सद्भावना आवाज़ बलरामपुर । उड़ीसा के बालासोर में बीते दिन एक बहुत ही भयावह रेल दुर्घटना हुई जिसमें अभी तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 280 यात्रियों की दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है तथा हजारों की संख्या में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह रेल दुर्घटना इतनी भयावह थी की देखने वालो को भी काफी थी पहुंची है ,तथा सभी लोग यात्रियों के कुशलता के लिए प्रार्थन कर रहे हैं।बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर पूरे देश में शोक व्याप्त है ।भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बैरमपुर इकाई द्वारा भाजपा कार्यालय अटल भवन बलरामपुर पर भाजपा…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जनपद बलरामपुर में गर्मी पिछले दिनों के हिसाब से आजके समय में अपने चरम पर है।मानो सूर्य देवता ने अपने तीसरे नेत्र को ही खोल दिया हो। गर्मी और लू से जनपद की सभी सड़के सुनसान दिखाई दे रही हैं। इस बढ़ती प्रचंड गर्मी से हाल तो ऐसा है अगर किसी को जरूरी काम भी हो तो वह बचने के सभी तरीकों को आजमाता है।सच कहा जाए तो वर्तमान समय में गर्मी अपने पूरे शबाब पर है । गर्मी के सितम से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है । गर्मी से बाजार , सड़के सब…
सद्भावना आवाज़ लखनऊ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की पहचान है। गरीबों, पिछड़ों और दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। भाजपा का सबसे बड़ा हथियार झूठ का सहारा है। संविधान और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। इसलिए लोकसभा के चुनाव में भाजपा को पराजित किया जाना बहुत जरूरी हो गया है।अखिलेश यादव सपा के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में जनपद सोनभद्र और मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सन् 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बूथ…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर झारखंडेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में टिफिन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कार्यकर्ताओ ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसके पास करोड़ों कार्यकर्ता हैं। सदर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल की चर्चा करने के लिए कई दिन का…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में डीएम डॉ. महेंद्र कुमार द्वारा थारू जनजाति क्षेत्र को स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, कनेक्टिविटी आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने एवं सरकार की योजनाओं से संतृप्त के जाने हेतु बिशनपुर विश्राम में थारू परियोजना कार्यालय पचपेड़वा में चौपाल लगाई गई। चौपाल में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी क्षेत्र के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।डीएम ने थारू जनजाति क्षेत्र को बिजली की सुविधा से संतृप्त किए जाने हेतु सोलर लाइट की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने और स्कूलों में लाइट की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु सोलर पावर ग्रिड का प्रस्ताव भेजे जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा…
सद्भावना आवाज़ अयोध्या BJP सांसद और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या में होने वाली जन चेतना महारैली स्थगित की है। उन्होंने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि 5 जून को अयोध्या में एक संत सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। ताकि समाज में फैल रही बुराई पर विचार किया जा सके। लेकिन, पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के चलते कार्यक्रम को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया गया है। यहां बता दें कि बृजभूषण के समर्थन में 5 जून को राम कथा…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने दंगा नियंत्रण एवं विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार नेशारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए कराई गई दौड़ का भी जायजा लिया।एसपी ने परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। इस दौरान विभिन्न प्रकार के शस्त्राभ्यास कराया गया। साथ ही पीटी टोली को विभिन्न प्रकार के एक्सरसाइज का अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान यूपी 112 के वाहनो में दंगा नियंत्रक…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर घटना जनपद बलरामपुर की है जहां सरेआम भीड़भाड़ वाले इलाके से बाइक सवार 2 बदमाशों ने एक व्यक्ति से की लूटपाट।बलरामपुर में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने छिनैती की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है की बैंक में रुपए जमा करने आए कार कंपनी के कैशियर से बाइक सवार 2 बदमाशों ने लगभग 4 लाख रुपए छीन कर मौके से तुरंत फरार हो गए । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मैनेजर से पूछताछ करके आसपास के इलाके में उपस्थित लोगो से जानकारी इकट्ठा करके बदमाशों की तलाश में जुट गई।…
सद्भावना आवाज़ नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से मुलाकात की। नेपाल के प्रधानमंत्री भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के पीएम ने कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई।नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा, मुझे याद है, 9 साल पहले 2014 में कार्यभार संभालने के 3 महीने के भीतर, मैंने नेपाल की अपनी पहली यात्रा की थी। उस समय मैंने भारत-नेपाल संबंधों के लिए एचआईटी फॉर्मूला दिया था। राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित…
सद्भावना आवाज़ जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अजमेर में एक जनसभा को संबोधित किया। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के महीनेभर के अभियान का यह पहला बड़ा कार्यक्रम है।अजमेर के करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ब्रह्मा मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी ने विधिवत पूजा अर्चना की। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुष्कर जाने का सौभाग्य प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज ही देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की जन्म जयंती भी है। राष्ट्र निर्माण…