उत्तर प्रदेश के उपचुनाव नतीजों में इस बार कुंदरकी सीट पर भाजपा की अप्रत्याशित जीत ने सियासी समीकरणों को बदल दिया है। 60% मुस्लिम बहुल क्षेत्र में भाजपा का 31 साल बाद परचम लहराना यह दर्शाता है कि पार्टी ने जातिगत और धार्मिक समीकरणों को नए सिरे से परिभाषित किया है। भाजपा की रणनीति बनी गेम चेंजर कुंदरकी सीट पर रामवीर सिंह की ऐतिहासिक जीत को भाजपा के लिए न सिर्फ एक चुनावी सफलता माना जा रहा है, बल्कि यह मुस्लिम बहुल सीटों पर पार्टी की रणनीति की परीक्षा भी थी। पार्टी ने ओबीसी, दलित और अन्य हिंदू समुदायों को…
Author: सद्भावना आवाज़
धीरेंद्र प्रताप सिंह प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव बोधई का पुरवा ने वो गौरव हासिल किया है जो किसी बड़े शहर को भी रौशन कर दे। गांव के सपूत अविनाश सिंह तोमर ने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाकर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। अविनाश चर्चित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट के पटकथा लेखक हैं, जिसने न सिर्फ आलोचकों से वाहवाही बटोरी है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया है। गांव से मुंबई तक का सफर अविनाश का जन्म प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के बोधई का पुरवा गांव में हुआ। उनके पिता वीरेंद्र पाल…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के लोकभवन सभागार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा चयनित 701 वन दरोगाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे युवाओं को मेरिट के आधार पर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2017 से अब तक प्रदेश में 7 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है, जो सरकार की पारदर्शिता और ईमानदारी का परिणाम है।मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद को खत्म करने का भी जिक्र…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के आदर्श वाक्य के महत्व पर जोर देते हुए इसे भारत की वैश्विक मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। शुक्रवार को सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) में आयोजित 25वें अंतरराष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा से शांति, सौहार्द और सह-अस्तित्व को प्राथमिकता दी है। इस सम्मेलन में 56 देशों के 178 मुख्य न्यायाधीश और डेलिगेट्स ने भाग लिया। संविधान के अंगीकरण के 75 वर्ष एक ऐतिहासिक अवसर योगी आदित्यनाथ ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 51 का उल्लेख करते हुए इसे विश्व शांति और सुरक्षा के…
गुरुवार को मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल शशिभूषण लाल सुशील की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग एवं संबंधित विभागों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में फसल बुवाई के दौरान हार्ड एरिया ब्लॉकों में किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।मंडलायुक्त ने पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, और गैसड़ी जैसे हार्ड एरिया ब्लॉकों में नहरों के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बोरिंग के असफल रहने से किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग नहरों को पूरी क्षमता के साथ संचालित…
बलरामपुर जिला सेवा योजना विभाग एवं एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक पलटू राम, कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. जे पी पाण्डेय, जिला सेवा योजना अधिकारी मीता गुप्ता, और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मेले में बाहर से आई लगभग एक दर्जन कंपनियों ने 793 छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए।रोजगार मेले में मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटू राम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और ईमानदारी से काम किया गया कार्य असफलता को सफलता में…
बलरामपुर महाविद्यालय प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्रों ने विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र सौम्य पाण्डेय को देशभक्ति गीत में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि एमए प्रथम वर्ष हिंदी की छात्रा शिखा पांडेय ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। एकल अभिनय में कीर्ति ने मारी बाजी एमए प्रथम वर्ष शिक्षाशास्त्र की छात्रा कीर्ति उपाध्याय ने एकल अभिनय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं बीएड प्रथम वर्ष के छात्र अतुल मिश्रा को कविता लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मिला। प्रतियोगिता में भागीदारी का अवसर प्रथम स्थान प्राप्त सभी विद्यार्थी गोरखपुर विश्वविद्यालय…
बलरामपुर सेंट जेवियर्स डिज़्नी वर्ल्ड स्कूल में “स्वस्थ बलरामपुर अभियान” के तहत एकदिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लाभों से अवगत कराना था।कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध योग शिक्षिका मधु मिश्रा (मृत्यंजय क्लब) ने ॐ उच्चारण से की। उन्होंने बच्चों को ध्यान और शांति की भावना को महसूस कराने के साथ योग के फायदे समझाए। मधु मिश्रा ने बताया कि योग सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि मानसिक शांति और समर्पण के लिए भी आवश्यक है। बच्चों ने किए विभिन्न योगासन इस शिविर में बच्चों ने ताड़ासन,…
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बहुचर्चित फ़िल्म ‘ द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। फिल्म देखने के बाद सीएम योगी ने कहा कि मैं “द साबरमती रिपोर्ट” की पूरी टीम को बधाई देता हूं जिन्होंने इस वास्तविक सच को देश की जनता के सामने फिल्म के माध्यम से बाहर लाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हर भारतवासी को “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म को देखनी चाहिए और गोधरा का सच के नजदीक जाने का प्रयास करना चाहिए। सीएम योगी ने फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।सीएम योगी ने कहा देश के खिलाफ और सरकारों…
महाकुंभ 2025 को दिव्य और भव्य बनाने के लिए योगी सरकार अनेक अभिनव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पूरे मेला क्षेत्र को डेकोरेटिव लाइट्स से सजाया जा रहा है। 8 करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लि. की ओर से पूरे मेला क्षेत्र में 485 डिजाइनर स्ट्रीट लाइट पोल का जाल बिछाया जा रहा है। संगम जाने वाली हर प्रमुख सड़क पर यह अलौकिक पोल और लाइट श्रद्धालुओं का स्वागत करती नजर आएगी। योगी सरकार का यह प्रयास न केवल श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभव देगा, बल्कि भारतीयसंस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम भी प्रस्तुत करेगा। प्रमुख…