सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड बलरामपुर सदर के ग्राम पंचायत नारायणपुर मझारी तथा ग्राम पंचायत नंदनगर ठठिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में सदर विधायक पलटू राम मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये।इस अवसर पर विधायक ने केंद्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आमलोगों को दी,तथा अधिक से अधिक योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ लेने के लिए भी कहा। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-cleanliness-campaign-is-being-run-in-the-city-before-the-consecration-of-lord-shri-ram/ विकसित राष्ट्र बनाने का भी संकल्प लिया सदर विधायक ने वहां उपस्थित सभी लोगो के साथ अपने देश भारत को 2047…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने नगर के रानी तालाब स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर पर विशेष सफाई अभियान लगा कर साफ सफाई का कार्य कराया। आपको बता दें की अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्वआदर्श नगरपालिका बलरामपुर द्वारा नगर के महत्वपूर्ण स्थानों,मंदिरों आदि की साफ सफाई का विशेष अभियान चला कर सफाई कराई जा रही है। विशेष सफाई अभियान देश के प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आग्रह पर इस विशेष सफाई अभियान को गति प्रदान की जा रही है। अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप…
सद्भावना आवाज़ सिद्धार्थ नगर। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने का झांसा देकर पीड़ित से आठ हजार रुपए का फ्रॉड कर लिया गया था। जैसे ही पीड़ित को पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हो गया है। उसने इसकी सूचना साइबर सेल को दिया। साइबर सेल ने कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में सम्पूर्ण रुपए वापस कराया। जिसके लिए पीड़ित ने पुलिस का आभार प्रकट किया। आठ हजार रुपए कराए गए वापस एसपी प्राची सिंह के आदेश के क्रम में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल…
सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती। श्रावस्ती में थारू जनजाति की महिलाओं ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घर-घर पहुंच कर श्री राम जन्मभूमि पूजित अक्षत निमंत्रण पत्र और श्री राम जन्मभूमि के चित्र वितरण किया। वहीं श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर पर दीप जलाने और मंदिरों को सजाने का भी संदेश दिया गया। पूजित अक्षत निमंत्रण पत्र बताते चलें कि 22 जनवरी को श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर पर ही दीप जलाएं और मंदिरों को सजाएं, इस संदेश के साथ भारत नेपाल की सीमा के पास…
सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती। श्रावस्ती में इस बार संपन्न हुआ 2022 विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान भाजपा के विधायक राम फेरन पांडेय के खिलाफ सपा प्रत्याशी के द्वारा झूठा शपथ पत्र दाखिल करने के आरोप को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर की गई थी। जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।दरअसल श्रावस्ती जनपद में 2022 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी से 290 विधानसभा श्रावस्ती से राम फेरन पांडेय द्वारा अपना नामांकन कराया गया था। जबकि समाजवादी पार्टी से असलम रायनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। वहीं चुनाव संपन्न होने के बाद…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर में सिख धर्म गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर के प्रकाश पर्व पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई । शोभा यात्रा का जगह जगह लोगों ने बड़े उत्साह पूर्व फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।गुरु सिंह सभा द्वारा आयोजित सोभा यात्रा बलरामपुर नगर के गुरुद्वारा से निकाली गई जो नगर के चौक बाजार , मेजर चौराहा , अंबेडकर तिराहा , एम पी पी इंटर कालेज , वीर विनय चौराहा होते हुए गुरुद्वारा पर जाकर खत्म हुई । शोभा यात्रा में श्रद्धालु गुरु गोविंद सिंह के जय के नारे लगाए । लोगों ने फूल मालाओं…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने कोतवाली नानपारा का निरीक्षण किया। शांति व्यवस्था के मद्देनजर नगर में पुलिस बल के साथ रूट मार्च भी निकाला। एसपी ने आमजनमानस से अपील किया कि कोई भी सन्दिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।कोतवाली निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। मालखाने के रख-रखाव को देखा व आवश्यक निर्देश दिए। समस्याओं के बारे में जाना कोतवाली परिसर…
सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती। जनपद भर में खिचड़ी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं इन सब के बीच अपने घरों से दूर वृद्धा आश्रम में निवास कर रहे वृद्ध जनों के पास अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे।जहां पर वृद्ध जनों को अपने हाथों से खिचड़ी परोस कर खिलाया।वहीं ठंड से बचाव के लिए अलाव की भी व्यवस्था करने के लिए केयरटेकर को निर्देशित किया गया है। खिचड़ी भोज का आयोजन बताते चले कि अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव कस्बा भिनगा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे।वही सबसे पहले वृद्धजनों से मिलकर उनका कुशल जाना,इसके उपरांत मकर संक्रान्ति पर वृद्धाश्रम…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड में असहाय लोगों की सहायता के लिए रोटरी क्लब ने बीड़ा उठाया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा. अब्दुल कय्यूम के साथ क्लब के सदस्यों ने अगल-अलग स्थानों पर जाकर न सिर्फ बच्चो को ऊनी स्वेटर टोपी आदि वितरित किए। क्लब के सदस्यों ने लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए वाहनों में रिफ्लेक्टर भी लगवाए। रोटरी ग्रेटर बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल कयूम, सचिव डा0सौरभ सिंह,कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व मे कड़ाके की ठंड एवं कोहरे को देखते हुए 200 गरीब बच्चो को सिर ढकने के लिए…
सद्भावना आवाज़ गोण्डा। जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। इस सड़क हादसे में एक 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई है तो वही 7 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पर ले जाया गया।जहां हालत गंभीर होने पर गोंडा जिला अस्पताल के लिए रजिस्ट्रेशन कर दिया गया है घायल 7 वर्षीय नैंसी को गोंडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है। मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम…