बहराइच। सम्भल में नेजा मेला की अनुमति न मिलने का असर अब बहराइच में भी देखने को मिल रहा है। यहां के हिन्दू संगठनों ने सम्भल की तर्ज पर ज्येष्ठ माह में आयोजित होने वाले जेठ मेले पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है।जिला मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित गाजी की दरगाह के नाम पर सम्भल में नेजा मेले का आयोजन होता है। लेकिन सम्भल के जिला प्रशासन ने इस बार नेजा मेले की अनुमति नहीं दी है। इस घटना की चर्चा…
Author: सद्भावना आवाज़
बहराइच। सम्भल के नेजा मेले पर रोक के बाद अब बहराइच में गाजी की दरगाह पर लगने वाले मेले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजु प्रजापति ने महिला जनसुनवाई दिवस के दौरान गाजी की दरगाह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार जहां गाजी की दरगाह स्थित है, वहां पहले सूर्य मंदिर था। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच टीम) के गठन की मांग की है और मेले पर रोक लगाने की सलाह दी है। लोक निर्माण विभाग…
अनुराग गुप्ता बहराइच। मोतीपुर के मिहींपुरवा में नवनिर्मित तहसील भवन को लोकार्पित करने आये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि आक्रांताओं का महिमामण्डन हम कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीएम यहीं नहीं रुके वे औरंगजेब की कब्र विवाद पर जमकर बरसे।मोतीपुर के मिहींपुरवा की नई तहसील भवन को लोकार्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने एक सभा को सम्बोधित किया। अपने पूरे वक्तव्य में उन्होंने जहां आक्रांताओं को महिमामंडित करने वालों को निशाने पर लिया वहीं हाल ही में आयोजित हुए महाकुम्भ का गुणगान भी किया और अपनी सरकार के विकास कार्यों का बखान…
बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा रमना पार्क में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रंगों के साथ समरसता और भाईचारे का संदेश दिया गया।समारोह का शुभारंभ मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह और जिला प्रचारक जितेन्द्र ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।समारोह के दौरान कानपुर से आए कलाकारों ने फगुआ लोकगीत और राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी प्रस्तुत की, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। समरसता का प्रतीक है होली – प्रो. रवि शंकर सिंह मुख्य वक्ता प्रो. रवि शंकर सिंह ने कहा कि होली सनातन समाज…
बलरामपुर। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, देवरिया मुबारकपुर के सीनियर वर्ग के छात्रों ने प्रधानाध्यापिका अनवर जहां के नेतृत्व में एमएलके महाविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों का दौरा कर उच्च शिक्षा प्रणाली को नजदीक से समझा। भ्रमण कार्यक्रम में सहायक अध्यापक सुबोध मिश्र भी उपस्थित रहे।छात्रों ने महाविद्यालय के खेल मैदान, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम, एनसीसी विभाग और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का अवलोकन किया। शिक्षकों ने उन्हें प्रत्येक विभाग की विशेषताओं से अवगत कराया। छात्रों ने महाविद्यालय के वातावरण और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।भ्रमण के दौरान छात्रों ने वनस्पति…
बलरामपुर। बलरामपुर चीनी मिल के परिसर में बुधवार को 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की।कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने 25 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। इन पोटलियों में मरीजों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी पोषक तत्व शामिल थे, जिससे मरीजों को जल्द स्वस्थ होने में मदद मिलेगी। पोषण पोटली का वितरण बलरामपुर चीनी मिल के सहयोग से किया गया। इस महत्वपूर्ण पहल में चीनी मिल के जनरल मैनेजर (प्रोडक्शन) उदय वीर सिंह की…
बलरामपुर। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, बलरामपुर में आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा में छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कुल 101 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 99 छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई, जिससे परीक्षा में करीब 99% उपस्थिति रही। मात्र दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे परीक्षा बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से संपन्न हुई। केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षकों और स्टाफ ने परीक्षा के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखा। छात्रों ने भी समय…
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनता की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं एसपी के सामने रखीं, जिन पर एसपी ने गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के आदेश दिए। राजस्व मामलों के निपटारे के लिए संयुक्त टीम गठित एसपी विकास कुमार ने विशेष रूप से राजस्व से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को समय पर और…
बलरामपुर। प्रयागराज के एस एस खन्ना गर्ल्स कॉलेज द्वारा 18 मार्च 2025 को आयोजित कल्चरल एंड आर्ट यूथ फेस्टिवल “मस्ती की पाठशाला 2025” में एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर के बीएड विभाग के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। एकांकी प्रतियोगिता में एमएलके कॉलेज के छात्रों ने बेहतरीन अभिनय और निर्देशन के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया। विकेशका त्रिपाठी के निर्देशन में श्रद्धा सिंह, अपर्णा मिश्रा, पूजा जायसवाल और अतुल मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन किया। बीएड छात्रों ने “मस्ती की पाठशाला 2025” में जीता प्रथम स्थान इसके अलावा क्षणिका प्रतियोगिता में खुशबू तिवारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि लोकगीत प्रतियोगिता…
बलरामपुर। पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज, बलरामपुर में वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर अभिभावकों और विद्यार्थियों को उनकी परीक्षा की कॉपियां दिखाई गईं, जिससे वे अपनी गलतियों को पहचान सकें और उनमें सुधार कर सकें।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का आधार है और स्कूल इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम का मकसद अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से अवगत कराना और विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों को पहचानने का मौका देना था।शिक्षकों ने सभी कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा…