सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में गुरुवार को महामंत्री पद के प्रत्याशी कमलेश्वर सिंह का नामांकन पत्र अवैध पाए जाने पर खारिज कर कर दिया गया है। एक ही प्रत्याशी होने के कारण संजय तिवारी को निर्विरोध महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया है।निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश शुक्ल ने 1 फरवरी को बताया कि महामंत्री पद पर संजय तिवारी व कमलेश्वर सिंह ने नामांकन किया था। संजय तिवारी का पर्चा जांच में वैध पाया गया। नामांकन पत्र पर दाखिल किया आपत्ति संजय तिवारी ने कमलेश्वर सिंह के नामांकन पत्र पर आपत्ति दाखिल किया। उन्होंने आरोप…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर जनपद के कुवाना रेंज में स्थित हरबंशपुर जलाशय में आज विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रवासी पक्षियों तथा जलाशय में रहने वाले स्थानीय पक्षियों का परिचय वन विभाग के द्वारा स्कूली बच्चों को कराया गया। इस दौरान श्री हनुमान जन शिक्षण संस्थान के बच्चों समेत विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे भी जलाशय में मौजूद रहे जहां मौजूद क्षेत्रीय वनाधिकारी जेपी गुप्ता ने बच्चों को आद्रभूमि के बारे में बताते हुए विभिन्न प्रकार के प्रवासी पक्षियों से भी परिचित कराया साथ ही साथ में उन्होंने कहा…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच पेट में कीड़े होने से बच्चों और किशोर-किशोरियों में खून की कमी, कुपोषण, भूख न लगना, कमजोरी, स्वास्थ्य खराब होना और समुचित मानसिक विकास का न होना जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इन्हीं समस्याओं से बचाने के लिए हर वर्ष राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाता है। जनपद में एक से 19 वर्ष के बच्चों व किशोरों को पेट से कीड़े (कृमि) निकालने के लिए एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई जा रही है। इस दिन दवा खाने से छूटे हुए बच्चों को पांच फरवरी को मॉपअप राउंड चला कर दवा खिलाई जाएगी। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच नानपारा और नेपालगंजरोड के बीच 10 फरवरी से मीटर गेज (छोटी लाइन) ट्रेन का संचालन बंद हो जाएगा। अब सिर्फ मैलानी से नानपारा तक ही मीटर गेज ट्रेन का सफर यात्री कर सकेंगे। इस मामले में रेलवे प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।जनपद बहराइच व लखीमपुर खीरी के बीच चलने वाली मीटर गेज ट्रेनों का संचालन मैलानी से बहराइच तक होता है। इस रूट पर दो अप व दो डाउन यानि दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/teacher-honor-ceremony-organized/ नेपालगंज रुट पर ट्रेनों का संचालन इसके अलावा मैलानी से बिछिया के बीच सप्ताह में…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर चिकित्सालय जिला संयुक्त चिकित्सालय जिला महिला चिकित्सालय सहित नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और ग्यारह स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की शुरुआत की गई । मुख्य चिकित्साधिकारी डा मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के चिकित्सक समेत कुल चार कर्मी अनुपस्थित पाए गए, अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मचारियों के वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया गया है । लापरवाह कर्मचारियों को बक्सा नही जाएगा सीएमओ ने कर्मचारियों की अनुपस्थित पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा की बार बार चेत्तावनी के बाद भी…
सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती। श्रावस्ती में कानून व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने के लिए लगातार एसपी घनश्याम चौरसिया के द्वारा सभी थाना प्रभारी समेत सर्किल के क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा। इसी क्रम में एसपी ने तीन थानों की अपराध समीक्षा की।इस दौरान 87 विवेचना लंबित पाई गई हैं, जिस पर एसपी ने नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए संबंधित विवेचकों को निर्देशित किया है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने भिनगा सर्किल के थाना को. भिनगा, थाना सिरसिया, महिला थाना की अपराध समीक्षा की।वहीं भिनगा सर्किल में थाना भिनगा में 47,…
सद्भावना आवाज़ बस्ती। जिले के साइबर थाने की टीम ने डीएम सहित अन्य अधिकारियों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले दो साइबर अपराधियों को चंदौली जिले के मुगलसराय से गिरफ्तार किया है। ये फेसबुक आईडी बनाकर दूसरों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। दोनों के पास से फर्जी आधार कार्ड व अन्य अभिलेख बरामद किए गए हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह लोग बेरोजगार हैं।अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, एसआई अवधेश कुमार यादव, हरेन्द्र चौहान, महेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, मनोज राय, मणींद्र प्रताप चंद आदि की टीम बनाकर…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर में देवीपाटन मंडल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार बलरामपुर में विकास कार्यों,कानून व्यवस्था,राजस्व वसूली की मंडलीय समीक्षा बैठक बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने सभी मंडलीय अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की सभी योजनाओं में अच्छा करते हुए सीएम डैश बोर्ड अच्छी रैंकिंग प्राप्त करें।मंडालायुक्त ने कहा की मंडल के सभी जिलों में मशरूम की खेती को बढ़ावा दिया जाए। महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जा लोकल उत्पादों की ब्रांडिंग की जाए। अपराधों में त्वरित कारवाही मंडल में…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में 30 जनवरी को कांग्रेस सचिव बलरामपुर जिले के प्रभारी मेजर राणा शिवम सिंह ने तमाम कांग्रेसियों के साथ जिला मुख्यालय के सेखुवा परमेश्वरी मंदिर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार से मांग किया की अग्नि वीर योजना से पहले किए गए डेढ लाख सेना भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर चुके प्रतिभागियों की सूची जारी कर जॉइनिंग लेटर तत्काल जारी किया जाए । अग्नि वीर योजना को पूरी तरह से देश के लिए अहितकर उन्होंने अग्नि वीर योजना को…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में 31 जनवरी से 07 फरवरी तक संस्थापक सप्ताह समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय के आदि संस्थापक महाराजा सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह जी की स्मृति में 31 जनवरी से 07 फरवरी तक संस्थापक सप्ताह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन संस्थापक सप्ताह समारोह को सफल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं के वैयक्तिक विकास के लिए विभिन्न…