Author: सद्‌भावना आवाज़

लखनऊ। आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में तीन दिवसीय फ्यूज़न फेस्ट की शुरुआत गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन देश की जानी-मानी एथलीट, अर्जुन पुरस्कार विजेता और पद्मश्री सुधा सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन और पूर्व आईएफएस अधिकारी देश राज बंसल, निदेशिका शिल्पिका पाण्डेय, सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने मिलकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया और खेल भावना को प्रोत्साहित किया। फेस्ट के पहले दिन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें लखनऊ के करीब 20 कॉलेजों के 600 से ज़्यादा छात्रों ने भाग लिया। भाग लेने वाले…

Read More

बलरामपुर। जिले के ग्राम दर्जिनिया (भोजपुर थारू ब्लॉक, गैसड़ी) में पन्नालाल सरावगी लायन्स नेत्र चिकित्सालय, बलरामपुर की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण और मोतियाबिंद जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ऑप्टोमेट्रिस्ट शांतनु सिंह और डॉ. जोखू के सहयोग से गाँव के सैकड़ों लोगों को आँखों की जाँच और इलाज की सुविधा मिली।शिविर में कुल 130 मरीजों की आँखों की जाँच की गई, जिनमें से 20 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। इनमें से 6 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया, जबकि 14 मरीजों का इलाज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से झारखंडी रेलवे स्टेशन के पास स्थित…

Read More

बलरामपुर। नगर के अति प्राचीन झारखंडी महादेव मंदिर स्थित सरोवर पर सुन्नी वक्फ कर्बला तहफ्फुज कमेटी के सचिव सईद अहमद खान का दावा हाई कोर्ट लखनऊ की बेंच ने खारिज कर दिया है। यह कार्यवाही नगर पालिका परिषद की सतर्कता के कारण हुई है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैंस ने बताया कि झारखंडी मंदिर के निकट स्थित झारखंडी सरोवर पर स्थानीय सुन्नी वक्फ कर्बला तहफ्फुज कमेटी के सचिव सईद अहमद खान ने इस सरोवर को वक्फ की संपत्ति का दावा करते हुए हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में अपील की थी। पत्रावलियों के अवलोकन तथा नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा…

Read More

बलरामपुर। प्रशासन ने जिले में अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक पर बड़ी कार्रवाई की है। बिना रजिस्ट्रेशन और उचित लाइसेंस के संचालित इस क्लीनिक को सील कर दिया गया है।जिलाधिकारी बलरामपुर के आदेश और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर एक टीम ने हुसैनाबाद ग्रांट, तहसील उतरौला में स्थित शिफा क्लीनिक का निरीक्षण किया। इस टीम में डॉ. रवि नंदन त्रिपाठी (पीसीपीएनडीटी एवं निजी प्रतिष्ठान नोडल अधिकारी), डॉ. अनिल कुमार चौधरी (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी), और डॉ. शोएब (अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गैड़ास बुजुर्ग) शामिल थे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 1. क्लीनिक बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा…

Read More

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अप्रैल माह को संगठन और जनसंपर्क के लिए महत्वपूर्ण मानते हुए 6 से 25 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने की घोषणा की है। इसको लेकर बुधवार को तुलसी पार्क स्थित अटल भवन कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में पार्टी के आगामी अभियानों और कार्यक्रमों की विस्तार से रूपरेखा तय की गई। भाजपा 6 और 7 अप्रैल को स्थापना दिवस बड़े स्तर पर मनाएगी। इस अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थापना दिवस कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिला…

Read More

बलरामपुर। प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल और दुर्लभ वन्यजीवों से भरपूर सोहेलवा जंगल अब सैलानियों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बन रहा है। वन विभाग की ओर से बीते 10 सालों में लगातार पौधारोपण और संरक्षण की योजनाएं चलाई गईं, जिससे जंगल का दायरा 11 वर्ग किलोमीटर बढ़कर 463 वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया है। इसके साथ ही, जंगल में हरियाली बढ़ने और जल स्रोतों के संरक्षण से न केवल वन्यजीवों को सुरक्षित ठिकाना मिला है, बल्कि यह इलाका अब पर्यटन के लिहाज से भी विकसित किया जा रहा है। प्राकृतिक सुंदरता खींच रही सैलानियों को सोहेलवा जंगल अपने घने…

Read More

बलरामपुर। सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों द्वारा गुपचुप तरीके से निजी प्रैक्टिस करने का मामला तूल पकड़ चुका है। जांच में जिले के 10 सरकारी डॉक्टरों के नाम सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। इन डॉक्टरों को न सिर्फ सरकारी सुविधाएं मिल रही थीं, बल्कि ये नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) भी ले रहे थे, जिसके तहत इन्हें निजी प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं होती। अब इस मामले की जांच सहायक निदेशक स्वास्थ्य देवीपाटन मंडल डॉ. जयंत कुमार को सौंपी गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे।बीते महीने सरकार ने प्रदेशभर में सरकारी…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर विकास खंड हरैया सतघरवा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को तमाम योजनाओं तथा विधा में देश में शीर्ष पर लाने वाले योगी आदित्यनाथ दूसरे कार्यकाल में प्रदेश को साक्षरता में भी अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के प्रयास में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उस जिले के स्कूल चलो अभियान शुरू किया है, जो कि साक्षरता में प्रदेश में सबसे पिछड़ा है। बलरामपुर के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ अन्य पिछड़े जिलों को भी मुख्यधारा में लाने के प्रयास में हैं, जिससे साक्षरता में…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर में सोमवार को जिला मुख्यालय से सटे बड़ा घुसाह में लिटिल फ्लॉवर्स अकैडमी प्ले ग्रुप स्कूल का उद्घाटन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस विद्यालय में प्री प्राइमरी से लेकर केजी तक बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जाएगी। समारोह के मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने फीता काटकर स्कूल का शुभारंभ किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रमुख जितेंद्र कुमार, एमएलकेपीजी कॉलेज के रसायन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. जेपी तिवारी, सदर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक, उत्तर प्रदेश वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, नगर पालिका…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर में क्षत्रिय एकता मंच के बैनर तले आज महाराणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ बड़ी रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका और बाइक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा गया। सैकड़ों लोगों ने जबरदस्त नारेबाजी करते हुए सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग की। आक्रोशित लोगों ने कहा कि महाराणा सांगा एक महान योद्धा और राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान दिया। क्षत्रिय एकता मंच के संरक्षक आशीष सिंह ने कहा कि सपा सांसद की टिप्पणी से सामाजिक…

Read More