Author: सद्‌भावना आवाज़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह काशी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्याण की कामना की। इसके बाद, उन्होंने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के मंदिर में पहुंचकर विधिपूर्वक पूजा की और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री की यह यात्रा धार्मिक दृष्टिकोण से खास रही, जिसमें उन्होंने काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में दर्शन किए और यहां की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का अवसर प्राप्त किया। सतुआ बाबा की 12वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम भी पहुंचे, जहां उन्होंने सतुआ बाबा की…

Read More

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रतियोगी छात्रों की मांगों को ध्यान में रखते हुए पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तिथि को बदलते हुए नई तिथि 22 दिसंबर घोषित की है। यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रतियोगी छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए की गई पहल के बाद लिया गया है। प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए, अब यह परीक्षा एक ही दिन में संपन्न कराई जाएगी। पहले यह परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को दो दिनों में आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक ही दिन में…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को “कृषि भारत 2024” का उद्घाटन किया। यह चार दिवसीय महोत्सव लखनऊ के वृंदावन योजना मैदान में आयोजित हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि बेहतर तकनीक और डिजिटल एग्रीकल्चर के इस्तेमाल से कृषि को आधुनिक बनाया जा सकता है और किसानों की आय में बड़ा इजाफा किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में 250 से अधिक प्रदर्शक, 1 लाख से ज्यादा किसान और 10 देशों के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने नीदरलैंड्स के उप कृषि मंत्री जैन कीस गोएट और राजदूत मारिसा गेरार्ड्स के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान…

Read More

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “जनजातीय गौरव दिवस” पर अंतर्राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव का शुभारंभ किया। यह आयोजन 15 से 20 नवंबर तक गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में हो रहा है। इसमें भारत के 22 राज्यों और स्लोवाकिया व वियतनाम के कलाकार अपनी संस्कृति और परंपरा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में सीएम योगी ने जनजातीय समाज की मातृभूमि के प्रति निष्ठा, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने समाज और देश के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।…

Read More

एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें बदमाशों द्वारा एक घर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है साथ ही घर में रह रही 70 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मामला महाराजगंज तराई के निबोरिया गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंज़ाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीढ़ी के सहारे घर में घुसे बदमाशों ने गृहस्वामी की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। साथ ही बदमाशों द्वारा लाखों के जेवरात, नकदी व रिवाल्वर भी लूटा कर लें गये।वही देर रात हुई घटना की…

Read More

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ईएनटी विभाग के रेजिडेंट डॉ. रमेश कुमार द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस करने के प्रकरण को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। डिप्टी सीएम ने मरीज की मौत और प्राइवेट प्रैक्टिस प्रकरण की जांच के आदेश दिये हैं। केजीएमयू ईएनटी विभाग के डॉ. रमेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने प्राईवेट प्रैक्टिस एवं इलाज के दौरान खदरा स्थित केडी अस्पताल में मरीज को भर्ती कराया था। इलाज के दौरान मरीज की मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं…

Read More

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुन्दरकी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हाजी रिजवान के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन को जोड़ने और सकारात्मक राजनीति का प्रतीक बताया। अखिलेश ने मुख्यमंत्री पर पीडीए से नफरत करने का आरोप लगाया और भाजपा की नकारात्मक राजनीति को जनता के हितों के खिलाफ बताया। कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल  अखिलेश यादव ने भाजपा पर किसानों, नौजवानों, और वंचितों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा…

Read More

अक्षय नवमी के पवित्र अवसर पर बलरामपुर में 112वीं सप्तकोसी परिक्रमा का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस परिक्रमा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नगर के विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। बलरामपुर के राज परिवार द्वारा स्थापित इस परंपरा का निर्वाह करते हुए, श्रद्धालुओं ने भगवान शिव, मां बिजलेश्वरी, राधाकृष्ण और अन्य देवी-देवताओं की पूजा की। राज परिवार की शिव भक्ति और सप्तकोसी परिक्रमा का इतिहास बलरामपुर का राज परिवार लंबे समय से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का पालन करता आ रहा है। राज परिवार ने 109 साल…

Read More

मंगलवार को सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने जिले के विकास खंड बलरामपुर के ग्राम कलवारी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान का निरीक्षण किया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में संचारी रोगों की रोकथाम और जागरूकता फैलाना है, जिसके तहत ग्रामीणों को रोगों से बचाव के उपायों से अवगत कराया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने गांव में मौजूद ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई बनाए रखने, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने और बुखार होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि समय पर…

Read More

भारत निर्वाचन आयोग और उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर बलरामपुर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय मतदाता पंजीकरण का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी पीजी कॉलेज सभागार में दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भारत की बहुसांस्कृतिक, बहुभाषी और विविध धार्मिक एवं जातीय पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदान एक ऐसा माध्यम है जिससे सरकार में इस विविधता का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों और रोवर्स-रेंजर्स से आग्रह…

Read More