सद्भावना आवाज़ बहराइच। जिले में सोलर पैनल से जगमग होंगे जिले के गौआश्रय स्थल। संचालित गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण हेतु उपलब्ध करायी गई धनराशि के उपभोग, आश्रय स्थलों की तिथिवार निरीक्षण आख्या, मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालन एवं सहभागिता योजना एवं गोवंशों की ईयर टैगिंग इत्यादि, वृहद गोआश्रय स्थलों के निर्माण के प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की।जिलाधिकारी मोनिका रानी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक विकास खण्ड में आवश्यकता के अनुरूप 02-02 अस्थायी गोआश्रय स्थलों में क्रिटिकल गैप योजना से सोलर पैनल स्थापना के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाय। गोआश्रय स्थलों…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ सिद्धार्थ नगर। सिद्धार्थनगर में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं सीडीओ जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय व सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह भ्रमणशील रहकर नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें। कहा कि विद्यालयों में स्मार्ट क्लास व अन्य माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराया जाये।बैठक के दौरान डीएम ने विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प के अन्तगर्त मूलभूत सुविधाओं से संतृप्तकरण की स्थिति के…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर में जिला एवं सत्र न्यायलय की एक अदालत ने हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने 75-75 हजार रुपए जुर्माने भी लगाया है। शासकीय अधिवक्ता नवीन कुमार तिवारी ने शुक्रवार को बताया की नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुरहवा में पुनीत कश्यप नामक युवक की 15 मई 2014 को गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। उसका शव बोरे में भरकर एक नाले में फेंक दिया गया था, जिसका मुकदमा मृतक के भाई द्वारा दर्ज कराया गया था। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-drawing-and-painting-competition-organized-in-observatory-festival/ अपराध में…
सद्भावना आवाज़ गोण्डा। जिले में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए लगातार गोंडा जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है। तो वही आज गोंडा जिले में सरकारी नजूल की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके रह रहे अवैध अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर गरज रहा है। कई जेसीबी के माध्यम से भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सरकारी नजूल की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाए गए एक दर्जन से अधिक मकानों और दुकानों को तोड़कर हटाया जा रहा है।इन सभी अवैध आतिक्रमणकारियों को सरकारी नजूल की…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने सात लोगों को जिला बदल किया गया है। विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी द्वारा 07 अपराधियों के विरूद्ध धारा 3(1) गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 06 माह के लिए जनपद से जिला बदर कर दिया गया है। इसके अलावा 10 व्यक्तियों को अपने सम्बन्धित थानें में प्रत्येक माह आगामी 06 माह तक उपस्थिति दर्ज कराये जाने के आदेश दिये गये हैं।जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना स्पईडीहा के…
सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती। श्रावस्ती के परिषदीय विद्यालय के शिक्षक आशुतोष कुमार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के चलते उन्हें समय-समय पर सम्मानित किया जाता रहा है। इसी क्रम में देहरादून में वेद रिसर्च एंड फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्या विभूति सम्मान से श्रावस्ती के शिक्षक आशुतोष कुमार को सम्मानित किया गया है।इससे पहले भी आशुतोष कुमार को कई प्रकार के सम्मान मिल चुके हैं। साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान वेद रिसर्च एंड फाउंडेशन के तत्वावधान में 14 फरवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड की राजधानी देव नगरी देहरादून में श्रावस्ती के…
सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती। श्रावस्ती जनपद के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने एक अनूठी पहल की है। दरअसल यहां पर स्कूली बच्चों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आम लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाल कर लोगों को मतदान का महत्व बताया गया। वहीं विद्यालय में स्वयं भी वोट डालकर मतदान के दौरान बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की लोगों से अपील की।बताते चलें कि विकास क्षेत्र सिरसिया के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बगही के स्कूली बच्चों ने चुनाव साक्षरता संबंधित जानकारी को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/sp-reviewed-expressed-displeasure-on-finding-87-investigations-pending/ लोकतांत्रिक सरकार का करें…
सद्भावना आवाज़ गोंडा। गोंडा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की लगातार कार्यवाही देखने को मिल रही है। बिना किसी मुकदमे के एक पीड़ित परिवार के घर दबिश देना मनकापुर कोतवाल को महंगा पड़ गया।गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने क्षेत्राधिकारी मनकापुर द्वारा कराई गई जांच में प्रथम दृष्टया दोषी मिलने पर मनकापुर कोतवाल को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। गोंडा पुलिस अधीक्षक गणित जायसवाल की कार्यवाही से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।दरअसल मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत के रहने वाले दो पक्षों में विगत कई दिनों से पैसे के लेनदेन को…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर परिसर में शनिवार को भारत अंतरिक्ष सप्ताह अंतर्गत दो दिवसीय श्रीराम अंतरिक्ष वेधाशाला उत्सव का आयोजन किया। उत्सव के दूसरे दिन ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित श्रीराम अंतरिक्ष वेधाशाला उत्सव में दूसरे दिन आयोजित ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पूजन करते हुए, माँ सीता द्वारा पौधे सींचते हुए, श्रीराम जी धनुष तोड़ते हुए, श्रीराम ,लक्ष्मण व माँ सीता जी वन का भ्रमण करते हुए व हनुमानजी और अन्य वानर सेना द्वारा रामसेतु पुल…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के समाजशास्त्र विभाग द्वारा शनिवार को विद्वत व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक और कानूनी संभावना विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। व्याख्यान का शुभारंभ मुख्य वक्ता अपर जिला जज व विशेष जज एससी/एसटी एक्ट विनोद कुमार, प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय,मुख्य नियंता प्रो0 पी के सिंह व विभागाध्यक्ष डॉ अनामिका सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत में महिलाओं को लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं करने और कानून के…