जिले में नई आवासीय योजना के लिए बड़ी पहल की गई है। अपर आवास आयुक्त एवं सचिव डॉ. नीरज शुक्ला ने बताया कि तहसील सदर के ग्राम टेउंगा, बडनपुर और जहनईपुर में आवास विकास परिषद द्वारा भूमि अधिग्रहण और योजना के विकास पर कुल 940 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।आवासीय योजना के लिए भूमि अधिग्रहण तीन प्रकार से किया जाएगा। पहला आपसी समझौते से, दूसरा लैंड पुलिंग प्रक्रिया से और तीसरा कानूनी अधिग्रहण से। डॉ. शुक्ला ने बताया कि इस प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग दो साल लगेंगे।भूमि अधिग्रहण के बाद प्लाटिंग और अन्य विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।…
Author: सद्भावना आवाज़
महाकुम्भ 2025 के आयोजन और इसके लिए योगी सरकार द्वारा की जा रही अभूतपूर्व व्यवस्था पर ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ के लिए प्रयागराज में जो विकास कार्य किए जा रहे हैं उसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने पूर्ण लगन से इस कुम्भ पर्व की व्यवस्था की है। सिर्फ कुम्भ ही नहीं, प्रदेश को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने की प्रतिबद्धता उनके क्रियाकलापों में दिखती है। सभी संत और प्रदेशवासी उन्हें धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने प्रदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास…
जिले में साइबर ठगी करने वाले दो अंतरराज्यीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से 60 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और कूटरचित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। ये आरोपी सच्चिदानंद मंडल और दीपक वर्मा हैं, जो झारखंड और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन दोनों पर कई साइबर ठगी के मामलों का आरोप है। आरोपियों के खिलाफ बलरामपुर और झारखंड के साइबर थानों में ठगी के कई मामले दर्ज हैं।यह मामला तब सामने आया जब 25 अक्टूबर 2024 को विशुनापुर निवासी आनंद कुमार ने साइबर ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया…
एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन गुरुवार को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति रवि शंकर सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को मसाल सौंपते हुए टूर्नामेंट की शुरुआत की, जिससे बलरामपुर में हॉकी महाकुंभ का आगाज हुआ। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय ने टूर्नामेंट के इतिहास पर प्रकाश डाला और बताया कि 1938 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी। उद्घाटन कार्यक्रम में विशेष रूप से वैदिक मंत्रोच्चार, तिलक और चंदन से अतिथियों का स्वागत किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि…
पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज के छात्रों ने आज महारानी लाल कुँवरि महाविद्यालय के स्टेडियम में आयोजित ‘‘अखिल भारतीय प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट’’ के उद्घाटन के मौके पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने ‘‘महाभारत अभिनयं’’ पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें द्रौपदी, कृष्ण, अर्जुन जैसे महाभारत के प्रमुख पात्रों के रूप में शानदार अभिनय किया। इस प्रस्तुति को देखकर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।कार्यक्रम के दौरान पायनियर पब्लिक स्कूल के प्रबन्ध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी ने हॉकी टूर्नामेंट के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह टूर्नामेंट 1938 से आयोजित हो रहा है और हॉकी…
आज, 25 दिसंबर 2024 को सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बलरामपुर में ‘‘Xavier’s Wonderland विंटर कार्निवल’’ का आयोजन धूमधाम से हुआ। इस विंटर कार्निवल में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिन के 11 बजे हुआ, जब मुख्य अतिथि सुयश कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के निदेशक, ने सबसे पहले यीशु की मूर्ति के समक्ष कैंडल जलाकर कार्यक्रम का आगाज़ किया। इसके बाद, कार्निवल बेल बजाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘‘जिंगल बेल’’ की धुन पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद, सांता…
दिनांक 25 दिसम्बर, 2024 को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर में ‘‘मैरी क्रिसमस’’ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी, उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय और अन्य सम्मानित अतिथियों में डॉ. शिवानंद पाण्डेय, विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र, एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और बच्चों को खुशी के मौके पर केक खिलाया। उपहार लाने वाली एक पौराणिक और लोकप्रिय शख्सियत: सांता क्लॉज़ इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी ने विद्यार्थियों को अवगत कराया कि क्रिसमस या बड़ा दिन…
पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और बच्चों को उनके जीवन, कार्य और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में बताया। डॉ. तिवारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अटल जी की तरह अपने देश के प्रति निष्ठावान और समर्पित रहें।अटल जी का जीवन विविधताओं से भरा था। वे तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने और उनकी नेतृत्व क्षमता ने देश को प्रगति की दिशा में…
सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बलरामपुर में मंगलवार को आयोजित FUN-O-MANIA विंटर कार्निवल बच्चों के लिए यादगार अनुभव बन गया। नर्सरी से कक्षा 2 तक के छात्रों ने इस उत्सव में न केवल मस्ती की, बल्कि अपनी रचनात्मकता और ऊर्जा से माहौल को जीवंत कर दिया। सेंट जेवियर्स और डिज्नी वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने एक साथ इस आयोजन में हिस्सा लिया और टीम भावना का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्राचार्य आसिम रूमी और समन्वयकों राजेश जयसवाल एवं आफाक हुसैन ने फीता काटकर की। यीशु की प्रतिमा के सामने कैंडल जलाकर सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आशीर्वाद…
सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर बलरामपुर के विकास भवन में भव्य कृषि मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल और जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।कार्यक्रम में कृषि और उससे संबंधित विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का निरीक्षण किया गया। डीएम और विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए, ताकि हर किसान इसका लाभ उठा सके।जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं के निस्तारण…