सद्भावना आवाज़ गोरखपुर। गोरखपुर वन प्रभाग के कैम्पियरगंज रेंज में स्थापित ‘जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र’ का उद्घाटन 6 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह केंद्र राजगिद्ध (रेड हेडेड वल्चर) की संरक्षण के लिए बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने 7 अक्टूबर 2020 को इस केंद्र का शिलान्यास किया था। उद्घाटन के बाद, मुख्यमंत्री मानीराम क्षेत्र के सोनबरसा गांव में 634.66 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/mumbais-juhu-like-chowpatty-will-soon-be-built-on-ram-ki-pauri-in-ayodhya/ इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/samajwadi-partys-hat-is-red-its-exploits-are-black-cm-yogi/ जटायु संरक्षण केंद्र का उद्देश्य राजगिद्धों की संख्या बढ़ाना और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना है। केंद्र की स्थापना पर कुल 2 करोड़ 80…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ लखनऊ। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जिनमें एक ट्रेन मेरठ से लखनऊ (चारबाग) के बीच चलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी खुशी जाहिर की और प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए लिखा, “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश की विकास यात्रा निरंतर जारी है। आज प्रधानमंत्री…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) को विस्तार देते हुए वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक नए आवासों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई। डीएम ने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थियों का चयन ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण के आधार पर किया जाएगा। शासन द्वारा सर्वेक्षण की तिथि घोषित होते ही जनपद स्तर पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सर्वेक्षण कार्य शासकीय कर्मचारियों के माध्यम से कराया जाएगा। सर्वेक्षण और जन जागरूकता सर्वेक्षण से पूर्व,…
सद्भावना आवाज़ गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सैनिक स्कूल का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 7 सितंबर को करेंगे। इस मौके पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी उपस्थित रहेंगी। गोरखपुर के खाद कारखाना परिसर में 49 एकड़ भूमि पर बने इस सैनिक स्कूल की लागत 176 करोड़ रुपये से अधिक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 जुलाई 2021 को इसका शिलान्यास किया था। सैनिक स्कूल गोरखपुर का उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक बालक-बालिकाओं को आवासीय शिक्षा प्रदान करना है। इसमें छात्रों को भारतीय सशस्त्र सेनाओं के अधिकारी वर्ग में…
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को गोरखपुर के प्राथमिक विद्यालय रावत पाठशाला के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों से बात की। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने राज्यपाल को गिनती, कविता पाठ तथा अंक और हिन्दी के वर्णमाला लिखकर दिखाया। इस आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती,धात्री एवं छः वर्ष तक के बच्चे समेत लगभग 85 लाभार्थी रजिस्टर्ड थे, जिनमें तीन वर्ष से छः वर्ष के 28 बच्चे दर्ज थे। सभी 28 बच्चे मौजूद रहे। राज्यपाल ने पहल पुस्तिका के माध्यम से बच्चों को दी जा रही शिक्षा के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा वर्मा से…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। डीएम पवन अग्रवाल ने 29 अगस्त 2024 को जनता दर्शन के दौरान प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की। जन्नतुल निशा पत्नी राजू निवासी ग्राम बनकट बिलरिया ने आरोप लगाया कि उसकी चार पुत्रियों की 18 जून 2024 को कुवानो नदी में डूबकर मृत्यु हो गई थी। दैवीय आपदा के तहत उसे 16 लाख रुपए की सहायता राशि 16 जुलाई 2024 को भेजी गई थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान जाबिर अली ने 6 लाख रुपए धोखाधड़ी करके हड़प लिए। इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/mumbais-juhu-like-chowpatty-will-soon-be-built-on-ram-ki-pauri-in-ayodhya/ इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/samajwadi-partys-hat-is-red-its-exploits-are-black-cm-yogi/ डीएम ने एसडीएम उतरौला को तत्काल जांच का निर्देश दिया। जांच रिपोर्ट में ग्राम…
सद्भावना आवाज़ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 32 औद्योगिक इकाइयों को ₹1,333 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की। इस अवसर पर ₹4,500 करोड़ से ज्यादा के निवेश के लिए 10 औद्योगिक इकाइयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट भी प्रदान किया गया। सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में अव्यवस्था और अपराध का माहौल था, लेकिन अब प्रदेश में कानून का राज है और निवेश का बेहतरीन माहौल है। उन्होंने कहा कि फरवरी 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में चल रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। योजनाओं में जननी सुरक्षा योजना, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान भारत, स्टॉप डायरिया अभियान, क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, 102 व 108 एम्बुलेंस सेवाएं, राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम, और वीएचएसएनडी सेशन शामिल हैं। इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/mumbais-juhu-like-chowpatty-will-soon-be-built-on-ram-ki-pauri-in-ayodhya/ इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/samajwadi-partys-hat-is-red-its-exploits-are-black-cm-yogi/ डीएम पवन अग्रवाल ने निर्देशित किया कि जनपद में कोई भी अवैध और गैर-पंजीकृत नर्सिंग होम संचालित नहीं होने पाए। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेड ऑक्युपेंसी को बढ़ाने और…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर झारखंडी मंदिर में तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस कथा में मुख्य अतिथि के रूप में रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी, प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय मानव कल्याण उत्तर प्रदेश, ने भगवान श्री कृष्ण जी के ऊपर फूलों की वर्षा की और नीलम साध्वी एवं अन्य कथावाचक को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/mumbais-juhu-like-chowpatty-will-soon-be-built-on-ram-ki-pauri-in-ayodhya/ इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/samajwadi-partys-hat-is-red-its-exploits-are-black-cm-yogi/ कथावाचक पूज्य नीलम साध्वी ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी, और गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई। उन्होंने भगवान कृष्ण की नटखट बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा की महत्वपूर्णता…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। आज संयुक्त चिकित्सालय के ब्लड बैंक में ब्लड सेपरेशन यूनिट का औपचारिक शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम, और विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने इस नई सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ब्लड सेपरेशन यूनिट के संचालन की जानकारी प्राप्त की और इसकी महत्वता पर चर्चा की। उद्घाटन के साथ ही, संयुक्त चिकित्सालय में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डीएम और विधायकगण ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया और नियमित रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया। विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम ने इस नई…