सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच में नए साल पर केंद्र सरकार के नए कानून के खिलाफ रोडवेज बस और ट्रक चालकों ने सोमवार को जाम लगा कर प्रदर्शन किया। रोडवेज चालकों ने बसों का चक्का जाम कर केंद्र सरकार के नए कानून के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरु किया है। इससे बहराइच रोडवेज परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति है।अचानक बस चालकों के प्रदर्शन के चलते यात्री परेशान हैं। बस चालकों के साथ ही ट्रक चालक भी नए वर्ष के पहले दिन ही आंदोलित हो उठे हैं। नए कानून से गुस्सा ट्रक चालकों ने बहराइच-नानपारा मार्ग पर सड़क जाम कर प्रदर्शन…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में यहां की इंडियन बैंक की शाखा प्रबंधक समेत सात कर्मचारियों पर धोखाधड़ी व पैसा गबन करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा लिखकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।बताया जा रहा है की हरैया थाने में दी गई तहरीर में ग्राम बनकटवा खुर्द थाना हरैया निवासी मो. इस्माइल ने थाने में तहरीर देकर कि उनका इंडिया बैंक की शाखा हरैया में बचत खाता में 11 जुलाई 2023 को अपने बैंक खाते में 95 हजार रुपए जमा कराए थे। पैसा जमा करने के बाद…
सद्भावना आवाज़ गोंडा गोंडा में नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस मुठभेड़ में जानलेवा हमला करने वाले 25 हजार के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश सुधाकर सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां सुधाकर सिंह का इलाज चल रहा है। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है।दरअसल बीते 21 दिसंबर को रात्रि में आपसी विवाद को लेकर के 25 हजार इनामिया आरोपी सुधाकर सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने घर जा…
सद्भावना आवाज़ साहदुल्लानगर (बलरामपुर) जनपद बलरामपुर के विकास खंड रेहरा बाजार के एक छोटे से कस्बे साहदुल्लानगर बाजार निवासी स्वर्गीय अम्बिका प्रसाद गुप्ता की बेटी जिनका कहना था कि बेटा हो या बेटी सबको पढ़ने का अधिकार है और सबको पढ़ना चाहिए ,ज्योति गुप्ता ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा पास कर लेखपाल के पद पर चयन होकर वैश्य समुदाय के साथ साथ समाज एवं परिवार का नाम रोशन किया है। ज्योति गुप्ता के बड़े भाई अवधेश गुप्ता ने बताया कि ज्योति की प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत साहदुल्लानगर से की तथा हाई स्कूल तक की शिक्षा…
सद्भावना आवाज़ उत्तरप्रदेश आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के दो महीने बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी भाजपा से जुड़े हैं। आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बृज एनक्लेव कॉलोनी सुंदरपुर का कुणाल पांडेय और जिवधीपुर बजरडीहा का आनंद उर्फ अभिषेक चौहान व सक्षम पटेल को वाराणसी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी भाजपा…
सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर l इण्डो-नेपाल बार्डर के सीमावर्ती थानों की पुलिस एसएसबी द्वारा सीमावर्ती ग्राम के ग्रामीणों के साथ ग्राम सुरक्षा समिति बैठक की गई। बैठक में सीमा पर होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ साथ मानव तस्करी , वनों की अवैध कटान मादक पदार्थों की तस्करी वन्य जीवों के अंगों की तस्करी सहित सहित अन्य अवैध कार्यों को रोकने की व्यापक चर्चा की गई। अपराधों की रोकथाम इस दौरान ग्राम सुरक्षा समिति की समस्या व सुझाव को सुना कर उनके निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए। भारत नेपाल सीमावर्ती…
सद्भावना आवाज़ गोंडा जिले में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जिले के लाखों युवाओं को सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का एक बड़ा अवसर प्रदान किया है। जिला प्रशासन द्वारा जल जीवन मिशन की थीम पर ऑनलाइन क्विज कराने की घोषण की गई है, इसकी शुरुआत एक जनवरी से होगी।सर्वाधिक सही जवाब देने वाले 200 प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही, जल जीवन मिशन का जनपद में ब्रांड एम्बेसडर बनने का भी अवसर प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि जनपद के विकास में आम जनमानस विशेषकर युवाओं की…
सद्भावना आवाज़ गोंडा गोंडा क्षेत्र के विश्नोहरपुर के इंडोर स्टेडियम मे चल रहे पूर्वांचल ओपेन बैडमिंटन चैम्पियनशिप का शनिवार की शाम समापन हुआ। विजेताओ को सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पुरस्कृत किया।कैसरगंज भाजपा सांसद बृजभूषण शरन सिंह के पैतृक गांव विश्वनोहरपुर के इंडोर स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मेन्स सिगिल के फाइनल मैच में अयोध्या के विप्रान्स ने गोरखपुर के शिवम को हराया। तीन सेट के खिताबी मुकाबले मे पहले और तीसरे सेट मे विप्रान्स ने 21-17 ओर 21- 15 से जीत कर विजेता बने। दूसरा सेट 21-18 के अन्तर से शिवम ने जीता था। वही मेन्स डबल्स का…
सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर l एमएलके पीजी कॉलेज के भौतिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक शुक्ल को सीनियर साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। गत 29 दिसंबर को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में आयोजित पांचवीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में डॉ़ आलोक शुक्ल को यह अवॉर्ड जीआईएसए की ओर से दिया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरविंद द्विवेदी, मुख्य नियंता प्रो. पीके सिंह और डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान आदि ने उन्हें बधाई दी है। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/ngt-judge-reaches-balrampur-instructions-given-to-sugar-mills-to-stop-air-pollution/ इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/ngt-judge-reaches-balrampur-instructions-given-to-sugar-mills-to-stop-air-pollution/ Follow for more updates… Facebook Twitter Instagram YouTube
सद्भावना आवाज़ करियर उत्तर प्रदेश में 60 हजार कॉनस्टेबल के पदों पर भर्ती के बाद अब कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस संंबंध में आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कुल 930 पदों पर यह नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जनवरी में 07 तारीख, 2024 से शुरू होगी। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर https://uppbpb.gov.in/ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद अप्लाई…