आज समाजवादी पार्टी के नेता और मोहनलाल गंज सीट के प्रत्याशी आर के चौधरी ने सद्भावना आवाज़ से बात करते हुए अपनी जीत को निश्चय बताया। उन्होंने बताया की मोहनलालगंज कोंस्टीटूएंसी से चुने गए सांसद एवं फिर से प्रत्याशी कौशल किशोर अपने वादों पर खरे नहीं उतर पाए जनता में काफी आक्रोश है और इस बार उनकी हार निश्चित है। बीजेपी के ४०० पार के दावे पर चौधरी जी ने बताया की ४०० पार सिर्फ एक जुमला है, ठीक वैसे जैसे थाली बजा कर मोदी जी ने कोरोना को भगाने का दवा किया था। इसके साथ ही, चौधरी जी ने…
Author: सद्भावना आवाज़
हजरतगंज पुलिस ने नगर निगम के सहायक लेखाकार जलकल राजकुमार समेत उच्चाधिकारियों और कर्मचारियों पर जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई सीजेएम कोर्ट के आदेश पर की गई है। आरोप है कि राजकुमार ने नौकरी हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज का प्रयोग किया। पुलिस के मुताबिक, आशियाना रजनीखंड निवासी प्रमोद कुमार सिंह चौहान ने सीजेएम कोर्ट में याचिका डाली थी, जिसमें उन्होंने गुहार लगाई कि जलकल में राजकुमार नाम के व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी हासिल की है। राजकुमार की नियुक्ति 1988 में हुई थी, जब उसने मृतक आश्रित कोटे की नौकरी हासिल करने के लिए…
कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला बुधू हेमराज में एक घटना आई है जो पुलिस विभाग को हैरान कर देने वाली है। इस घटना के अनुसार, चार भाई-बहन अपने स्कूल से गायब हो गए हैं और उनकी तलाश में पुलिस जुट चुकी है। प्रेमशंकर पुत्र लाल सिंह निवासी नगला सलेम में चाय की दुकान चलाते हैं। उनकी पत्नी रीमा के साथ उनकी शादी की थी, और उनके चार बच्चे – हेमलता (10 वर्ष), कृष्णकांत (8 वर्ष), खुशबू (6 वर्ष) और इशांत (5 वर्ष) हैं। इन चारों बच्चों का गायब हो जाना परिवार के लिए एक बड़ा चोंचला बन गया है।…
लखनऊ में आज दो बहनों की सफलता के साथ धूम मच गई है। मलिश्का अरोड़ा ने हाई स्कूल में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जबकि उनकी बड़ी बहन मल्लिका अरोड़ा ने बारहवीं में 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस सफलता के पीछे उनकी सेल्फ स्टडी और लगातार पढ़ाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मलिश्का ने बताया कि उन्होंने 12वीं के लिए कॉमर्स का चयन किया है, जबकि मल्लिका ने सिविल सर्विसेज की तैयारी करने का निर्णय लिया है। मलिश्का ने कहा, “मैं बचपन से ही क्रिएटिव रही हूं और इसलिए इवेंट मैनेजर बनना चाहती हूं। मेरा पूरा ध्यान…
उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में स्थित लक्ष्मण टीला परिसर में स्थित टीले वाली मस्जिद के अवैध निर्माण और अवैध गतिविधियों के मामले में उच्च न्यायालय ने एक और कदम उठाते हुए सख्ती दिखाई है। न्यायालय ने जिलाधिकारी को मस्जिद के मौलाना को नोटिस तामील कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी को इस मामले में कार्रवाई के लिए 17 मई की तारीख तय की गई है। यह निर्देश उस समय दिया गया जब न्यायालय ने आज रिट पिटीशन 409 ऑफ 2024 पर सुनवाई की थी। पेटिशनर ऋषि कुमार त्रिवेदी और अन्यों के अधिवक्ता शैलेंद्र श्रीवास्तव ने उच्च न्यायालय के सामने…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। रविवार को जनपद बलरामपुर के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया तथा अमरहवा में आयोजित आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया। निरीक्षण में सभी चिकित्सक तथा मेडिकल स्टाफ ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/100-voting-is-necessary-for-a-strong-democracy-prakhar-mishra/ 1851 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान जनपद में आयोजित आयुष्मान भव मेले में कुल 1851 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया। सीएमओ ने निर्दिशित किया कि आयुष्मान भव मेले में इलाज के लिए आने वाले मरीजों…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच की कैसरगंज लोकसभा के पयागपुर में भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। कहा कि आपके वोट से राम मंदिर बना है। इसके बनने से दो तरह के लोगों को तकलीफ है।एक वो जो राम द्रोही हैं और दूसरा जो पाकिस्तानी है। उन्होंने कहा कि गौ मांस खाने वालों को जिताया तो पाप होगा। ऐसा पाप नहीं करना है। मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। बहराइच वो पावन धरती है, जहां पर महाराजा सुहेलदेव ने सोमनाथ के गुनाहगार सलार…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच में कल होने वाले मतदान को लेकर आज शहर के गल्ला मंडी से कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। देवी पाटन मंडल के मंडलायुक्त व डीआईजी ने पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिले में कल सोमवार को आठ सौ अस्सी मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे मतदान को सम्पन्न कराने के लिए आज गल्ला मंडी से 1825 पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर रवाना किया जा रहा है। मंडलायुक्त योगेश्वर राम व डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद ने गल्ला मंडी का निरीक्षण तैयारियों का जायजा लिया। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/mp-brij-bhushan-singh-said-dont-worry-the-ticket-will-come-i-am-a-normal-worker-let-me-live/…
लखनऊ: एलयू के समाज कार्य विभाग और जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से बाबूगंज स्थित ब्राइट वे पब्लिक स्कूल में पोक्सो अधिनियम व बच्चों के प्रति बढ़ते हुए यौन अपराध के रोकथाम के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बच्चों को यौन अपराध और पोक्सो के महत्व को समझाया गया। कार्यशाला के दौरान समाज कार्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. राकेश द्विवेदी और क्रिमिनल एंड क्रिमिनल जस्टिस एडमिनिस्ट्रेशन के सहायक आचार्य डॉ. ओमेंद्र कुमार यादव ने मार्गदर्शन किया। छात्रों को यौन अपराधों से बचाव के तरीके और पोक्सो अधिनियम के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी…
सीतापुर हत्या मामले में अनुराग को जो गोली लगी है, उसका खोखा कंधे के पास बेड पर मिला है। ऐसा लग रहा है कि जबरदस्ती बैठाकर उसे गोली मारी गई है। इस घटना के पीछे छिपी रहस्यमयता को लेकर समाज में विवाद उत्पन्न हो रहा है। नशे की लत और परिवारिक टकराव सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में शनिवार की सुबह, अनुराग ठाकुर ने मां, पत्नी, और बच्चों समेत पांच लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, अनुराग नशे में धुत थे और घर पर परिवार से झगड़े होते रहते थे। पत्नी शुक्रवार देर…