Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और महारानी लाल कुँवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को “महाकुंभ 2025 का अवदान” विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह और अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. रवि शंकर सिंह ने महाकुंभ को सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक सद्भाव का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ सामुदायिक भावना को मजबूत करता है और वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।मुख्य वक्ता प्रो. बिहारी लाल…

Read More

बलरामपुर। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से पहले शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण मंगलवार को एमपीपी इंटर कॉलेज में होगा। मूल्यांकन के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं, जहां 19 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू होगी। इस बार मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।मूल्यांकन के लिए इस बार करीब 950 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे समय पर ड्यूटी जॉइन करें। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के साथ-साथ पांच फीसदी…

Read More

बलरामपुर। जिले के एमएलके पीजी कॉलेज के बीएससी 6th सेमेस्टर के छात्र हर्ष चौहान ने IIT JAM 2025 की परीक्षा क्वालीफाई कर कॉलेज और जिले का मान बढ़ाया है। हर्ष की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। हर्ष ने 02 फरवरी 2025 को आयोजित IIT JAM की परीक्षा में सफलता हासिल की। हर्ष के पिता डॉ. राजकुमार चौहान एमएलके पीजी कॉलेज में स्टेनो के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां अर्चना चौहान गृहणी हैं। हर्ष की बहन हर्षिता चौहान कथक नृत्य में NET क्वालीफाई कर चुकी हैं और वर्तमान में वनस्थली…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर के छिपिया हनुमान मंदिर से सिद्धार्थनगर जिले की सीमा तक की सड़क को चौड़ा और मरम्मत करने की योजना तैयार की गई है। इस पर कुल 42 करोड़ 50 लाख 60 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। 18 किलोमीटर लंबी इस सड़क को तीन मीटर से बढ़ाकर सात मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे दो जिलों के दो लाख से अधिक लोगों को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।सरकार ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य को 15 महीने में पूरा करने…

Read More

बलरामपुर। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, बलरामपुर में मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 की सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर माहौल पूरी तरह अनुशासित और व्यवस्थित रहा। सूचना प्रौद्योगिकी की परीक्षा में कुल 44 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से सभी 44 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा में 219 में से 216 छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 3 छात्र अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर 263 में से 260 छात्रों ने परीक्षा दी, जो एक अच्छी उपस्थिति मानी जा रही है। छात्रों ने किया बेहतर…

Read More

अयोध्या। मंगलवार सुबह अयोध्या के दो अलग-अलग इलाकों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं, जिससे लाखों का नुकसान हुआ। कोतवाली नगर के जमुनिया बाग स्थित एलजी चेंबर में कमला ट्रेडर्स की दुकान में सुबह करीब 7 बजे भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दुकान मालिक राजेंद्र आहूजा ने बताया कि आग से करीब 30 से 40 लाख रुपए के रेडीमेड कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया। माना जा रहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। गनीमत रही कि इस…

Read More

बलरामपुर। जिले में चुनाव प्रक्रिया को और मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के तहत चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि जनपद के आधिकारिक एनआईसी (NIC) साइट पर डीईओ (DEO) पोर्टल उपलब्ध है, जहां से चुनाव से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने…

Read More

बलरामपुर। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की एक समीक्षा बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और आकांक्षी ब्लॉक श्रीदत्तगंज की स्थिति पर चर्चा की गई। सीएमओ ने सभी योजनाओं को सही तरीके से लागू करने और उनकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत चल रही सभी योजनाओं की नियमित तौर पर समीक्षा की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर योजना से जुड़ी वित्तीय और प्रगति से जुड़ी जानकारियों…

Read More

अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा ने जिले की सियासी बिसात फिर से बिछानी शुरू कर दी है। जातीय समीकरण को साधते हुए भाजपा ने बलरामपुर में पहली बार ब्राह्मण नेता रवि मिश्रा को जिला अध्यक्ष बनाया है। 2024 में बलरामपुर सीट गंवाने के पीछे ब्राह्मण समाज की नाराजगी को अहम कारण माना गया था। यही वजह है कि पार्टी अब 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जातीय संतुलन बैठाने में जुट गई है। रविवार को अटल भवन सभागार में हुई बैठक में यह ऐलान किया गया। जिले की कमान संभालने के लिए 19 दावेदार थे, लेकिन…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर स्थित पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज में महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद की स्मृति में शहीद दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी ने आज़ाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद समस्त शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चंद्रशेखर आज़ाद के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला शहीद दिवस पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी ने चंद्रशेखर आज़ाद के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे बचपन से ही राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत थे। उन्होंने 1920-21 के असहयोग आंदोलन…

Read More