Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर (सादुल्लाहनगर )। रेहरा बाजार विकास खंड की नेवादा ग्राम पंचायत के अंतर्गत एक अहम संपर्क मार्ग का निर्माण अधूरा छोड़े जाने से ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क सादुल्लाहनगर-लौकिया ताहिर संपर्क मार्ग को खरिका मासूमपुर होते हुए सादुल्लाहनगर-गैडास बुजुर्ग मार्ग से जोड़ती है, लेकिन इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा अब तक अधूरा पड़ा है। स्थानीय निवासियों मनोज, रमेश, राम बहोर, विकास सिंह, हिमांशु सिंह, तब्लीगुर्रहमान, फरजाना और फरजानुल्लाह ने बताया कि खड़ंजा बिछाने का कार्य नेवादा की सीमा तक तो हो गया है, लेकिन खरिका मासूमपुर की सीमा में अब तक सड़क निर्माण का…

Read More

बलरामपुर । रविवार को बलरामपुर जनपद में नीट परीक्षा का आयोजन पूरी गंभीरता और सख्ती के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। नगर के एमएलके पीजी कॉलेज के तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में कुल 1505 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1462 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 43 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान नकल या किसी प्रकार की अव्यवस्था की कोई सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासनिक सतर्कता की सराहना की जा रही है।परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल…

Read More

(हरैया सतघरवा)बलरामपुर। हरैया सतघरवा में बने नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक ने संबोधन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेशभर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है, जिनमें कई जनपदों में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो चुके हैं।उन्होंने विशेष रूप से बलरामपुर जनपद का उल्लेख करते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के नाम से एक मेडिकल कॉलेज बलरामपुर में बनकर तैयार हो चुका है, जिसमें प्राचार्य की नियुक्ति भी हो चुकी है।…

Read More

बलरामपुर । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास के तहत बलरामपुर में पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हरित योग कार्यक्रम के साथ हुआ।  बी.एड. विभाग, एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज के सिटी पैलेस प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में पौधरोपण और जल योग का प्रदर्शन कर पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल, विशिष्ट अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, 94 वर्षीय वयोवृद्ध श्री शिव बक्स सिंह, पूर्व प्रबंधक श्री राजेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती…

Read More

बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में माँ और मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय बच्चा और उसके नाना गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक परिवार मोटरसाइकिल से बेटी को ससुराल छोड़ने जा रहा था।जानकारी के अनुसार, इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवानीयापुर कला निवासी 55 वर्षीय रामजन्म अपनी बेटी मीरा देवी (35), नातिन अदिति (2) और नाती आदित्य (4) के साथ मोटरसाइकिल से सुगनागर (कौवापुर) जा रहे थे। नगर कोतवाली क्षेत्र में जैसे ही उनकी बाइक पहुंची, तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर…

Read More

बलरामपुर। जिले के श्रीदत्तगंज कस्बे में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे दो क्लीनिकों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। ये क्लीनिक गीत मेडिकल स्टोर/क्लीनिक और ओम मेडिकल स्टोर/क्लीनिक हैं, जहां बिना किसी लाइसेंस के इलाज किया जा रहा था।यह कार्रवाई जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर की गई। पीसीपीएनडीटी और निजी प्रतिष्ठान नोडल अधिकारी डॉ. रवि नंदन त्रिपाठी ने अपनी निरीक्षण टीम के साथ मौके पर जाकर क्लीनिकों की जांच की।जांच में पता चला कि दोनों क्लीनिकों का न तो कोई रजिस्ट्रेशन है और न ही वहां तैनात डॉक्टर अधिकृत हैं। बल्कि इलाज का काम…

Read More

बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जातीय जनगणना कराए जाने के ऐतिहासिक फैसले ने देशभर में राजनीतिक हलचल तो मचाई ही है, लेकिन बलरामपुर में यह फैसला एक जश्न में बदल गया। शनिवार को भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने अटल भवन कार्यालय, तुलसीपार्क पर ढोल-नगाड़ों के साथ इसका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया और पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए इसे “सामाजिक न्याय की दिशा में क्रांतिकारी कदम” बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह निर्णय सिर्फ आंकड़ों की गिनती नहीं, बल्कि देश की राजनीति…

Read More

बलरामपुर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां एक ओर लापरवाही उजागर हुई, वहीं टीकाकरण कार्य में सक्रियता भी देखने को मिली।सीएमओ सबसे पहले विकासखंड तुलसीपुर अंतर्गत स्थित आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सीखूनिया कला पहुंचे। वहां तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रशांत उपाध्याय भले ही उपस्थित पाए गए, लेकिन कार्य में लापरवाही सामने आई। एनसीडी (गैर संचारी रोग) मरीजों की रजिस्टर में प्रविष्टि नहीं की जा रही थी। साथ ही लैब रजिस्टर भी केंद्र पर उपलब्ध…

Read More

बलरामपुर। तुलसीपुर में जन समस्याओं के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल सख्त दिखे। शनिवार को तहसील तुलसीपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि शिकायतों को हल्के में लेने की आदत अब नहीं चलेगी। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही उनकी प्राथमिकता है। समाधान दिवस के दौरान डीएम ने फरियादियों की समस्याएं ध्यान से सुनीं और मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत पर गंभीरता से काम करें। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद व कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके…

Read More

बलरामपुर। शहर की ऐतिहासिक पहचान झारखंडी सरोवर अब आधुनिकता की राह पर है। शुक्रवार को आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने सरोवर सौंदर्यकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह स्थल लोगों के लिए आकर्षण और सुकून का केंद्र बन जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि सरोवर का सौंदर्यीकरण इस तरह किया जा रहा है कि यह एक स्मार्ट और पर्यावरणीय स्थल के रूप में विकसित हो सके। यहां वॉकिंग ट्रैक, आकर्षक लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था और हरियाली को बढ़ावा…

Read More