Author: सद्‌भावना आवाज़

डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रतिभा गोयल ने व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता भवन के विस्तार व आईईटी परिसर में मैकेनिकल विंग के वर्कशाप भवन का लोकार्पण किया। इससे पहले कुलपति द्वारा विधि मंत्रोचार से पूजन किया गया। इस पूजन में कुलसचिव उमानाथ, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा, डाॅ0 राना रोहित सिंह शामिल रहे। इस एमबीए भवन के विस्तार व मैकेनिकल विंग के वर्कशाप भवन का लोकर्पण होने से विद्यार्थियों के अध्ययन व अध्यापन को गति मिलेगी। अध्ययन व अध्यापन को मिलेगी गति कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि विश्वविद्यालय की पहचान छात्र-छात्राओं से होती…

Read More

बलरामपुर जनपद में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लोन धोखाधड़ी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बैंक के शाखा प्रबंधक कुलभूषण अस्थाना, एक प्रॉपर्टी डीलर मारूफ, और अब्दुल गनी शामिल हैं। इन तीनों ने मिलकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए ₹9.5 लाख का लोन लिया और रकम आपस में बांट ली। शिकायतकर्ता विवेक कुमार ने खुलासा किया कि मारूफ ने उसे लोन दिलाने का झांसा दिया था। लेकिन जब लोन की रकम उसके खाते में नहीं आई और किस्तें कटने लगीं, तो विवेक ने बैंक से संपर्क किया।…

Read More

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई कमियां पाई गईं, जिसके बाद सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल के जेएसवाई वार्ड का भी निरीक्षण किया, जहां दो प्रसूता महिलाएं भर्ती थीं। वार्ड में गंदे बिस्तर और गंदगी पाई गई, जिसे लेकर सीएमओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही, अस्पताल परिसर में जगह-जगह पान के थूक मिले, जिससे साफ-सफाई की गंभीर कमी नजर आई। कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई सीएमओ ने निरीक्षण…

Read More

शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया। संगोष्ठी में डॉ. अंबेडकर के योगदान और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. रमेश शुक्ला (अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष, एमएलके पीजी महाविद्यालय) ने डॉ. अंबेडकर के जीवन के संघर्षों और उनके वंचितों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। वहीं, पूर्व जिला संयोजक अम्बुज भार्गव ने भी कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल संविधान के निर्माता थे,…

Read More

मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजित बैठक में नेत्र ज्योति अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कम उपलब्धि वाले ब्लॉकों के नेत्र परीक्षण अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मोतियाबिंद के रोगियों की सूची तैयार कर उनका ऑपरेशन सुनिश्चित करें।सीएमओ ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नेत्र ज्योति अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता में नेत्र संबंधित बीमारियों का उपचार करना और उन्हें नेत्र ज्योति प्रदान करना है। इस अभियान के तहत जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुलसीपुर, उतरौला सहित पांच निजी अस्पताल भी जुड़े हुए हैं, ऑपरेशन के…

Read More

महाकुम्भ 2025 ग्रामीण महिलाओं के लिए न केवल धार्मिक आयोजन का केंद्र बनेगा, बल्कि उनके रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का बड़ा जरिया भी साबित होगा। राज्य आजीविका मिशन ने महिलाओं को महाकुम्भ में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हजारों ग्रामीण महिलाओं को इस मेले में स्टॉल, दुकान और कैफिटेरिया चलाने का मौका मिलेगा। ग्रामीण महिलाओं के लिए होगा रोजगार का सृजन महाकुम्भ में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं, जो अल्पाहार और उपयोगी वस्तुएं खरीदते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, राज्य आजीविका मिशन ने महिला समूहों को मेला…

Read More

शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, विकास कुमार और क्षेत्राधिकारी ललिया, ज्योति श्री ने पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य और दक्षता के बारे में टेलीवार ड्रिल करवाया। इस ड्रिल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने और उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना था।परेड के बाद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर के विभिन्न बैरकों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान दिया। इसके अलावा, यूपी 112 के वाहनों में दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट…

Read More

तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन में राम विवाह के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। भोर से ही श्रद्धालु पवित्र सरोवर सूर्यकुंड में स्नान करने के बाद कतार में खड़े होकर मां पाटेश्वरी जी के दर्शन और पूजन कर रहे हैं। इस दौरान भक्तों की अत्यधिक संख्या के कारण हरैया तिराहा से मंदिर तक जाम की स्थिति बन गई है।राम विवाह के मौके पर मंदिर में भक्तों ने मां पाटेश्वरी जी के दर्शन पूजन के साथ विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों जैसे मुंडन, कर्ण छेदन और अन्य संस्कारों का आयोजन किया। श्रद्धालु परिवारों के अनुसार अपनी मनौतियों के अनुरूप…

Read More

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महाकुम्भ 2025 को अविस्मरणीय बनाने के लिए व्यापक तैयारियां कर रही है। इस बार भी प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान संगम तट और अन्य प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं, साधु-संतों और नागा संन्यासियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा किए जाने की योजना है। यह परंपरा महाकुम्भ के आयोजन को आस्था और सनातन संस्कृति का अद्वितीय प्रतीक बनाती है।प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि महाकुम्भ के दौरान संगम नोज पर पुष्प वर्षा की परंपरा को इस बार और अधिक व्यापक बनाया जाएगा। संगम तट के अलावा अन्य घाटों पर भी हेलिकॉप्टर से फूलों…

Read More

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के किडनी रोगियों के लिए महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के चिकित्सालय से एक बड़ी राहत की खबर आई है। मुख्यमंत्री एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डायलिसिस यूनिट को न सिर्फ उन्नत बनाया गया है, बल्कि इसकी क्षमता भी चार गुना बढ़ा दी गई है। अब यहां 18 डायलिसिस मशीनों के साथ प्रतिदिन 60 से अधिक मरीजों की डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है।महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट को श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय से स्थानांतरित कर इसे एक बड़े और आधुनिक केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है। पहले जहां…

Read More