इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ कीर्ति विक्रम सिंह ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ है, तो उनके लिए दूरस्थ शिक्षा एक महत्वपूर्ण साधन साबित हो रही है। यह बातें उन्होंने एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर में संचालित इग्नू केंद्र पर परीक्षा के औचक निरीक्षण के दौरान कहीं।निरीक्षण के दौरान उन्होंने समन्वयक डॉ आलोक शुक्ल द्वारा संचालित परीक्षा की जानकारी ली। डॉ सिंह ने बताया कि इग्नू केंद्र पर कई रोजगारपरक और कौशल उन्नयन के पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें आपदा प्रबंधन…
Author: सद्भावना आवाज़
अटल आवासीय विद्यालय सिसवा मनकापुर में आगामी परीक्षा सत्र 2025-26 के लिये होने वाली चयन प्रवेश परीक्षा को लेकर आयुक्त देवीपाटन मंडल की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि चयन प्रवेश परीक्षा आगामी 16 फरवरी को पूरे मण्डल में आयोजित की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छठी व नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन किए जाने हैं। प्रत्येक कक्षा में कुल 140 सीटें रिक्त हैं, जिसमें से 50 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि चयन प्रेस परीक्षा से संबंधित सभी गतिविधियां के लिए तिथियां…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अपनी बातें रखते हुए विपक्ष को आईना दिखाया। मुख्यमंत्री ने एनसीआरबी डेटा के आंकड़ों के मुताबिक बताया कि 2017 से लेकर अब तक प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों में 97 से 99 फीसदी तक की कमी आई है। 2017 से अब तक यूपी में दंगे नहीं हुए हैं, जबकि 2012 से 2017 (सपा कार्यकाल) तक प्रदेश में 815 सांप्रदायिक दंगे और 192 लोगों की मौत हुई। 2007 से 2011 के बीच 616 सांप्रदायिक घटनाएं हुईं, इसमें 121 लोगों की मौत हुई।सीएम योगी ने कहाकि आखिर तथ्यों को छिपाकर कब तक जनता को…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा की नवीनीकृत दर्शक दीर्घा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने इसे समस्त विधानसभा सदस्यों और प्रदेश की 25 करोड़ जनता को समर्पित करते हुए कहा कि विधानसभा प्रदेश के समस्त नागरिकों के लिए लोकतंत्र का आधार है। यह लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है। इस पवित्र मंदिर में जब कोई आए तो उसका फर्स्ट इंप्रेशन यहां की दर्शक दीर्घा के माध्यम से ही पड़े। यह सिर्फ सत्ता पक्ष ही नहीं, बल्कि विपक्ष के लिए भी प्रसन्नता का क्षण होना चाहिए, क्योंकि आप सभी की संस्तुति पर ही दर्शक दीर्घा के…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने विगत साढ़े सात वर्ष में विकास व सुरक्षा के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। यूपी में विकास, सुरक्षा, समृद्धि, आस्था व आधुनिकता का जो संगम देखने को मिल रहा है, उसका रास्ता भी इसी विधानमंडल से प्रारंभ होता है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले सोमवार को पत्रकारों से बातचीत की। सीएम ने शीतकालीन सत्र में सभी सदस्यों का स्वागत किया। सीएम योगी ने कहा कि सरकार सदन में नौजवानों, महिलाओं, किसानों, युवाओं, प्रदेश की समृद्धि व सुरक्षा के हित के सभी…
प्रयागराज महाकुम्भ के आयोजन के पहले महाकुम्भ नगर में देश के कोने कोने से आए साधुओं के अलावा विदेश से भी साधु संतों के आने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। अखाड़ों की धर्म ध्वजा, नगर प्रवेश और कुम्भ छावनी प्रवेश यात्रा की परंपरा में महाकुंभ पहुंचे इन विदेशी साधु संतों को भी महाकुम्भ की नव्य व्यवस्था रास आ रही है। प्रयागराज महाकुम्भ के आयोजन की तिथि जैसे जैसे निकट आ रही है महाकुंभ क्षेत्र के अखाड़ा सेक्टर में साधु संतों की मौजूदगी बढ़ती जा रही है। देश विदेश से साधु संतो की आवक होने लगी है। श्री पंच…
प्रयागराज में संगम तट पर स्थित बड़े हनुमान मंदिर का कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया है। यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालु यहां विभिन्न पूजा विधियों के माध्यम से हनुमान जी की अराधना करते हैं। इसी क्रम में यहां षोडशोपचार पूजा का भी विशेष महत्व है। षोडशोपचार पूजा करने वालों की हर कामना पूरी होती है, जबकि उनके सभी संकट भी टल जाते हैं। मंदिर के महंत और श्रीमठ बाघंबरी पीठाधीश्वर बलवीर गिरी जी महाराज ने इस पूजा विधि के विषय में संक्षेप में जानकारी दी और यह भी खुलासा किया कि हाल ही में प्रयागराज दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र…
बलरामपुर थाना देहात क्षेत्र के एक गांव में कक्षा आठ की छात्रा की हत्या के मामले में रविवार को परिजन और ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार सुबह गांव के ही युवक धर्मपाल चौहान ने छात्रा की हत्या कर दी थी, जिसके बाद रविवार को मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या के साथ-साथ दुष्कर्म की जांच की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पुलिस ने पोस्टमार्टम तो कराया, लेकिन दुष्कर्म के संबंध में जांच नहीं की, जिससे वे आक्रोशित हो गए थे। छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप शनिवार सुबह छात्रा अपने…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सर्वदलीय बैठक की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की मौजूदगी में हुई बैठक में सीएम योगी ने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान होता है। हम सभी जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं को लेकर सदन में सुचारू रूप से चर्चा करनी चाहिए। मुख्यमंत्री व विधानसभा ने सदन के कुशल संचालन के लिए सभी दलों का सहयोग मांगा। सदन के संचालन में न हो कोई बाधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वदलीय बैठक में…
नगर के ऐतिहासिक 100 साल पुराने गेट की मरम्मत कार्य में हो रही देरी से स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। है, इस कार्य को शुरू हुए दो महीने से अधिक समय हो चुका है और अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। दीवाली की छुट्टियों के दौरान कार्य पूरी तरह से रुक गया था और ठेकेदारों की लापरवाही की वजह से मरम्मत में और देरी हो रही है। इसके कारण स्कूली बच्चों, दुकानदारों और ई-रिक्शा चालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गौरव का प्रतीक बना असुविधा का कारण यह गेट नगर की…