Author: सद्‌भावना आवाज़

जिला महिला अस्पताल में स्थित सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट वार्ड का उच्चीकरण किया गया है। पहले इस वार्ड में 12 बेड थे, जो अब बढ़ाकर 24 कर दिए गए हैं। इस बदलाव से अब जिले के नवजातों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी और उन्हें इलाज के लिए अन्य जिलों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कदम अस्पताल प्रशासन द्वारा उठाया गया है, जिससे जिले के नवजातों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। एसएनसीयू वार्ड का मुख्य उद्देश्य उन नवजातों का इलाज करना है, जो जन्म के बाद गंभीर स्थिति में होते…

Read More

एम एल के पी जी कॉलेज सभागार में 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर, स्वास्थ्य विभाग और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में तम्बाकू नियंत्रण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तम्बाकू से होने वाले नुकसान को लेकर कैडेटों को जागरूक किया गया और उन्हें तम्बाकू नियंत्रण के लिए संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविन्द प्रताप सिंह पटवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने संयुक्त रूप से किया।बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पटवाल ने इस अवसर पर कहा कि तम्बाकू का सेवन सार्वजनिक स्वास्थ्य…

Read More

जनपद में 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान के तहत अब जन जागरूकता को और अधिक गति दी जा रही है। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बलरामपुर में अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी एएनएम को निर्देशित किया कि उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की प्रक्रिया तेज की जाए।टीबी की जांच के लिए बलरामपुर के आशा कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया है, ताकि कोई भी संभावित टीबी मरीज छूट न जाए। सीएमओ ने बताया कि जांच में यदि किसी मरीज को टीबी होने की पुष्टि होती है, तो उसे मुफ्त दवाइयां दी जाएंगी,…

Read More

जिले में हाल ही में 37 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का कार्य पूरा हुआ है, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, छात्रावास, ओवरब्रिज और सड़क निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले की बुनियादी सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है और जिले के विकास को एक नई दिशा मिली है। इन परियोजनाओं का संचालन शुरू होने से जिले की 27 लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए 85.12 करोड़ रुपये की लागत से पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया गया है। इसके संचालन के लिए प्राचार्य प्रो.…

Read More

सोमवार को पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर में ‘‘वीर बाल दिवस‘‘ का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा. एम.पी. तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं को सीबीएसई द्वारा भेजे गए लिंक पर साहिबजादों के अद्वितीय साहस पर आधारित राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया।डा. एम.पी. तिवारी ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया कि मुगलों के शासनकाल में सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों ने अपने अद्वितीय साहस और बलिदान से इतिहास रचा। साहिबजादों ने अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष किया और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। भाषण…

Read More

जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान पर चल रहे “महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट” के पांचवे दिन सोमवार को फाइनल मैच खेल कर समापन हुआ। इस मुकाबले में श्री मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी, करमपुर, गाजीपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराजा सर बी. पी. सिंह कप को अपने नाम किया। इससे पहले, सेमीफाइनल मुकाबले में श्री मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी ने पिछले साल की विजेता टीम आईटीबीपी जालंधर को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। उसी अद्वितीय खेल का प्रदर्शन करते हुए इस टीम ने फाइनल मुकाबले में नागपुर…

Read More

सोमवार को बलरामपुर के स्टेडियम में आयोजित 17 पीएम श्री विद्यालयी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा और सांस्कृतिक हुनर का जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद और जिला सूचना अधिकारी  उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  शुभम शुक्ला ने किया प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न खेलों जैसे 100 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, चका फेंक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में गुलाम राजा (बहरामपुर उतरौला) ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में सुनीता (सिंहवापुर) ने…

Read More

बलरामपुर में पछुवा हवाओं ने सर्दी के प्रभाव को और तेज कर दिया है। सोमवार को सुबह से ही सूरज के दर्शन नहीं हुए, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आसमान में बादल छाए रहने और 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने गलन को और बढ़ा दिया है। इसके कारण न केवल जनजीवन प्रभावित हुआ है, बल्कि बाजारों और किसानों के कार्यों पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है।पिछले दो हफ्तों से लगातार बढ़ती ठंड ने बलरामपुर के निवासियों की दिनचर्या को बाधित कर दिया है। स्कूल जाने…

Read More

जनपद के ऐतिहासिक सीताद्वार मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी हर साल बिना किसी बाहरी सहयोग के मंदिर प्रांगण में रह रहे साधु संतों को कंबल वितरित करते हैं। इस बार भी ठंड से बचाने के लिए करीब 200 कंबल वितरित किए गए। पुजारी संतोष तिवारी का कहना है कि यह सब मां जगत जननी सीता जी का आशीर्वाद है, जिससे वह यह कार्य कर पाते हैं।श्रावस्ती के विकासखंड इकौना के टड़वा महंत में स्थित सीताद्वार मंदिर का पौराणिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब श्रीराम ने माता सीता को वनवास भेजा था, तब लक्ष्मण जी ने उन्हें इस स्थान…

Read More

रविवार को जनपद बलरामपुर के 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इन मेलों में कुल 2158 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 952 पुरुष, 730 महिलाएं और 476 बच्चे शामिल थे।सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरहवा और जोकहिया का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौजूद स्टाफ को निर्देश दिए कि मरीजों को सभी आवश्यक दवाएं और जांचें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही उपलब्ध कराई जाएं।सीएमओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को न तो बाहर की दवा लिखी जाए और न ही जांच…

Read More