाहन तो छोड़िए, बाइक और साइकिल से भी चलना खतरनाक हो गया है। बारिश के दिनों में सड़कों पर जलभराव और कीचड़ आम हो जाता…

Read More

बलरामपुर। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने सोमवार को विकासखंड बलरामपुर के ग्राम घुसाह स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, छात्र उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था और मिड-डे मील की स्थिति की बारीकी से जांच की। डीएम ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में सुधार की अत्यंत आवश्यकता है और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि विद्यालय में नामांकित छात्रों की तुलना में उपस्थिति बेहद कम है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे अभिभावकों से संवाद कर…

Read More

बलरामपुर। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को बलरामपुर के जिला पंचायत सभागार में आयोजित “संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी” में कांग्रेस पार्टी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही बाबा साहब के साथ दोहरी नीति अपनाई और उन्हें कभी वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे।राज्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब ने भारत को संविधान दिया, लेकिन कांग्रेस सरकारों ने न तो उन्हें सम्मान दिया और न ही उनके विचारों को आगे बढ़ाया। उन्होंने दावा किया कि 1952 के चुनाव में पंडित नेहरू ने स्वयं आंबेडकर…

Read More

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। बलरामपुर डिपो में 35 महिला परिचालकों की तैनाती के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। पहले जहां आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल थी, अब इसे बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस अवसर का लाभ उठा सकें।परिवहन निगम द्वारा यह भर्ती रोजगार मेले के माध्यम से की जा रही है। इस अभियान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट गाइड जैसी संस्थाओं की मदद ली जा रही है। महिलाओं को…

Read More

बलरामपुर । शासन की ओर से महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अस्पतालों में कैंटीन संचालन का जिम्मा दिया गया, लेकिन समय पर भुगतान न मिलने से महिलाओं की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। संयुक्त जिला चिकित्सालय और महिला अस्पताल में कैंटीन संचालित कर रहीं महिलाओं का करीब पांच लाख रुपये का भुगतान लंबित है।शिव शक्ति महिला समूह की संचालिका नेहा मिश्रा ने बताया कि उन्हें जनवरी, फरवरी और मार्च माह का भुगतान अब तक नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि प्रसूताओं को दिए जाने वाले भोजन का करीब साढ़े तीन लाख रुपये का बिल बना है। भुगतान…

Read More

बलरामपुर। रमईडीह मुड़िला से मिश्रीडीह तक जाने वाली जर्जर सड़क पर सफर करने वालों को जल्द राहत मिलने वाली है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस सड़क के पुनर्निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। करीब 18.71 लाख रुपये की लागत से यह सड़क बरसात से पहले तैयार कर दी जाएगी।इस मार्ग पर बने गड्ढों और कीचड़ से परेशान ग्रामीण सालों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। कई बार अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक शिकायतें पहुंचाई गई थीं। अब जाकर शासन की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। जलभराव और कीचड़ से…

Read More

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई और समझ का स्तर जानने के लिए हर साल होने वाली निपुण परीक्षा के नतीजे आ गए हैं। इस बार बलरामपुर जिले ने अच्छी छलांग लगाई है। पिछले साल जहां जिले की रैंकिंग 69 थी, वहीं इस बार 53वें पायदान पर पहुंच गया है।जिले के 1,829 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कुल 2,09,755 बच्चों में से 1,92,344 बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि इस बार पास होने वाले बच्चों का प्रतिशत 63.91% से बढ़कर 83.43% हो गया, जो काफी अच्छा सुधार माना जा…

Read More

लखनऊ। आईएमआरटी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय ‘फ्यूजन फेस्ट 2025’ का समापन शनिवार को पूर्व छात्रों के मिलन और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। तीसरे और आखिरी दिन की शुरुआत सुबह पूर्व छात्र मिलन समारोह से हुई, जिसमें साल 2008 से लेकर 2024 तक के पासआउट छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कॉलेज के पुराने दोस्तों को एक ही मंच पर देखकर माहौल भावुक और खुशनुमा हो गया। सभी ने कॉलेज की पुरानी यादें ताजा कीं और संस्थान को धन्यवाद दिया कि उन्हें फिर से मिलने का ऐसा शानदार मौका मिला। इस मिलन की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद सभी पुराने…

Read More