Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर। जिले में भू-गर्भ जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। गर्मी शुरू होते ही भांभर क्षेत्र में सरकारी नलों का पानी सूख जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पहाड़ी नालों में भी पानी खत्म हो गया है, जिससे पीने के शुद्ध पानी की भारी कमी हो गई है।सरकार द्वारा चलाई जा रही जल जीवन मिशन ग्रामीण योजना का हाल भी खराब है। जिले के 600 गांवों में पानी की टंकी बनाकर जलापूर्ति की योजना है, लेकिन अब तक केवल 300 गांवों में ही टंकी बनी है। इनमें भी सुचारु जलापूर्ति नहीं हो रही…

Read More

बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर और एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज प्रयागराज के बीच शैक्षिक उन्नयन, शिक्षण और शोध अनुभव को साझा करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किया गया है।इस समझौते की जानकारी देते हुए एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने बताया कि इस MOU के तहत दोनों महाविद्यालयों के बीच एकेडमिक मटेरियल और सूचना का आदान-प्रदान किया जाएगा। साथ ही, प्रोफेसर और विषय विशेषज्ञ आपस में व्याख्यान साझा करेंगे।समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान एमएलके पीजी कॉलेज के बीएड विभाग के प्रो. एस.पी. मिश्र और डॉ. राम रहीस के साथ एसएस खन्ना…

Read More

बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय, बलरामपुर की वनस्पति विभाग की एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा पायल मोदनवाल ने अपनी मेहनत और लगन से GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया है।पायल की इस सफलता पर वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, “यह सफलता पायल की कड़ी मेहनत का नतीजा है और इससे अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रेरित होंगे।” परिवार और शिक्षकों को दिया श्रेय पायल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और अपनी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा, “GATE परीक्षा की तैयारी के दौरान मैंने नियमित…

Read More

बलरामपुर। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, बलरामपुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की पूर्व निर्धारित 12वीं कक्षा की खाद्य पोषण एवं आहार विज्ञान (कोड-834) की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 32 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिसमें सभी 32 छात्र-छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस प्रकार अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या शून्य रही। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली और परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहीं। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण वातावरण…

Read More

बलरामपुर। रामबल यादव इंटर कॉलेज नया नगर के छात्रों मुकेश कुमार वर्मा और अनिल कुमार के साथ कॉलेज के शिक्षक गुलशन जायसवाल का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ है। इस उपलब्धि पर गुरुवार को कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज के प्रबंधक राजेश कुमार यादव और प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने सभी को माला पहनाकर और डायरी व कलम भेंटकर सम्मानित किया। प्रबंधक ने कहा कि दोनों छात्र बाकी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे और यह कॉलेज के लिए गर्व का पल है।इस मौके पर राम जिनका यादव, अंकुश यादव, विनय कुमार यादव, उमेश वर्मा,…

Read More

बलरामपुर। इस बार परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को नई किताबों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नया शैक्षिक सत्र शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर ही सभी विद्यालयों में किताबें पहुंच जाएंगी। कक्षा 4 से 8 तक की सभी किताबें जिले में आ चुकी हैं और इन्हें संबंधित ब्लॉक संसाधन केंद्रों (BRC) पर भेज दिया गया है। जिले में कुल 1815 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं, जिनमें करीब ढाई लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। करीब चार साल पहले परिषदीय विद्यालयों का शिक्षा सत्र जुलाई के बजाय अप्रैल में शुरू करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन…

Read More

बलरामपुर (गौरा चौराहा)। तुलसीपुर के मनकौरा के मजरा टिकुइया गांव में तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुधवार की रात को पशुपतिनाथ त्रिपाठी की गोशाला में तेंदुए ने हमला कर उनके बछड़े को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद से गांव के लोग डरे हुए हैं और अपने बच्चों व मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।ग्रामीणों ने बताया कि हमले के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। शाम होते ही लोग अपने बच्चों और पशुओं को घरों में बंद कर लेते हैं। सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने डंडा और टॉर्च…

Read More

बलरामपुर। जिले के दो प्रमुख आईटीआई संस्थानों विशुनपुर विश्राम पचपेड़वा और कटराशंकर नगर में अब परंपरागत कोर्स के साथ आधुनिक तकनीकी शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। जिले के 196 युवाओं को इन कोर्स के माध्यम से तकनीकी दक्षता हासिल करने का मौका मिलेगा।आईटीआई विशुनपुर विश्राम में मैकेनक इलेक्ट्रिक व्हीकल (24 सीट), आर्टिजन यूजिंग एडवांस टूल्स (20 सीट) और प्लंबर (48 सीट) के पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। वहीं, आईटीआई कटराशंकर नगर में बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरीफायर (24 सीट), इंडस्ट्रीयल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैनीफैक्चुरिंग टेक्ननीशियन (40 सीट) और कैम प्रोग्रामर (40 सीट) के पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई है। कैंपस…

Read More

बहराइच। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग बहराइच के निरीक्षण भवन में आयोजित महिला जनसुनवाई दिवस के अवसर पर आयोग की सदस्य श्रीमती अंजु प्रजापति ने महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई की। महिला जनसुनवाई दिवस के अवसर पर आयोग की सदस्य श्रीमती अंजु प्रजापति द्वारा थाना विशेश्वरगंज अन्तर्गत निशा देवी पुत्री अजय कुमार,सुमन देवी पत्नी रामनाथ, थाना फखरपुर अन्तर्गत अन्जुम बानो पत्नी सफीजुद्दीन, सायमा बेगम पत्नी अल्ताफ, मोहल्ला नाज़िरपुरा रूखसाना पत्नी स्व. मोहम्मद अली, तमन्ना पत्नी मोहम्मद कलाम, थाना कैसरगंज अन्तर्गत सराज कुमार पत्नी भोलानाथ, थाना हुज़ूरपुर अन्तर्गत द्रोपदी देवी पत्नी स्व.…

Read More

बहराइच। सम्भल में नेजा मेला की अनुमति न मिलने की बात अब जिले में पहुँच गई है। यहां के हिन्दू संगठनों ने सम्भल की तर्ज पर ज्येष्ठ माह में आयोजित होने वाले जेठ मेले पर रोक लगाए जाने की मांग की है। जिला मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित गाजी की दरगाह के नाम पर सम्भल में नेजा मेले का आयोजन होता है। लेकिन सम्भल के जिला प्रशासन ने नेजा मेला की अनुमति नहीं दी है। इसको देखते हुए विश्व हिंदू परिषद ने जिले में लगने वाले जेठ (जून माह) मेले पर रोक लगाने की मांग करते…

Read More