Author: सद्‌भावना आवाज़

सद्भावना आवाज़ उत्तरप्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पीलीभीत पहुंचे। शहर के रामा इंटर कॉलेज मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन के मंच पर जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। व्यापारियों ने सीएम योगी को बांसुरी भेंट की। समर्थकों ने फूल माला पहनाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। सीएम योगी ने भारत माता की जय से अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पीलीभीत इसलिए महत्वपूर्ण है, यहां परिश्रम और पुरुषार्थ से सोना उगाने वाले अन्नदाता है तो बांसुरी की मधुर धुन से कन्हैया का स्मरण कराने वाले हस्तशिल्प भी। उन्होंने…

Read More

सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच के रानीपुर इलाके में स्थित नहर के पास एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं, अधेड़ की ईंट से वारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। लोगों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई हैं।रानी पुर थाना क्षेत्र के जिगनिया जसकरन पुर ग्राम का रहने वाला वकील अहमद नाम के व्यक्ति की कुट्टी बाजार में साइकिल रिपरिंग की दुकान है। रविवार की रात को वो दुकान बंद कर घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इसे…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर में 6 साल पुरानी 464 पेटी शराब जिला प्रशासन ने नष्ट कराया है। सभी पेटी अंग्रेजी शराब की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम की देखरेख में शराब को नष्ट किया गया। शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपए थी। सभी शराब साल 2017 की है। जो भगवतीगंज में एक ठेकेदार की दुकान पर रखी हुई थी। जिलाधिकारी को सूचना मिली थी कि इन शराबों को लोकसभा चुनाव में खपत की जानी थी।जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, “नष्ट कराई गई शराब के लोक सभा चुनाव में दुरूपयोग की पूरी संभावना थी। टीम…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। राष्ट्रीय जन्म दोष जागरूकता माह के अंतर्गत संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत क्लब फुट पर कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्था अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश कुमार वर्मा , राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ राकेश पाण्डेय ने बताया कि क्लब फुट एक जन्मजात दोष है, जो समय से उपचार शुरू करने पर पूर्णता ठीक हो जाता है ।…

Read More

सद्भावना आवाज़ जीवन मंत्र हर साल चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानी होली के आठ दिन बाद शीतला अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा-आराधना का विधान है। शीतला अष्टमी को बसौड़ा या बसोड़ा भी कहा जाता है। माता शीतला के भक्तों के लिए यह पर्व बेहद ही खास होता है। शीतला अष्टमी के दिन पूजा के समय माता शीतला को पर मीठे चावलों का भोग लगाया जाता है। ये चावल गुड़ या गन्ने के रस से बनाए जाते हैं। खासतौर पर इस दिन मां शीतला को बासी पकवानों का भोग लगाया…

Read More

सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में आर्दश आचार संहिता का अनुपालन व चुनाव की तैयारियों को लेकर समस्त थाना चौकी प्रभारी सहित चुनाव का कार्य देख रहे कर्मचारियों की कार्यशाला हुई।वहीं चुनाव की तैयारी कार्रवाइयों के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वहीं सभी को अपने-अपने क्षेत्र में मतदेय स्थलों का भ्रमण करने व गुण्डा हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई, लाइसेंसी शस्त्रों की चेकिंग व जमा कराने के लिए निर्देशित किया गया।वहीं, पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बताया कि प्रत्येक थाना स्तर पर कम से कम विगत दो चुनावों को दृष्टिगत रखते…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर के सोहेलवा वन क्षेत्र के गांवों में तेंदुए का हमला लगातार जारी है। तेंदुए के हमले में पिछले दो दिनों में दो किसान घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए के हमलों से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।बताया जा रहा है कि ललिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी संतोष कुमार पासवान कल शाम को बाइक से खेत की रखवाली करने जा रहे थे तभी गांव के उत्तरी छोर पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर…

Read More

सद्भावना आवाज़ गोंडा। जहां एक तरफ मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर के लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदान करने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ गोंडा जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर को जिला प्रशासन द्वारा एक बड़ा स्वीप वॉकथान मतदाता जागरूक अभियान का आयोजन कर हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को 20 मई को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई।जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर स्वीप वॉकथान मतदाता जागरूक अभियान रैली को रवाना किया। इस रैली में अधिकारियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के हजारों बच्चों द्वारा पूरे शहर में…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर की जिला एवम सत्र न्यायालय की अदालत ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या का आरोप सिद्ध हो जाने पर पति को दस वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है।अदालत ने दोषी पति पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया की 6 जनवरी 2018 को वादी मुख्तार खां पुत्र करीम बक्स निवासी कैली राजपुर की लिखित तहरीर पर उसकी भांजी जोहरा को उसके पति मकसूद आलम पुत्र बदल नि0 जगदीशपुर थाना तुलसीपुर द्वारा दहेज की मांग को लेकर जान से मार…

Read More

सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच में नानपारा कोतवाली इलाके में एक पति ने मामूली कहासुनी के बाद पत्नी पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले से घायल पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर केस दर्ज किया है।कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिरधरपुर के मजरा विश्वनाथ गांव निवासी राजकुमार (24) का शुक्रवार शाम को पति अल्लू सोनकर से पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद हुआ। इससे नाराज पति अल्लू सोनकर ने पत्नी के सिर पर डंडे से कई वार कर दिया। जिसके चलते महिला के सिर में गंभीर…

Read More