Author: सद्‌भावना आवाज़

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज में सत्र 2022-2023 के लिए प्रतिभा सम्मान और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। पिछले सत्र में शैक्षिक और शिक्षणेत्तर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को मैडल और प्रमाणपत्र दिए गए।         कक्षा 1 से 12 की वार्षिक परीक्षा में विद्यालय में सर्वाधिक 99.6% अंक अर्जित करने वाली कक्षा 6 की छात्रा इंशिता महेश्वरी को स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र देकर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती नताशा बटरफील्ड द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम में खेल…

Read More

सद्भावना आवाज़ (उतरौला) बलरामपुर  मोहर्रम में शीशे व बांस के तीली से बने ताज़िए देखने वालों की भीड़ लगी रहती है। गजब की कारीगरी कर कारीगर ताज़िए को चार महीना पहले से बनाना शुरू कर देते हैं।उतरौला के मोहल्ला गांधी नगर निवासी फखरूद्दीन बताते हैं कि उनके यहां मोहर्रम पर शीशे से ताज़िए को बनाया जाता है। यह काम उनके बाप दादा भी करते थे।‌ शीशे की ताज़िए को चार महीना पहले से बनाना शुरू कर दिया जाता है। पहले इसके लिए कागजों पर ताज़िए का प्रारुप बनाया जाता है। उसके बाद उसके साइज से शीशा की कटिंग कराई जाती…

Read More

सद्भावना आवाज़  (उतरौला) बलरामपुर वन रेंज सादुल्लाह नगर के गजपुर ग्रिंट स्थित अमृत सरोवर पोखरे पर प्रधान प्रतिनिधि गुज्जी लाल चौहान के संयोजन में वन महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण छात्र /छात्राओं ने प्रभात फेरी ,पौधौं की बारात आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये। छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई, जिसमें वन संरक्षण और पर्यावरण के महत्व को जागरूकता के साथ प्रस्तुत किया गया।वन महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रकृति के महत्व को समझाना और पर्यावरण संरक्षण के लिए आमलोगों में जागरूकता फैलाना था। सदुल्लाह नगर वन रेंज टीम ने वाणिज्यिक पौधों की प्रदर्शनी आयोजित की…

Read More

सद्भावना आवाज़ डॉ.शिशिर मिश्रा सिद्धार्थनगर  उसका ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को किसान गोष्ठी आयोजन किया गया । इस गोष्ठी में मुख्यातिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल रहे इस गोष्ठी में महत्वपूर्ण जानकारी चूहा नियंत्रण को लेकर दिया गया । बताया गया कि फसलों के तैयार होने के साथ ही खेतों में चूहे दिखायी देने लगते हैं, ऐसे में समय रहते चूहों का प्रबंधन करना चाहिए अभियान सामूहिक रूप में चलाना चाहिए। चूहे खेत खलिहानो, घरों और गोदामों में अनाज खाने के साथ-साथ ही अपने मलमूत्र से अनाज बर्बाद कर देते हैं। राष्ट्रीय आंकड़ों के अनुसार खेत में खड़ी…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के साथ सार्वजनिक स्थान का कायाकल्प शुरू कर दिया गया। इसी के तहत नगर बलरामपुर के पुरैनिया तालाब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रेरणा स्थल पार्क का नवीनीकरण का कार्य भी नगरपालिका प्रशासन द्वारा स्वीकृत हुआ था।वर्तमान में कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।इसके तहत 15 अगस्त को पार्क में औषधीये पौधे व रंंगबिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। पार्क में शहीदों के नाम पर पत्थर लगाए जाने के साथ ही 100 फीट ऊंचा तिरंगा भी लगाए जाएगा। पार्क के निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। आने…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने की। बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू करने वाले समस्याओं के समाधान सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर निस्तारण के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर विभिन्न विभागों द्वारा लम्बित स्वीकृति और अस्वीकृत अनापत्ति प्रमाण पत्र, पंजीयन लाइसेंस, मेमोरेंडम की स्थिति, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद ऋण सहायता योजना, मंडी समिति में सुविधाओं का अभाव आदि…

Read More

सद्भावना आवाज़ अरविन्द यादव (संवाददाता) (जलालपुर) अंबेडकर नगर। खेत की रखवाली करने गये अधेड़ को छुट्टा जानवरों ने हमला कर घायल कर दिया। जिसे परिजनों द्वारा एक निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया गया। मालीपुर थाना क्षेत्र के भदोही गांव निवासी टिल्लू राजभर 70 वर्ष बुधवार सुबह थाना क्षेत्र की जगतूपुर बिल्टई गांव के निकट अपने खेत की रखवाली करने गया था जहां तेज धूप के चलते एक वृक्ष की छांव में बैठ गया जहां अचानक कुछ पहुंचे छुट्टा जानवरों ने हमला कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एक…

Read More

सद्भावना आवाज़ अम्बेडकरनगर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के डायरेक्टर योगेश कुमार द्वारा द्वारा विद्युत वितरण मंडल अंबेडकर नगर के विद्युत वितरण खंड जलालपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डायरेक्टर की नेतृत्व में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर विद्युत कनेक्शनों की स्थिति, विद्युत वितरण व्यवस्था, घरेलू व कॉमर्शियल विद्युत कनेक्शनों की स्थिति आदि के बारे में जांच पड़ताल की। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के डायरेक्टर के नेतृत्व में हो रहे इस निरीक्षण की वजह से कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हाईटेंशन तारों के निराकरण विद्युत विभाग की इस निरीक्षण…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिलाधिकारीने में मोहर्रम तथा अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल रुप से संपन्न कराए जाने के लिए सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया। डीएम ने कहा की मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत सभी थानाध्यक्ष ताजिया मार्ग का निरीक्षण कर ले। मार्ग को लेकर किसी प्रकार का विवाद ना हो, यह सुनिश्चित कर ले। मार्ग यदि क्षतिग्रस्त है, जलभराव है अथवा म विद्युत तार लटके हुए हैं अथवा जर्जर है, संबंधित विभाग के अधिकारी उन कमियों को दूर कर ले । जिलाधिकारी ने कहा कि ताजिया एवं जुलूस मार्ग पहले से तय हो एवं सभी की वीडियोग्राफी कराई…

Read More

सद्भावना आवाज़ अंबेडकर नगर। साक्षात्कार देने पहुंचे अभ्यर्थियों को घंटों बाद निराश होना लौटना पड़ा जिससे अभ्यर्थियों में विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। बताते चलें कि बीते माह संस्कृत विद्यालयों में संविदा शिक्षकों के लिए भर्ती निकली थी अभ्यर्थियों द्वारा तमाम रुपए खर्च कर फार्म डाले गए तत्पश्चात बीते 2 दिन पूर्व विद्यालयों द्वारा अभ्यर्थियों को मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पर दूरभाष वा काल लेटर भेज कर बुलाया गया था। जहां अभ्यर्थी समय पूर्व साक्षात्कार देने पहुंच गये मगर वहां पहुंचने के बाद घंटो तक साक्षात्कार लेने कोई नहीं पहुंचा साथ ही अभ्यर्थियों को पानी पीने वाला…

Read More