बलरामपुर। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय सर्पदंश नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले के चिकित्सा अधिकारियों, स्टाफ नर्सों, फार्मासिस्टों और बीसीपीएम को सर्पदंश से बचाव और उपचार के लिए प्रशिक्षित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य मास्टर ट्रेनर डॉ. सौरभ गुप्ता ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सर्पदंश के लक्षण, उपचार और प्रोटोकॉल पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्पदंश के बाद दर्द, सूजन, त्वचा का रंग बदलना, उल्टी, खून का बहना और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण नजर आते हैं, जिनके आधार…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। आमजन की शिकायतों और समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए शासन द्वारा स्थापित आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने सख्ती दिखाई है। दिसंबर 2024 की मूल्यांकन रिपोर्ट की समीक्षा में 20 अधिकारियों की कार्यप्रणाली में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद डीएम ने सभी से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।डीएम ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। रिपोर्ट में यह पाया गया कि कई अधिकारी शिकायतों को सरसरी तौर पर निपटा रहे हैं,…
बलरामपुर । जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। जिला पूर्ति अधिकारी, बलरामपुर ने समस्त पेट्रोल पंपों के मालिकों और प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वे “नो हेल्मेट, नो फ्यूल” नीति का पालन सख्ती से करें। इसके तहत अब दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल केवल तब मिलेगा, जब वे हेलमेट पहने हुए होंगे। यदि कोई चालक हेलमेट के बिना पेट्रोल पंप पर आता है, तो उसे पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। यह आदेश सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), बलरामपुर के पत्र और परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के पत्र के आधार पर…
सद्भावना आवाज़ विनोद तिवारी मिल्कीपुर उपचुनाव के तहत भाजपा प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान के नामांकन सभा में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राष्ट्रवादियों और परिवारवादियों के बीच है। भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता चन्द्रभानु पासवान को प्रत्याशी बनाया है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने इस क्षेत्र के सांसद के सुपुत्र को प्रत्याशी बना कर परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा दिया है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि इस चुनाव के माध्यम से हमें यह संदेश देना है कि भ्रम और झूठ की राजनीति करने वालों को मिल्कीपुर, अयोध्या और प्रदेश की…
मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रविवार से श्री भारती प्रज्ञा आराधन पखवाड़े की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम 26 जनवरी तक चलेगा और इसकी शुरुआत ऑनलाइन व्याख्यान माला से हुई। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया, और इस अवसर पर युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईएएस अधिकारी और विवेकानंद केंद्र के प्रांत संचालक डॉ. डीएन लाल उपस्थित रहे। अपने संबोधन में डॉ. लाल ने…
कोतवाली जरवा क्षेत्र के बालापुर बाजार स्थित एक गांव में बीती रात चोरों ने 99 माल की दुकान समेत दो घरों में लाखों रुपये के सामान की चोरी कर इलाके में हड़कंप मचा दिया। चोरों ने पहले लोहे के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और फिर एक-एक करके कीमती सामान की चोरी की। चोरी की इस वारदात के बाद पीड़ितों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सपा के पूर्व प्रत्याशी और 99 माल के संचालक हारून ने बताया कि बीती रात लगभग 2 बजे के आस-पास चोर उनके घर के सामने लगे लोहे के…
जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि देखी जा रही है। खासकर सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है। डॉक्टर लोगों को उपचार के साथ ही सर्दी से बचाव के तरीके भी समझा रहे हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को पूरी तरह से दुरुस्त किया गया है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ-साथ ठंड से बचाव के प्रति जागरूक…
नगर की आदर्श नगर पालिका परिषद ने शहर में अत्याधुनिक और पर्यावरण अनुकूल नेट जीरो वीजन 2070 लाइब्रेरी के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने बताया कि यह लाइब्रेरी ग्यारह हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बनेगी और इस पर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी।लाइब्रेरी में छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए सभी प्रकार के कोर्स और तैयारी सामग्री उपलब्ध होगी। इसमें अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा, जिससे पढ़ाई और रिसर्च में सहूलियत होगी। इसके साथ ही लाइब्रेरी में पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए पुन:…
उत्तरौला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हसीब खान एक बार फिर अपनी सक्रियता से चर्चा में आ गए हैं। चुनाव में हारने के बावजूद उन्होंने कभी अपनी उपस्थिति से, तो कभी मदद के रूप में जनता की सेवा करना नहीं छोड़ा। हाल ही में कड़ाके की ठंड के मौसम में हसीब खान ने गरीबों के बीच कंबल वितरित करने का अभियान चलाया, जो जिलेभर में चर्चा का विषय बन गया है। कई गांवों में पहुंची हसीब खान की टीम हसीब खान ने अपनी टीम के साथ मिलकर उतरौला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गरीबों को कंबल…
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय में संविधान गौरव अभियान के तहत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, भाजपा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के जरिए भारत को एक ऐसा ढांचा दिया, जो सभी वर्गों को समान अधिकार देता है। उन्होंने कहा, “यह संविधान ही है जिसने समाज के हर वर्ग को ऊपर उठने का…