Author: सद्‌भावना आवाज़

मॉडर्न इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे कला, मेहंदी, रंगोली और कलश प्रतियोगिता के साथ हुई। इस भव्य आयोजन में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त, सचिव मनीष तुलास्यान, प्रबंधक जे. पी. एस. तोमर, उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल और अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। चार सदनों में बांटी गई प्रतियोगिताएं कार्यक्रम में छात्रों को चार सदनों—चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद और रवींद्रनाथ टैगोर में विभाजित किया गया। इन सदनों के बीच प्राइमरी, जूनियर और सीनियर संवर्ग के छात्रों ने अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया।…

Read More

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पुस्तकालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मैनेजर प्रिंसिपल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्यों और जिला विद्यालय निरीक्षक बलरामपुर के साथ-साथ एआरटीओ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी बलरामपुर भी मौजूद रहे। बैठक में स्कूल वाहन द्वारा बच्चों को लाने-ले जाने हेतु विद्यालयों द्वारा लिए जाने वाले शुल्क निर्धारण पर चर्चा की गई। बैठक में जिला बलरामपुर के करीब 25 प्रबंधक/प्रधानाचार्य ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि- 0 से 5 किमी तक के लिए शुल्क ₹1100 प्रति छात्र 5 से 10 किमी तक के लिए शुल्क ₹2200…

Read More

बलरामपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 25 साल पहले मृतक महिला की जमीन का फर्जी बैनामा करवा लिया गया। मृतका श्याम कला के नाती की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बलरामपुर के थाना रेहरा बाजार के ग्राम बूधीपुर नौडीहवा की है, जहां श्याम कला की मृत्यु 13 जुलाई 1998 को हो चुकी थी। मृतक महिला के नाती, वेद प्रकाश ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी दादी की जगह पर एक अन्य महिला,…

Read More

मिल्कीपुर सर्किल के थाना कोतवाली इनायतनगर क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि युवती के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली इनायतनगर क्षेत्र के पुलिस चौकी हैरिंगटनगंज अंतर्गत एक गांव में एक 18 वर्षीय मंदबुद्धि युवती के साथ गांव के ही दो बच्चों के पिता 38 वर्षीय युवक ने मंगलवार की शाम करीब 6 बजे दुराचार की घटना को अंजाम दिया जब वह घर मे अकेली थी उसके माता और पिता दोनों गांव के बाहर भेंडी चराने गए हुए थे। माता- पिता के घर वापस आने पर बेटी ने रो-रो कर आपबीती बताई।…

Read More

जिले के मेमोरियल अस्पताल में मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक मरीज के तीमारदार और सर्जन के बीच विवाद हो गया। घटना ने अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। मामला उस समय शुरू हुआ जब 63 वर्षीय कृष्ण प्रताप सिंह, जो ई-रिक्शा की टक्कर में घायल हो गए थे, इलाज के लिए अपने बेटे कुशाग्र सिंह के साथ अस्पताल पहुंचे।कुशाग्र सिंह और उनके पिता ने करीब एक घंटे तक अस्पताल में इंतजार किया, लेकिन जब उनके पिता को ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के बाहर कक्ष में ले जाया गया, तो सर्जन डॉ. बृजेश यादव वहां पहुंचे।…

Read More

मंगलवार को डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों एवं शांति व्यवस्था की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने अभियोजन अधिकारियों एवं शासकीय अधिवक्ताओं के कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने विशेष रूप से महिला, बाल अपराधों और जघन्य आपराधिक मामलों में निचली अदालत (लोअर कोर्ट) और सत्र न्यायालय (सेशन कोर्ट) में प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुकदमों में निर्धारित तिथि पर ही गवाही कराई जाए ताकि मामलों का शीघ्र निपटारा हो सके। जघन्य अपराधों में कड़ी सजा दिलाने पर जोर बैठक में खाद्य विभाग…

Read More

दिसंबर के दूसरे पखवाड़े के साथ ठंड का प्रकोप तेज हो गया है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे गलन बढ़ती जा रही है। हालांकि दोपहर में हल्की धूप से राहत जरूर मिलती है, लेकिन सुबह और शाम कोहरा व गलन लोगों को परेशान कर रही है। ठंड से बचने के लिए बाजारों में इलेक्ट्रिक उपकरणों की मांग बढ़ गई है।मंगलवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और ठंड का एहसास तेज था। सुबह करीब नौ बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि, शाम होते ही फिर से धुंध…

Read More

पीसीएस-प्री परीक्षा 22 दिसंबर को जिले में पहली बार आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए जिले में कुल पांच केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एमएलके पीजी कॉलेज के वाणिज्य, कला और विज्ञान संकाय के साथ ही एमपीपी इंटर कॉलेज व बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज को शामिल किया गया है। परीक्षा के दौरान 2208 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 45 मिनट पहले…

Read More

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान गोंडा जिले में आयोजित स्वर्गीय सत्यदेव सिंह प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत की। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उनका स्वागत गोंडा डीएम नेहा शर्मा, एसपी विनीत जायसवाल और स्वर्गीय सत्यदेव सिंह की पुत्री वर्षा सिंह ने बुके देकर किया। समारोह का शुभारंभ उपराज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में सत्य सरोज फाउंडेशन के माध्यम से 10 गरीब और मेधावी बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान की गई। इसके अलावा, महाविद्यालय के विभिन्न विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया…

Read More

फसल बुवाई के इस सीजन में खेतों तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डीएम पवन अग्रवाल ने सक्रियता दिखाते हुए तहसील बलरामपुर सदर के ग्राम बिरहिनपुरवा और इमलिया में नहरों की सिल्ट सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता का आकलन किया और नहर के ग्रेडिएंट का मौके पर माप कर उसकी सटीकता सुनिश्चित की।निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि सिल्ट सफाई के दौरान नहर के ग्रेडिएंट को पूरी तरह मेंटेन रखा जाए, ताकि नहरों के टेल तक पानी पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके…

Read More