सद्भावना आवाज़ बलरामपुर नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा पार्कों एवं सड़कों का नाम बदले जाने पर सियासत शुरू हो गई है। शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने नगर के डॉ. अंबेडकर पार्क का नाम बदले जाने पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। दूसरी तरफ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन ने इस मामले पर सफाई दी है।बलरामपुर नगर में स्थित डॉक्टर अंबेडकर तिकोना पार्क का नाम बदल कर उसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रेरणा स्थल बनाने के कथित निर्णय के विरुद्ध समाजवादी पार्टी, अंबेडकर सेवा संस्थान, भीम आर्मी, किसान यूनियन…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु ने नगर के पुरैनिया तालाब स्थित तिकोना पार्क का निरीक्षण किया। चेयरमैन ने तिकोना पार्क को डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित करने का फैसला किया है।नगर पालिका चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु ने पालिका कर्मचारियों, सभासदों के साथ तिकोना पार्क का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्क की स्थिति बदतर मिली और डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की दशा भी अच्छी नहीं मिली। चेयरमैन ने पार्क की स्थित और डॉ. अंबेडकर की मूर्ति की देखरेख न होने…
सद्भावना आवाज़ सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर में 43वीं वाहिनी एसएसबी के सीमा चौकी चेरिगावा के द्वारा ’नशा मुक्ति अभियान’ के तहत रैली कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। 12 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा का आयोजन कर सीमाई क्षेत्र के नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।शुक्रवार को 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी चेरिगावा के जवानों द्वारा रैली के माध्यम से लोहटी गांव के ग्रामीणों को नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे की लत के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व में रोजाना…
सद्भावना आवाज़ गोंडा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आदेश पर गोंडा जिले के मनकापुर में एसडीएम मनकापुर आकाश सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में मनकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक समेत कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले थे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को रिपोर्ट भेजी गई थी।डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को रिपोर्ट मिलने के बाद डिप्टी सीएम ने अपर निदेशक स्वास्थ्य देवीपाटन मंडल को 3 दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। जांच के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आदेश पर तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों…
सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच जनपद में गुरुवार को डीएम ने बैठक की। बैठक में कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता निर्धारित दर पर सुनिश्चित कराने, जमाखोरी व कालाबाजारी पर रोक और अन्य उत्पादों की टैगिंग पर अंकुश लगाए जाने पर चर्चा हुई। ये बैठक कलेक्ट्रेट सभागार हुई, जिसकी अध्यक्षता डीएम मोनिका रानी ने की।डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उर्वरक की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। डीएम ने कहा कि उर्वरक की तस्करी से सम्बन्धित मामले संज्ञान में आने पर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।डीएम…
सद्भावना आवाज़ लखनऊ नेशनल पीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब 7, 8 व 10 जुलाई को लखनऊ एसोसिएटेड कॉलेज कॉमन एंट्रेस टेस्ट (लुआक्सैट) व लखनऊ यूनिवर्सिटी एसोसिएटेड कॉलेजेज मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (लुआक्मैट) होगा। पहले प्रवेश परीक्षाएं 4, 5 व 6 जुलाई को प्रस्तावित थी।ये बदलाव लखनऊ विश्वविद्यालय की 30 जून से 5 जुलाई के बीच प्रवेश परीक्षा से तिथियां टकराने के कारण किया गया। हालांकि अब नई तारीखों पर प्रवेश परीक्षा कराएगा, लेकिन विश्वविद्यालय से इसका आदेश जारी होने से पहले हो नेशनल पीजी कॉलेज नई तिथियों पर परीक्षा कराने का आदेश जारी…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शुक्रवार को पुलिस रिजर्व लाइन में परेड का निरीक्षण किया। साथ ही शारीरिक ड्यूटी के दौरान विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए जवानों को टिप्स दिए। उन्होंने आवासीय परिसर, क्वॉर्टर गार्ड, भोजानलय का भी निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए टोली वार दौड़ कराई। उन्होंने परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाई। इस दौरान विभिन्न प्रकार के शस्त्राभ्यास कराया गया तथा पीटी टोली को…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। आज सिविल लाइन बलरामपुर शहर स्थित अनाथ, लावारिस, बेसहारा सहित पालन पोषण देखरेख व संरक्षण के जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क आवासीय सेवा व सुविधा प्रदान किए जाने हेतु संचालित सामूहिक पालन पोषण देखरेख “फिट फैसिलिटी” में आवासीय बच्चों की व्यवस्था का बाल कल्याण समिति अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, सदस्य कविता त्रिपाठी, सदस्य सारिका श्रीवास्तव, सदस्य ज्योतिसना कुमारी व सदस्य राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किए गए निरीक्षण में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त पाया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था की अधीक्षिका श्रीमती निधि सिंह, बाल कल्याण अधिकारी राहुल कुमार, काउंसलर हिमानी…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। सरकारी विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जी. एस. टी. के अन्तर्गत स्रोत पर कटौती संबधी जीएसटी में पंजीयन लेने हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मीटिंग एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के समस्त विभागाध्यक्ष सम्मिलित हुए, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त डी. डी. ओ. को पंजीयन प्राप्त करने हेतु तथा स्रोत पर कर की कटौती के लिए U.I.N. प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। उपायुक्त राज्य कर ने जी एस टी कटौती को लेकर शंकाओं एवं समस्याओं का मौके पर समाधान किया, सहायक आयुक्त राज्य कर इस्तियाज सिद्धीकी ने उपस्थित…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। जहाँ अन्य पार्टियां इस गर्मी में ए सी का आनंद ले रही हैं वही भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीतियों से जनता तक पहुँचने का कार्य अभी से शुरू कर दिया है जैसा की भाजपा में जीत का पाँसा भाजयुमो के हाथ बताया जा रहा है, वही भाजयुमो ने इस तपती दुपहरी व चिलचिलाती धूप में बाइक यात्रा के माध्यम से जन जन से जुड़कर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के लिए जन समर्थन बटोरने में जुट गए हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरेन्द्र शुक्ल…