Author: सद्‌भावना आवाज़

सद्भावना आवाज़ बहराइच। जिले में चौथे व पांचवे चरण में बहराइच व कैसरगंज लोकसभा में मतदान होना है। मतदान में लोगों की शत प्रतिशत भागीदारी को लेकर जिला प्रशासन लोगों को जागरूक कर रहा है। इसी कड़ी में जनपद में 16 अप्रैल को पांच किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला का निर्माण कर जन-जन को मतदान के लिए जागरूक किया जायेगा।जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला में समाज के सभी वर्गों के स्त्री, पुरूष व युवाओं के साथ-साथ विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, सरकारी कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी, प्रबुद्धजन, मीडिया कर्मी, गैर सरकारी व…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर में एयरपोर्ट के विस्तारीकरण भूमि बैनामा कार्य शुरू हो गया है। बलरामपुर में मंगलवार को प्रधान सहित 11 कृषकों का भूमि बैनामा कराया गया। 350 किसानों का भूमि बैनामा कराया जाना है जिसमें से 11 किसानों का भूमि बैनामा हुआ है।कृषकों की बैनामा धनराज को खाते में भेज दिया गया।श्रावस्ती में चल रहे एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हेतु बलरामपुर की कुछ जमीन अधिग्रहण की जानी थी जिनकी शासन द्वारा परमिशन के बाद अधिग्रहण शुरू किया गया । ग्राम प्रधान बगही के साथ 10 किसानों का भूमि बैनामा कराया गया है । इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/clubfoot-is-a-congenital-disease-its-treatment-is-possible-on-time-cmo/ 350 कृषक की भूमि…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। क्रांतिकारी विचार मंच, बलरामपुर द्वारा अपने 24वें वार्षिक उत्सव में भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2081 की पूर्व संध्या पर श्री अवध पैलेस, टेढ़ी बाजार में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम जन्मभूमि अयोध्या मुकदमे में विजयी पक्षकार रहे बाबू राजेन्द्र सिंह ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू उपस्थिति रहे। क्रांतिकारी विचार मंच द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अग्रवाल महासभा द्वारा संचालित “महाराजा अग्रसेन रसोई” समिति के प्रतिनिधि विनोद बंसल, निर्मल कुमार अग्रवाल , “दीप नेत्रालय” के डॉ कुलदीप…

Read More

सद्भावना आवाज़ करियर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 पंजीकरण विंडो आज, 9 अप्रैल को उम्मीदवारों के लिए फिर से खोल दी है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट, neet.ntaonline.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अब आवेदन विंडो 10 अप्रैल तक खुली रहेगी। आपको बता दें की एजेंसी ने केवल दो दिनों के लिए नीट यूजी आवेदन विंडो 2024 को फिर से खोलने की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए 10 अप्रैल को रात 10:50 बजे तक आवेदन कर पाएंगे।आधिकारिक नोटिस के मुताबिक उम्मीदवार…

Read More

सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर। वर्ष 1916 में देश के तत्कालीन हैदराबाद राज्य के परभणी जिले के कडोली (वर्तमान में महाराष्ट्र के हिंगोली जिले का हिस्सा) में 11 अक्तूबर को बेहद सामान्य मराठी भाषी परिवार में चंडिकादास अमृतराव देशमुख (जो बाद में नानाजी देशमुख के नाम से जाने गये) का जन्म हुआ था। वे ऐसे विलक्षण राजनेता व समाजसेवी के रूप में याद किये जाते हैं, जिन्होंने क्षेत्रों, प्रांतों व भाषाओं की सीमाएं पार कर राष्ट्रव्यापी जनश्रद्धा पायी। उनका जन्म भले ही महाराष्ट्र में हुआ था, उनकी राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों के केंद्र में उत्तर प्रदेश (गोंडा व बलरामपुर), मध्य…

Read More

सद्भावना आवाज़ बहराइच। जिले के नानपारा रेंज में स्थित एक ग्राम में तेंदुए की आमद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। रेंज के मटेरा इलाके में स्थित एक बाग में लोगों ने तेंदुआ को टहलते हुए देखा। ग्रामीणों ने तेंदुआ का वीडियो बनाकर वायरल कर सूचना वन विभाग को दी है। वन विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की बात कही है ।नानपारा रेंज में स्थित भगवानपुर परसपुर ग्राम में एक ग्रामीण के खेत में तेंदुए को टहलते देख पास से गुजर रहे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। एक युवक ने तेंदुए का वीडियो बनाकर लोगों को बाग की…

Read More

सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच के खैरीघाट इलाके में स्थित एक ग्राम में आज सुबह अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस में स्थित दो अन्य मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के चलते तीनो मकानों में रखी लाखों रूपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई।करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया । अग्निकांड की सूचना पर राजस्व कर्मियों ने ग्राम में पहुंच हुए नुकसान का…

Read More

सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच में रविवार देर शाम अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक छात्र की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।गिलौला इलाके में लेंगड़ी गुलर के पास तेज रफ्तार कार ने दो छात्रों को रौंद दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर एक छात्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।…

Read More

सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व० अटल बिहारी वाजपई किसी परिचय के मोहताज नहीं थे। वह अपनी सादगी और वाक्कला से ही नहीं अपितु अपने निर्णयों को लेकर भी जनता की पहली पसंद थे। अटल जी ने सन् 1957 में बलरामपुर लोकसभा सीट से पहला चुनाव जीता था। उस वक्त उनको चुनाव लड़ने के लिए आमलोगों ने 40 हजार का चंदा दिया था, जबकि चुनाव में कुल खर्चा 40,650 रुपए का हुआ था। उस वक्त उनके दोस्त और बलरामपुर में जनसंघ के कोषाध्यक्ष रहे दुलीचंद जैन ने उस उधारी को अपने पास से चुकाया था। अटल जी…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने अवैध रूप से संचालित अस्पतालों तथा नर्सिंग होम पर नकेल कसने के लिए टीम गठित कर कार्रवाई करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाया गया। इस क्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा सानिया पाली क्लीनिक एवं जच्चा बच्चा केंद्र रानीपुर पेहर बाजार उतरौला के नाम से अवैध रूप से हॉस्पिटल का संचालन सुहेल खान द्वारा किया जा रहा था, जिसमे अप्रशिक्षित स्टाफ द्वारा असुरक्षित प्रसव कराया जाता है, मरीजों को भर्ती करके उपचार किया जाता है। जिसे आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी…

Read More