सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में विभिन्न विभागों द्वारा आगामी दिनों में वृहद पैमाने पर पौधारोपण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसमें 34 लाख 9 हजार 900 पौधे रोपित किए जाएंगे। पौधारोपण कराने को लेकर डीएम डॉ. महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।डीएफओ ने बताया कि वन विभाग द्वारा चार लाख 49 हजार, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 17 लाख 22 हजार, पंचायती राज विभाग द्वारा 1 लाख 74 हजार, राजस्व विभाग द्वारा 1 लाख 44 हजार, कृषि विभाग द्वारा 3 लाख 44 हजार, उद्यान विभाग द्वारा 02 लाख 12 हज़ार, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा द्वारा 42 हजार पौधे लगाए…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में विवाह करके घर बसाने आया था, लेकिन क्रोध ने उसे न सिर्फ जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मामूली विवाद में युवक ने अपने सगे चाचा की चारपाई की पाटी मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।बताया जाता है की पचपेड़वा थाने के बलदेवनगर बसंतपुर गांव में सूरज चौहान एक सप्ताह पूर्व मुंबई से अपने गांव बलदेवनगर आया था। 12 जून को उसका विवाह होने वाला था। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थी। घर बंटवारे को लेकर उसके चाचा सुदामा चौहान…
सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच के कलेक्ट्रेट सभागार में लोक भवन लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। सजीव प्रसारण के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, नानपारा के राम निवास वर्मा, सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह, जिलाधिकारी मोनिका रानी, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह ने जिले के 118 एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित किया। डीएम बोलीं- आपसे बेहतर कार्य की उम्मीद कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवनियुक्त एएनएम को चयनित होने पर बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…
सद्भावना आवाज़ सिद्धार्थनगर भारत सरकार के अति महत्वाकांक्षी जनपद-सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड भनवापुर के ग्राम हसुड़ी औसानपुर में डीएम के अनूठे प्रयोग एवं मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत द्वारा देश की पहली ग्रामीण स्पेस लैब इसरो के माध्यम से स्थापित की गयी है। 4 से 10 अक्टूबर स्पेस वीक के दौरान स्पेस क्विज परीक्षा आयोजित की गयी थी, जिसमें कम्पोजिट विद्यालय हसुड़ी, औसानपुर के 7 बच्चे इसरो स्पेस एप्लीकेशन सेन्टर अहमदाबाद में विजिट के लिए मेरिट के आधार पर चयनित किये गये थे।उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित किसी ग्रामीण विद्यालय के छात्रों को इसरो…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर उतर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सम्मान अफरोज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और अल्पसंख्यकों की समस्याओं की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री से बलरामपुर में विश्व विद्यालय की स्थापना कराए जाने की मांग की।सम्मान अफरोज ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात के दौरान उन्हें अल्पसंख्यक विशेषकर मुसलमानों की समस्याओं से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें भरोसा दिलाया गया कि अल्पसंख्यकों की समस्यों पर उनकी नजर बनी हुई है, जिसे लगातार दूर करने का…
सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर भारी मात्रा में यूरिया खाद की तस्करी हो रही है। तस्कर नए नए ट्रेंड अपनाकर यूरिया की तस्करी कर नेपाल पहुंचाते हैं और दो से तीन गुना अधिक दाम कमाते हैं। लेकिन जिला कृषि अधिकारी व एसएसबी की सक्रियता के चलते तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया।टीम ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे खाद बरामद कर लिया है। केस दर्ज कराया गया है। जबकि दो आरोपी मौके से भाग निकले हैं। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बलई गांव के पास तस्करी कर नेपाल ले जा रहे पांच यूरिया तस्करों को पुलिस…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर आज दिनांक 9 जून 2023 को जनपद बलरामपुर के चयनित स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को उनका नियुक्ति पत्र सौंपा गया।बताते चलें कि उ०प्र०सरकार अधिनस्त सेवा चयन आयोग द्वारा जनपद बलरामपुर में स्वास्थ्य कार्यकत्रियों के चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए चयनित सभी स्वास्थ्य कार्यकत्रियों (ए०एन०एम०)को बलरामपुर जनपद के चिकित्साधिकारी कार्यालय में ही नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। उक्त अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष भाजपा बलरामपुर श्री बृजेन्द्र तिवारी जी,मुख्य चिकित्साधिकारी बलरामपुर डॉ०सुशील कुमार जी,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ०एस०के०श्रीवास्तव जी,डॉ०वी०पी०सिंह जी एम०ओ०एन०एच०एम०,जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ०ए०के०चौधरी जी,जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शिवेंद्र मणि जी व अन्य स्वास्थकर्मी उपस्थित रहे।
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर लखनऊ के कोर्ट परिसर में गोलियों से भुनकर हुई हत्या की घटना ने आम आदमी के साथ-साथ अधिवक्ताओं को एक तरफ जहां भी हिला कर रखा दिया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस के आलाधिकारी भी कोर्ट की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जिला कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गहन विचार विमर्श किया।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार गुरुवार को अचानक जिला एवं सत्र न्यायलय पहुंच गए। उन्होंने मुख्य गेट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा में लगे पुलिस…
सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच में पेड़ पर बैठे तेंदुआ की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। राहगीरों के सामने तेंदुआ ने छलांग लगाया। जिसके बाद कुछ राहगीरों ने अपनी मोबाइल में तस्वीरें कैद कर वायरल कर दी।कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन कर रहे कुछ राहगीरों के सामने एक तेंदुए ने अचानक छलांग लगा दी। तेंदुआ जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। इस बीच छलांग लगाते हुए तेंदुआ सड़क पार करके एक पेड़ पर चढ़ गया। सड़क के किनारे पेड़ पर बैठे तेंदुआ को देखकर राहगीर सहम गए।वह पीछे हटकर…
सद्भावना आवाज़ सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ विधानसभा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं टिफिन के साथ चर्चा पर आयोजित कार्यक्रम जिला संयोजक कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल रहे।सांसद जगदंबिका पाल के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुशासन गरीब कल्याण के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया। सांसद ने प्रधानमंत्री के उपलब्धियों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे देश में अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री की सराहना पूरे विश्व में हो रही है। हमारा देश…