बलरामपुर के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन आज, 7 जनवरी 2025 को, जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा किया गया। अपर जिला मजिस्ट्रेट और उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार ने जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग और उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 के आधार पर नामावलियों का यह विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया था। निरीक्षण के लिए नि:शुल्क उपलब्ध पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद जनपद के अंतर्गत आने वाले चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों – 291-तुलसीपुर, 292-गैसड़ी, 293-उत्तरौला और 294-बलरामपुर…
Author: सद्भावना आवाज़
जिले के नव स्थापित माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने अपने प्रतीक चिन्ह (लोगो) के लिए रचनात्मक और प्रतिभाशाली छात्रों और शिक्षकों को एक बड़ा अवसर प्रदान किया है। विश्वविद्यालय ने लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया है, जिसमें केवल सम्बद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विश्वविद्यालय अपने प्रतीक चिन्ह को एक अनूठी पहचान देना चाहता है।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 10×10 इंच के वृत्तहीन आकार में अधिकतम तीन रंगों का उपयोग करके डिज़ाइन तैयार करना होगा। साथ ही डिज़ाइन में संस्कृत भाषा में एक सरल और प्रभावी सूत्र वाक्य जोड़ना अनिवार्य है। महाविद्यालय…
भीषण ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन बलरामपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले के 11 कस्तूरबा स्कूलों में छात्राओं को ठंड से बचाने के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, जिससे हालात गंभीर हो गए हैं। इसको लेकर कस्तूरबा स्कूलों के शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी पवन कुमार अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला, और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह से मुलाकात कर शीतकालीन अवकाश की मांग की है। ठंड से बेहाल छात्राएं, संसाधन अपर्याप्त प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पहाड़ी और तराई क्षेत्र में संचालित इन विद्यालयों में ठंड…
राष्ट्रीय छात्र पंचायत की युवा संवाद यात्रा का चौथा दिन बलरामपुर में संपन्न हुआ। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पाण्डेय और अन्य छात्र नेताओं ने शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर गंभीर चर्चा की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने विचार साझा करते हुए शैक्षिक सुधार की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया।यात्रा के चौथे दिन की शुरुआत संतोषी माता चौराहे पर शहीद चंद्रशेखर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इस कार्यक्रम में बलरामपुर के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पाण्डेय का स्वागत किया और उनके प्रयासों को सराहा।इसके बाद, महारानी लाल कुंवर महाविद्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में…
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के तहत रविवार को जनपद बलरामपुर के 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा सेवाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 2060 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गई, जिनमें 875 पुरुष, 683 महिलाएं और 502 बच्चे शामिल थे। यह मेले जन स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने और चिकित्सा सेवाओं की सुलभता को सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किए गए थे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने हरिहरगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। न लिखी जाए बाहरी दवा उन्होंने चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ से कहा कि…
संस्कृति एवं पर्यटन परिषद गोंडा और थिएटर एंड वेलफेयर एसोसिएशन लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आजादी का अमृत काल “एक भारत श्रेष्ठ भारत” एवं महाकुंभ 2025 के अंतर्गत “महाराजा देवी बख्श सिंह” की स्मृति में आयोजित “वंदे भारत अमृत उत्सव”, शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज गोंडा में 4 जनवरी को भव्य स्तर पर आयोजित किया गया। इस व्यापक योजना के अनुसार प्रदेश के सभी 75 जिलों में ऐसे विशाल जन सहभागिता के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस महा अभियान के अगले पड़ाव शाहजहांपुर और लखनऊ होंगे।इस उत्सव के सांस्कृतिक मंच पर सबसे पहले विशाल गुप्ता के दल ने परंपरा…
एमएलके पीजी कॉलेज पुस्तकालय सभागार में जैनस इनीशिएटिव्स और रोटरी क्लब के सहयोग से नि:शुल्क हृदय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लड शुगर, ईसीजी और विशेषज्ञ परामर्श जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। लगभग 55 मरीजों ने इसका लाभ उठाया।चरक हार्ट इंस्टीट्यूट के डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि संतुलित खान-पान और नियमित व्यायाम से हृदय रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने वसायुक्त और मसालेदार भोजन से बचने की सलाह दी। विशेषज्ञों ने दी स्वस्थ जीवनशैली की सलाह अटल मेडिकल कॉलेज के डॉ. राजेश चतुर्वेदी और एमएलके कॉलेज के प्राचार्य जेपी पांडेय ने हृदय रोगों की बढ़ती…
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में आज 5 जनवरी 2025 को ऑपरेशन कवच के तहत थाना को0 जरवा पुलिस और एस0एस0बी0 की संयुक्त टीम ने इण्डो-नेपाल बॉर्डर से सटे हुए गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जागरूकता बैठक आयोजित की। बैठक का आयोजन ग्राम मोहकमपुर और पहाड़ापुर में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों, ग्राम प्रधान, सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों, कोटेदार, रोजगार सेवक आदि की उपस्थिति में किया गया। अपराधियों पर लगाया जा सके अंकुश बैठक में पुलिस और एस0एस0बी0 अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को मादक पदार्थों की तस्करी, मानव और गौ तस्करी, अवैध कटान और अन्य…
जिले के ललिया थाना क्षेत्र के मटियरिया गांव में 63 वर्षीय महिला लीलावती की हत्या का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गांव के ही विनोद चौहान (25) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने लूटपाट के इरादे से महिला की गला दबाकर हत्या की थी।पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी को लीलावती लकड़ी बीनने खेत गई थीं और वापस नहीं लौटीं। अगले दिन उनका शव रामचंद्र यादव के गन्ने के खेत में मिला। उनके हाथ रस्सी से बंधे थे और 1500 रुपये व कान के टप्स गायब थे। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर…
केन्द्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद बलरामपुर में 100 दिनों का विशेष जांच और उपचार कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य जिले को टीबी से मुक्त करना है और इसे सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर जागरूकता और निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा में एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। रैली का उद्देश्य जनसमूह को टीबी के बारे में जागरूक करना और उन्हें टीबी के लक्षणों की पहचान करने के लिए प्रेरित करना…