बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले के 233 बिना मान्यता वाले मदरसों की फंडिंग की जांच अब तक शुरू नहीं हो सकी है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने इस मामले की जांच के लिए नवंबर 2024 में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) को पत्र भेजा था, लेकिन चार महीने बीतने के बाद भी एटीएस की टीम जिले में नहीं पहुंची है। मदरसों की आय के स्रोतों और अवैध छात्रावासों के संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अभी तक कार्रवाई करने से बचते नजर आ रहे हैं।बलरामपुर जिले में कुल 695 मदरसे संचालित हो रहे हैं।…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। जिले के स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 2016 से 2020 के बीच दवाओं और उपकरणों की खरीद-फरोख्त में बड़े पैमाने पर हुए घोटाले की जांच एक बार फिर धीमी पड़ गई है। विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा संयुक्त जिला अस्पताल से बार-बार अभिलेख तलब किए जा रहे हैं, लेकिन हर बार अधूरे दस्तावेज मिलने के कारण जांच में बाधा आ रही है। करोड़ों के इस घोटाले में कई बड़े अधिकारियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन जांच की रफ्तार धीमी होने से अब तक दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। अधूरे दस्तावेजों के…
बलरामपुर । सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। सरयू नहर खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता का पद पिछले 13 महीनों से खाली पड़ा है। ऐसे में नहरों की देखरेख और संचालन में भारी लापरवाही हो रही है। किसानों को नहरों से पानी न मिलने की वजह से काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। प्रशासन के दावों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।सरयू नहर खंड प्रथम के तहत बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती की कुल 66 नहरें आती हैं। इनमें बलरामपुर की 35, बहराइच की 7 और श्रावस्ती की 24 नहरें शामिल हैं। इन नहरों की देखरेख…
बलरामपुर। होली के बाद अब ईद की तैयारियों ने बाजारों में रौनक बढ़ा दी है। शहर और ग्रामीण इलाकों में सेंवई, खजूर और शरबत की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। रमजान के इस पवित्र महीने में इफ्तार पार्टियों का आयोजन भी धूमधाम से किया जा रहा है, जिसमें सभी समुदाय के लोग शामिल होकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दे रहे हैं।ईद के मद्देनजर बाजारों में सेंवई और खजूर की बिक्री जोरों पर है। सराय फाटक, मजीद मोड़ और मुख्य बाजार में दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानदार अब्दुल मन्नान ने बताया कि…
बलरामपुर। जिले की महिलाएं अब सिर्फ घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत बलरामपुर की महिलाएं गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले की 793 ग्राम पंचायतों में करीब 37.90 लाख दिन का काम करके 63 हजार से अधिक महिलाओं ने 89.83 करोड़ रुपये की कमाई की है। इससे न सिर्फ महिलाओं को आत्मनिर्भरता मिली है, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक मजबूती मिली है।…
बलरामपुर। भ्रष्टाचार और घूसखोरी की बढ़ती शिकायतों पर नियंत्रण के लिए शासन ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 14 मार्च को बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में एंटी करप्शन की इंटेलिजेंस यूनिट (Abhisoochna Unit) की स्थापना की गई है। इससे पहले इन जिलों में घूसखोरी की निगरानी के लिए कोई स्थानीय व्यवस्था नहीं थी और शिकायतों पर कार्रवाई के लिए गोंडा की एंटी करप्शन टीम पर निर्भर रहना पड़ता था।भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए इन जिलों में प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। श्रावस्ती में एक उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी और दो सिपाहियों की टीम गठित…
बलरामपुर । गोमती नगर से गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15081/15082 में यात्रियों के लिए अब ज्यादा बोगियां लगाई जाएंगी। पहले इस ट्रेन में 12 बोगियां थीं, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 22 बोगियां कर दिया गया है। इससे यात्रियों को सीट मिलने में आसानी होगी और सफर के दौरान भीड़भाड़ से राहत मिलेगी।यह सुविधा मिलने के पीछे सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा के लगातार प्रयासों का बड़ा योगदान है। टिकट मिलने में होगी आसानी सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए इस ट्रेन में एसी चेयर कार, स्लीपर और जनरल कोच…
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय बलरामपुर दौरा तय हो गया है। मुख्यमंत्री 20 मार्च 2025 को दोपहर 3:20 बजे गोंडा के पुलिस लाइन हेलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। वे दोपहर 3:40 बजे बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विद्यालय, भवनियापुर-तुलसीपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से वे कार द्वारा 3:45 बजे देवीपाटन मंदिर पहुंचेंगे ।मुख्यमंत्री 3:45 बजे से 5:00 बजे तक देवीपाटन मंदिर में आरक्षित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक चैत्र नवरात्रि मेले को लेकर एक समीक्षा बैठक करेंगे। स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां की तेज मुख्यमंत्री का दौरा अगले दिन…
लखनऊ/ बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश के 17 डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं, जिनमें से बलरामपुर जिले के 10 डॉक्टर गैरकानूनी रूप से निजी प्रैक्टिस करते हुए पकड़े गए हैं। एनपीए लेने के बावजूद कर रहे थे प्राइवेट प्रैक्टिस इन सभी डॉक्टरों को सरकार की ओर से नॉन प्रैक्टिसिंग एलाउंस (NPA) दिया जाता था, लेकिन इसके बावजूद ये निजी तौर पर मरीजों का इलाज कर रहे थे। जैसे ही यह मामला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तक पहुंचा, उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग…
बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस ने थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर 2024 को वादी रफ्फू पुत्र लाल मोहम्मद और 16 मार्च 2025 को वादी मोहम्मद सलीम ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट थाना कोतवाली उतरौला में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व…