Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर की गई एयर स्ट्राइक को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर बलरामपुर स्थित आवास/कैम्प कार्यालय में मिठाई बांटी गई और भारतीय सेना के साहसिक कदम को सलाम किया गया।आपरेशन_सिन्दूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के शातिर आतंकी अड्डों पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे आतंकवाद के खिलाफ एक महत्वपूर्ण जीत हासिल हुई। इस एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने पूरी तरह तबाह हो गए, जो भारतीय सुरक्षा के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस सफलता के बाद भाजपा कार्यकर्ता…

Read More

बलरामपुर। थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र में पिकअप से चोरी हुई बैट्री का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की बैट्री बरामद की है। आरोपी में से एक ने बैट्री चुराकर दूसरे को बेच दी थी।गांधी नगर के निवासी अनीश ने 5 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 3 मई की रात उनकी पिकअप (UP40AT6368) से किसी ने बैट्री चोरी कर ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।एसपी विकास कुमार के निर्देश पर एएसपी दक्षिणी नम्रिता श्रीवास्तव और सीओ उतरौला राघवेंद्र प्रताप…

Read More

बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे गांवों में बढ़ रही संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस अब सतर्क हो गई है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन कवच के तहत चैनपुर गांव में एक बैठक की गई। इस बैठक में क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनन्दन राय, थाना AHTU प्रभारी दुर्विजय सिंह और थाना कोतवाली जरवा की पुलिस टीम मौजूद रही। बैठक में ग्राम प्रधान, कोटेदार, रोजगार सेवक, सेवानिवृत्त कर्मचारी और ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य भी शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने सभी लोगों से कहा कि बॉर्डर के पास किसी भी तरह की अवैध गतिविधि जैसे मादक…

Read More

बस्ती हरैया थाना के परिसर में आज पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन एडिशन एसपी ओपी सिंह के साथ हरैया क्षेत्र के विधायक अजय सिंह ने पिंक बूथ परिवार परामर्श केंद्र का फीता काटकर लोकार्पण किया। पिंक बूथ परिवार परामर्श केंद्र के द्वारा हर्रैया सर्किल अंतर्गत हर्रैया, पैकोलिया, परसरामपुर, गौर तथा छावनी थाना क्षेत्र के घरेलू मामले में पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस नवनिर्मित पिंक बूथ का काम महिलाओं सुरक्षा और उत्पीड़न जैसे मामलों का निस्तारण एवं सुनवाई के लिए किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एसओ हर्रैया संजय सिंह, एसएचओ हरैया…

Read More

बलरामपुर। जिले में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम और परिवहन अव्यवस्थाओं से निजात दिलाने के लिए स्थानीय विधायक पलटू राम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और पुलों के चौड़ीकरण की मांग की है। विधायक की यह पहल आमजन के लिए बड़ी राहत बन सकती है।बलरामपुर-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-730) पर स्थित झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर हर दिन घंटों जाम लगता है। विधायक ने यहां आरओबी निर्माण का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है ताकि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सके। जाम और अव्यवस्था से  मिल…

Read More

बलरामपुर। मई के पहले सप्ताह की शुरुआत जिले में अचानक बदले मौसम के मिजाज से हुई। सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश के साथ 15 मिनट तक ओलावृष्टि भी देखने को मिली। इस बारिश ने जहां भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश से किसानों को भी बड़ी राहत मिली है। कृषि विभाग के अनुसार गन्ने…

Read More

बलरामपुर। गांवों में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए इंडियन बैंक द्वारा ग्राम सभा शेखुई कला में स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के नए भवन का भूमि पूजन समारोह सोमवार को संपन्न हुआ। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया।मुख्य अतिथि कुलपति ने कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि अगर भिक्षा में भी शिक्षा मिले तो उसे ग्रहण करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने संस्थान…

Read More

बस्ती। जिले के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत खतमसराय गांव के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हाईवे पर लाश पड़ी होने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान देवरिया जनपद के रुद्रपुर थाना क्षेत्र निवासी सनी यादव (35) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सनी अयोध्या से अपने घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में खतमसराय गांव के पास एनएच…

Read More

31 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, 2430 लाभार्थियों को मिला इलाज बलरामपुर। रविवार को बलरामपुर जिले के 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 2430 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। इस मेले में 1058 पुरुष, 849 महिलाएं और 523 बच्चों का इलाज किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बलरामपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और चिकित्सा कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को बाहर की दवाइयां और जांचें न लिखी जाएं। साथ ही…

Read More

बलरामपुर। प्यार में अंधे प्रेमी-प्रेमिका ने सात जनों की टोली बनाकर रचा कत्ल की खौफनाक साजिश। प्रेमिका ने प्रेमी से कहा कि अगर वह उसके पति को रास्ते से हटा दे तो दोनों शादी कर सकते हैं। इसी लालच में प्रेमी ने अपने पांच दोस्तों को भी साथ मिला लिया और सबने मिलकर प्रेमिका के पति का बेरहमी से गला रेत डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने महज 24 घंटे में इस दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा कर दिया और सभी सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज…

Read More