Author: सद्‌भावना आवाज़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती में कर्मा देवी समूह के 15वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। उन्होंने ओमनी हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और सकारात्मक दृष्टिकोण को विकास का आधार बताया। सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कुशलता और आत्मनिर्भरता का विकास होना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हवाला देते हुए कहा कि हर छात्र को संस्थान छोड़ते समय यह विश्वास होना चाहिए कि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम ने यह सिखाया कि चाहे व्यक्ति कितना भी संपन्न हो, मां और…

Read More

तीर्थराज प्रयागराज के पौराणिक मंदिरों में नागवासुकी मंदिर का विशेष स्थान है। सनातन आस्था में नागों या सर्प की पूजा प्राचीन काल की जाती रही है। पुराणों में कई नागों की कथाओं का वर्णन है जिनमें से नागवासुकी को सर्पराज माना जाता है। नागवासुकी भगवान शिव के कण्ठहार हैं, समुद्र मंथन की पौराणिक कथा के अनुसार नागवासुकी सागर को मथने के लिए रस्सी के रूप में प्रयुक्त हुए थे। समुद्र मंथन के बाद भगवान विष्णु के कहने पर नागवासुकि ने प्रयाग में विश्राम किया। देवताओं के आग्रह पर वो यहां ही स्थापित हो गये। मान्यता है कि प्रयागराज में संगम…

Read More

गोरखपुर महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 92वें संस्थापक सप्ताह के समापन समारोह में मंगलवार को CM योगी पहुंचे। उन्होंने कहा-जीवन का उद्देश्य डिग्री लेना नहीं होना चाहिए। युवा समाज को बेहतर बनाएं। समय के साथ हमें खुद को तैयार करना होगा।उन्होंने कहा- हम टेक्नोलॉजी से भाग नहीं सकते। लेकिन याद रखिए तकनीक मानव के लिए मानव तकनीक के लिए नहीं है। हम तकनीक को अपने अनुसार संचालित करें न कि हम तकनीक के अनुसार संचालित न हों।सीएम योगी ने कहा कहा- आपके समय का एक बड़ा समय आपका स्मार्टफोन खा जा रहा है। अनावश्यक रूप से घंटों बैठकर स्मार्टफोन पर…

Read More

सोमवार दोपहर बाद गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार सुबह जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। ध्यान से उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निराकरण तत्परता और शीघ्रता से किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में…

Read More

बलरामपुर  जिले में कड़ाके की ठंड का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। सर्द हवाओं और घने कोहरे ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सोमवार को भी सुबह बदली छाई रही और हल्की धूप के बावजूद ठिठुरन कम नहीं हुई। दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली, जिससे ठंड और बढ़ गई।सबसे अधिक परेशानी यात्रियों और फुटपाथ पर रात बिताने वालों को हो रही है। प्रशासन द्वारा तीनों तहसीलों में अलाव और कंबल वितरण के लिए बजट जारी करने की बात कही गई थी। हर तहसील को 1500 कंबल और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के लिए…

Read More

बलरामपुर जिले में जाम की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। गोंडा, बहराइच, तुलसीपुर जैसे प्रमुख मार्गों पर दिन में चार से पांच बार जाम लगने से आमजन परेशान हैं। ट्रेन आने के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। सोमवार को बलरामपुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक घंटे से अधिक जाम लगा रहा, जिससे सैकड़ों लोग और वाहन फंसे रहे। ब्लॉक रोड, आजाद पार्क और वीर विनय चौराहा जाम के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन गुजरने के दौरान ट्रैफिक का दबाव इतना बढ़ जाता है कि आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता…

Read More

बलरामपुर जिले में मेडिकल कॉलेज के संचालन को लेकर चल रहा संशय अब समाप्त हो गया है। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय के पहले प्राचार्य के रूप में प्रो. डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही बलरामपुर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल शिक्षा शुरू होने की उम्मीदों को बल मिला है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निरीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज के संचालन को प्राथमिकता दी गई। शासन के निर्देश पर 6 दिसंबर को प्राचार्य की नियुक्ति का आदेश जारी हुआ। सोमवार को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने नवागत प्राचार्य को कार्यभार ग्रहण कराया। नए सत्र से…

Read More

अयोध्या के मया ब्लाक के द्वापर विद्यापीठ इंटर कालेज बरईपारा मयाबाजर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया जिसमें तारुन तथा मया बाजार विकास खण्ड के 271 जोड़ों जिसमें मया बाजार ब्लाक के 131 तथा तारुन के 140 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फेरे लेकर एक दूजे के हुए।ब्लाक प्रमुख मया उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए विधायक ने कहा कि गरीब कन्याओं के विवाह में मदद करना पुनीत कार्य है। सरकार बिना किसी भेदभाव के बेटियों के हाथ पीले करवा कर पिता…

Read More

प्रतापगढ़ जिले के लालगंज दीवानी कोर्ट में बांग्लादेश सरकार के कार्यवाहक प्रमुख मो. युनुस के खिलाफ एक गंभीर परिवाद दाखिल किया गया है। यह परिवाद बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हिंसक हमलों और मंदिरों की तोड़फोड़ से संबंधित है। परिवाद में याचिकाकर्ता ने बांग्लादेश सरकार के कार्यवाहक प्रमुख को इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए आगामी 21 दिसंबर की तिथि तय की है।इस मामले को लेकर श्रीरामचरितमानस राष्ट्रीय ग्रंथ संरक्षा अभियान समिति के संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा…

Read More

प्रतापगढ़ जिले में खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का अधिकारी बताकर ठगी करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जय प्रकाश पाठक (31) वर्ष , निवासी रघईपुर रेडीगारापुर, थाना आसपुर देवसरा, फर्जी वेबसाइट और नकली दस्तावेजों के जरिए युवाओं को नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठता था। साथ ही, पुलिस अधिकारियों को गैलेन्ट्री अवार्ड, प्रमोशन और थानों का चार्ज दिलाने का प्रलोभन देकर अनुचित लाभ लेता था। 6 दिसंबर को स्वॉट टीम और कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भुपियामऊ ओवरब्रिज के नीचे से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक…

Read More